देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

टमाटर के फेसपैक से लायें त्वचा में निखार।

चेहरे पर ढीली स्किन की वजह से पड़ने वाली झुर्रियां आपकी सुंदरता को बिगाड़ देती हैं। यदि आप भी चेहरे पर कसावट लाना चाहतीं हैं तो हम आपको फेस टाइट करने की टिप्स के बारे में बताएंगें।

लेख विभाग
August 30 2021 Updated: April 29 2022 05:01
0 38009
टमाटर के फेसपैक से लायें त्वचा में निखार। प्रतीकात्मक

फेस की ढीली स्किन देखने में बहुत ही ख़राब लगती है और इसकी वजह से आपकी अधिक उम्र भी दिखाई देने लगती है। चेहरे पर ढीली स्किन की वजह से पड़ने वाली झुर्रियां आपकी सुंदरता को बिगाड़ देती हैं। यदि आप भी चेहरे पर कसावट लाना चाहतीं हैं तो हम आपको फेस टाइट करने की टिप्स के बारे में बताएंगें।

टमाटर एक प्राकृतिक टोनर है जो ढीली हुई त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो त्वचा के रंग को निखारते हैं और आपको एक प्राकृतिक चमक देते हैं। इसका जूस त्वचा को आराम पहुंचाता है।

कैसे करें चेहरे पर टमाटर का इस्‍तेमाल (How to use tomato on face)
टमाटर को आधा काटकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। करीब आधा घंटा इसे लगा रहने दें और फ‍िर चेहरा धो लें।  इसके अलावा टमाटर के फेस पैक या फेस मास्‍क भी लगाए जा सकते हैं।  

टमाटर और ऑल‍िव ऑयल फेस मास्‍क - Tomato and Olive Oil Face Mask
एक मीडियम साइज के टमाटर में एक बड़ा चम्‍मच जैतून का तेल म‍िलाएं। इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें। धोते समय, चेहरे की मालिश धीरे से करना न भूलें। अगर आपको जैतून के तेल से कोई एलर्जी नहीं है, तो यह पैक आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि यह त्‍वचा को हाइड्रेशन देकर इसे यंग रखता है।

टमाटर और खीरे का फेस मास्‍क - Tomato and Cucumber Face Pack  
दो चम्मच खीरे का रस, एक बड़ा चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच टमाटर का रस म‍िलाकर पेस्‍ट बना लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से 20 म‍िनट बाद धो लें। खीरे को कूलैंट के रूप में जाना जाता है। यह न केवल आपकी त्वचा को निखारता है, बल्कि त्वचा को टोनिंग करके त्वचा की रंगत में सुधार के लिए भी बहुत अच्छा है। 

टमाटर और दही का फेस पैक - Tomato and Curd Face Pack 
एक मीडियम साइज के टमाटर में एक बड़ा चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस म‍िलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे धो लें। ये पैक त्‍वचा में कसाव लाता है, इसे नमी देता है और दाग धब्‍बे भी दूर करता है।

टमाटर और एलोवेरा फेस पैक - Tomato and Aloe Vera Face Pack 
टमाटर के रस को एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक सूखने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। बेहतर प्रभाव के लिए आप रोजाना इस मिक्सचर का यूज कर सकते हैं। एलोवेरा एक हीलिंग प्लांट है जो त्वचा संबंधी कई समस्‍याओं को ठीक करता है। आप इसे डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए अंडर आई एरिया पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टमाटर और चंदन पाउडर फेस पैक -  Tomato and Chandan Powder Face Pack 
इस पैक के लिए आपको आधे कटे हुए टमाटर को लेकर इसके बीज न‍िकालने होंगे। इस पर चंदन पाउडर और हल्‍दी लगाएं और  त्वचा पर रगड़ें। 5 मिनट तक मालिश करने के बाद, इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें और फिर हल्‍क गर्म पानी से धो लें। चंदन के इस्‍तेमाल से त्‍वचा पर दमक आती है। हल्दी एक एंटी-इंफ्लेमेटरी किचन इंग्रीडिएंट है जिसे त्‍वचा की रंगत निखारने के ल‍िए यूज क‍िया जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

एस. के. राणा February 27 2022 29060

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें जमीन आवंटन अच्छी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं

कोविड-19 बूस्टर डोज-अमेरिकी एफडीए ने सभी वयस्कों के लिए सिंगल खुराक के उपयोग को मंजूरी दी

कोविड-19 बूस्टर डोज-अमेरिकी एफडीए ने सभी वयस्कों के लिए सिंगल खुराक के उपयोग को मंजूरी दी

हे.जा.स. November 22 2021 25486

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए, अमेरिकी नियामकों ने सभी वयस्कों के लि

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

श्वेता सिंह September 03 2022 27376

विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घरों और आसपास

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

लेख विभाग May 25 2023 33213

गर्मियों के सीजन में हीट को हैंडल करना मुश्किल होता है। गर्मी से बचने के लिए हम ऐसे फूड्स या ड्रिंक

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

हे.जा.स. July 11 2021 33194

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 2-डीजी को मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों में सहायक चिकित्सा के रू

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सौंदर्या राय March 02 2022 50298

सुन्दर और आकर्षक पेट पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में हैल्दी डाइट और एक्सर्साइज़ को शामिल करना पडे

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं: डॉ प्रवीण झा

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं: डॉ प्रवीण झा

लेख विभाग April 13 2022 29846

लीवर की बीमारी होने में मात्र बहुत ज्यादा शराब का सेवन ही जिम्मेदार नहीं है। दरअसल बहुत से लोग जिन्ह

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

एस. के. राणा October 23 2022 30201

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,42,742 हैं। स

श्रीहास ताम्बे बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्रबंध निदेशक बने 

श्रीहास ताम्बे बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्रबंध निदेशक बने 

विशेष संवाददाता December 06 2022 32160

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने बयान में कहा कि श्रीहास ताम्बे अरुण चंदावरकर की जगह लेंगे। वह अरुण चंदावरकर क

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

आरती तिवारी October 04 2022 33510

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत हैलट अस्पताल में 80 लाख रुपए की लागत से एक नेत्र बैंक बनन

Login Panel