देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारतीय नागरिकों से 8.2 वर्ष ज्यादा जीते हैं चीन के लोग, जानिए क्यों

हाल ही में चीन से आएं आंकड़ों ने भारतीय स्वास्थ्य विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लगभग एक जैसे पड़ोसी देशों में औसत आयु का इतना बड़ा अंतर कैसे हो सकता है। 

रंजीव ठाकुर
July 10 2022 Updated: July 10 2022 17:22
0 30045
भारतीय नागरिकों से 8.2 वर्ष ज्यादा जीते हैं चीन के लोग, जानिए क्यों प्रतीकात्मक

लखनऊ। हाल ही में चीन से आएं आंकड़ों ने भारतीय स्वास्थ्य विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लगभग एक जैसे पड़ोसी देशों में औसत आयु का इतना बड़ा अंतर कैसे हो सकता है। यह अंतर 8.2 वर्षों का है। 

 

पिछले दिनों नेशनल हेल्थ कमीशन, चायना (National Health Commission, China) ने नागरिकों की औसत आयु का ब्यौरा देते हुए बताया कि चीनी नागरिकों की औसत आयु बढ़ कर 77.9 वर्ष हो गई है। जबकि हाल ही में आई भारतीय सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (Indian Sample Registration System) की रिपोर्ट में भारतीय की औसत आयु 69.7 वर्ष बताई गई थी। तो इस प्रकार चीनी नागरिक भारतीय नागरिकों से 8 साल 2 महीने ज्यादा जीते हैं (Difference in mean age of China and India)।

 

1949 में चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन आरम्भ हुआ था तब वहां की औसत आयु 35 वर्ष थी और वहीं आजादी के समय भारत की औसत आयु 32 वर्ष थी। यानि भारत से लगभग 10 साल बाद चीन ने स्वास्थ्य सुधार शुरू किया जो आज भारत से कहीं आगे निकल गया है (average age of China higher than that of India)। 

 

स्वास्थ्य सेवाओं में चीन निकला आगे

चीनी नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि नागरिक व्यायाम खूब करते हैं और प्रतिव्यक्ति 2.5 वर्ग मीटर एक्सरसाइज एरिया चीन के पास है। चीनी नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरुकता है। वे अच्छे- संतुलित भोजन के साथ व्यायाम करते हैं और दिमागी सेहत का भी ध्यान रखते हैं। चीनी नागरिकों में स्वास्थ्य साक्षरता बढ़ कर 25.4% हो गई है जिससे शुगर, डायबिटीज, हार्ट और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों पर नियन्त्रण पाया गया है। कमीशन ने बताया कि 2025 तक चायना औसत आयु को 78.3 वर्ष तक बढ़ा लेगा।

 

औसत आयु बढ़ाने के लिए चीन ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में भी बड़े पैमाने पर सुधार किए हैं। यहां प्रति 10 हजार की जनसंख्या पर 22 से अधिक चिकित्सक तैनात हैं। 2025 तक नर्सिंग होम्स में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 करोड़ बिस्तर तैयार हो जाएंगे और 95% तक का स्वास्थ्य बीमा भी करवा दिया जाएगा। 

 

अब अगर भारत की बात करें तो यहां जनसंख्या (population) के सापेक्ष चिकित्सक (doctors) to the नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि देश में प्रति 10 हजार की जनसंख्या पर 11.7 चिकित्सक ही है। इसके अलावा देश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की भी काफी कमी है और यहां नागरिकों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता (health awareness) का भी काफी अभाव है। अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत से 10 साल पीछे चला चीन इतना आगे कैसे पहुंच गया और हम कब तक चीन की बराबरी कर पाएंगे।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में दवा, जांच की पुख्ता व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में दवा, जांच की पुख्ता व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

आरती तिवारी March 05 2023 28472

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सर

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

एस. के. राणा March 09 2022 26430

दिल्ली हाईकोर्ट ने अकादमिक वर्ष 2020-21 से नये फार्मेसी कॉलेज खोलने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

अखण्ड प्रताप सिंह January 26 2021 21217

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

विश्व में कोरोना से 41.15 करोड़ लोग संक्रमित, 58.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

विश्व में कोरोना से 41.15 करोड़ लोग संक्रमित, 58.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

हे.जा.स. February 14 2022 68396

कोविड-19 के घातक वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41.15 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए यूपी एनसीसी ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए यूपी एनसीसी ने किया योगाभ्यास

रंजीव ठाकुर May 31 2022 41615

यह आयोजन योग के स्वास्थ्य लाभों को सभी तक पहुंचाने में सक्षम था और कुछ सरल योग आसनों का अभ्यास भी कि

सेहत और स्वाद से भरपूर है स्वीट कॉर्न

सेहत और स्वाद से भरपूर है स्वीट कॉर्न

लेख विभाग July 25 2023 41644

इसमें विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

हे.जा.स. January 29 2023 39001

मोहम्मद आरिफ ने दावा किया कि 2 बच्चों की मौत के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि गोठ में हुई मौतों के का

कोरोना वायरस हवा में आधे घंटे तक सक्रिय और 200 फीट तक ऊपर जा सकता है: शोध

कोरोना वायरस हवा में आधे घंटे तक सक्रिय और 200 फीट तक ऊपर जा सकता है: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 20391

अमेरिका के एनर्जी पेसेफिक नार्थवेस्ट नेशनल लेबोरेट्री की जांच रिपोर्ट के अनुसार लोग कोरोना से ऊपर से

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

आरती तिवारी March 17 2023 27781

सीएम योगी ने कहा है कि, स्वास्थ्य विभाग इस बात का ध्यान रखें कि उनके द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का प

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 38183

डा. अजय पाल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसकी जांच और इलाज स्वास्थ्य केंद्रों

Login Panel