देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

यूएल के एसोसिएट प्रोफेसर मौरिस एन कोलिन्स ने कहा, ‘‘रीढ़ की हड्डी में लगी चोट या नुकसान व्यक्ति के लिए सबसे पीड़ादायक अवस्था है और इसका असर जीवनपर्यंत और जिंदगी के प्रत्येक हिस्से में रह सकता है।’’

लेख विभाग
December 06 2022 Updated: December 06 2022 03:06
0 39813
रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध प्रतीकात्मक चित्र

लंदन (भाषा)। एक नवीनतम अध्ययन के मुताबिक नयी विकसित वस्तु से नए ऊत्तकों के बनने की प्रक्रिया तेज होगी और इससे रीढ़ की हड्डी की चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा।


अध्ययन के मुताबिक अनुसंधानकर्ताओं (researchers) ने नए ऊत्तकों के विकास एवं बनने के लिए नए तरह की आधार वस्तु और विशेष तरीके से विद्युत तंरगो से तैयार पॉलिमर (polymers) का इस्तेमाल किया है। 


लिमेरिक विश्वविद्यालय (University of Limerick) के अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने नयी हाइब्रिड वस्तु (hybrid material) तैयार की है जो ऊत्तक इंजीनियरिंग (tissue engineering) के क्षेत्र में इस्तेमाल नैनो कण (nanoparticle) और ढांचे की तरह है और यह रीढ़ में लगी चोट को दोबारा ठीक करने में कारगर साबित हुई है। 


यूएल के एसोसिएट प्रोफेसर मौरिस एन कोलिन्स ने कहा, ‘‘रीढ़ की हड्डी (Spinal cord injury) में लगी चोट या नुकसान व्यक्ति के लिए सबसे पीड़ादायक अवस्था है और इसका असर जीवनपर्यंत (lifetime) और जिंदगी के प्रत्येक हिस्से में रह सकता है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘चोट लगने के स्थान से नीचे के हिस्से के कमजोर होने का असर लकवा (paralysis) हो सकता है और केवल अमेरिका में ही सालाना इसके इलाज पर 9.7 अरब डॉलर का खर्च आता है। मौजूदा समय में वृहद पैमाने पर इसका इलाज उपलब्ध नहीं है। लगातार इस क्षेत्र में अनुसंधान हो रहा है जो अहम है ताकि इलाज की तलाश कर मरीज की जिंदगी की गुणवत्ता को सुधारा जा सके। इलाज तलाशने की इसी कड़ी में ऊत्तक इंजीनियरिंग अहम रणनीति है।’’


कोलिंस ने कहा, ‘‘ ऊत्तक इंजीनियरिंग का लक्ष्य दान के अंगो और ऊत्तकों की वैश्विक कमी (global shortage) का समाधान करना है और जैव वस्तु की नयी परिपाटी सामने आई है। विद्युत संकेतकों (electrical signals) की वजह से शरीर की कोशिकाएं प्रभावित होती हैं खातसौर पर सुचालक प्रकृति की कोशिकाएं जैसे हृदय और तंत्रिका तंत्र की कोशिकाएं।’’


इस अनुसंधानपत्र को जर्नल बायोमैटीरियल रिसर्च ( journal Biomaterial Research) में प्रकाशित किया गया है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

एस. के. राणा June 27 2021 22673

अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को बताया है कि हम टीकाकरण को लोगों तक पहुंचाने के लिए नव

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

रंजीव ठाकुर May 01 2022 28175

फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए। सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगा ले

यूपी में 90% से कम कोविड टीकाकरण वाले जिलों पर विशेष फोकस

यूपी में 90% से कम कोविड टीकाकरण वाले जिलों पर विशेष फोकस

रंजीव ठाकुर June 30 2022 27093

कोविड -19 के फिर से बढ़ते संक्रमण से पूरा देश चिन्तित है और टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

बलरामपुर में सात पैथोलॉजिस्ट तैनात

आरती तिवारी September 05 2023 41490

राजधानी लखनऊ के दो बड़ी सरकारी अस्पतालों समेत 19 सीएचसी पर बिना पैथोलॉजिस्ट के ही मरीजों के खून की ज

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

श्वेता सिंह August 28 2022 120815

वजन कम करने के लिए होम्योपैथिक दवा ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पतले होने क

लखनऊ में ब्लैक फंगस से एक मरीज़ की मौत।

लखनऊ में ब्लैक फंगस से एक मरीज़ की मौत।

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2021 34790

डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक अब तक 380 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। 24 घंटे में एक मरीज ने दम तोड़ा है।

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 36949

खुशी क्लिनिक एन्ड वेलनेस सेण्टर की होम्योपैथिक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता द्विवेदी ने नि:शुल्क परा

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

हे.जा.स. January 21 2022 30885

यह गिरोह जिन लोगों ने वैक्सीन नही ली है, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देता

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

एस. के. राणा February 25 2022 27771

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 15 हजार से क

कानपुर में डेंगू ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 40 नए मरीज सामने आए

कानपुर में डेंगू ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 40 नए मरीज सामने आए

admin November 10 2022 29660

हैलट के बाद सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल में भी डेंगू मरीजों की भारी भीड़ है। यहां 24 घंटे में

Login Panel