देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड़- 19 अपडेट: देश में घट रहे संक्रमण के मामले।

देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 120 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

एस. के. राणा
October 26 2021 Updated: October 26 2021 18:39
0 48022
कोविड़- 19 अपडेट: देश में घट रहे संक्रमण के मामले। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,306 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,89,774 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,54,712 हो गई। केरल ने संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करने के बाद मृतक संख्या में 363 का इजाफा किया है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में संक्रमण से राज्य में 71 लोगों की मौत हुई।

देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 120 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,899 की कमी दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.18 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,35,67,367 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 102.27 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 443 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 363 लोग, महाराष्ट्र के 18 लोग और तमिलनाडु के 15 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,54,712 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,016 लोग, कर्नाटक के 38,007 लोग, तमिलनाडु के 36019 लोग, केरल के 28,592 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,899 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,055 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए विशेष टीकाकरण की हुई शुरुआत

बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए विशेष टीकाकरण की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता January 10 2023 30181

स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार नवजात बच्चों से लेकर 5 साल तक के बच्चों को विशेष टीकाकरण लगाने का कार

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30762

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग

20 जुलाई को प्रदेश भर में 9.41 करोड़ बच्चे खाएंगे, पेट से कीड़े निकालने की दवा

20 जुलाई को प्रदेश भर में 9.41 करोड़ बच्चे खाएंगे, पेट से कीड़े निकालने की दवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 19 2022 26766

वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को 20 जुलाई को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह जानकारी दी र

कोरोनारोधी टीके के बूस्टर डोज़ पर पुनर्विचार करेगी केंद्र सरकार

कोरोनारोधी टीके के बूस्टर डोज़ पर पुनर्विचार करेगी केंद्र सरकार

एस. के. राणा January 27 2022 24252

केंद्र सरकार जल्द ही कोरोना की तीसरी खुराक यानी बूस्टर डोज पर अपनी पॉलिस पर फिर से विचार कर सकती है।

कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का शुभारम्भ, 1.9 लाख  लोगों को लगे टीके।

कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का शुभारम्भ, 1.9 लाख  लोगों को लगे टीके।

हे.जा.स. January 17 2021 16988

देश के टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की स्वदेसी वैक्सीन कोवैक्सीन और सीरम द्वारा निर्मित ऑक्सफर्ड

कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज मुफ्त देने को तैयार, कोरोना के खतरे के बीच SII की सरकार को पेशकश

कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज मुफ्त देने को तैयार, कोरोना के खतरे के बीच SII की सरकार को पेशकश

एस. के. राणा December 29 2022 22881

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक नि:शुल्क देने की

नींबू पानी पीने के फायदे जानिये डाइटिशियन आयशा से

नींबू पानी पीने के फायदे जानिये डाइटिशियन आयशा से

आयशा खातून May 20 2022 44974

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी और मिनरल्स से भरपूर नींबू सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद ह

मुंबई में खसरे से अब तक 323 लोग संक्रमित

मुंबई में खसरे से अब तक 323 लोग संक्रमित

विशेष संवाददाता December 01 2022 29871

मुंबई में खसरे से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है, जिनमें से 36 बच्चों को बुधवार को अस्पत

ओमिक्रॉन संक्रमण: देश में 200 से ज्यादा मामले सामने आये

ओमिक्रॉन संक्रमण: देश में 200 से ज्यादा मामले सामने आये

एस. के. राणा December 21 2021 30527

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामलों में भी महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे आगे हैं। दोनों ही जगह ओमिक्रॉन वैरिए

मस्कारा से आँखों को बनायें खूबसूरत

मस्कारा से आँखों को बनायें खूबसूरत

सौंदर्या राय July 07 2022 42038

कलरफुल मस्कारा के साथ भी एक्सपरिमेंट करें। ग्रीन कलर, नीली नखों में वायलेट ले आता है, पर्पल ग्रीन आँ

Login Panel