देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने गोरखपुर में हेल्थ एटीएम का किया शुभारम्भ

स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगने के बाद गांव का व्यक्ति भी केंद्र पर जाकर 5 मिनट में 50 से अधिक जांच करा सकेगा, वह भी निशुल्क, बिना भागदौड़ के। सीएम योगी ने कहा कि हेल्थ एटीएम आज की आवश्यकता है।

श्वेता सिंह
September 15 2022 Updated: September 15 2022 22:17
0 28187
सीएम योगी ने गोरखपुर में हेल्थ एटीएम का किया शुभारम्भ हेल्थ एटीएम का शुभारम्भ

गोरखपुर (लखनऊ ब्यूरो)। सीएम योगी ने बुधवार शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा में गोरखपुर के पहले हेल्थ एटीएम सेंटर का शुभारंभ किया। इसके बाद वहां आयोजित समारोह को उन्होंने संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने में हेल्थ एटीएम की निर्णायक भूमिका होगी। हेल्थ एटीएम स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीकी की अद्यतन महत्ता का एक छोटा सा उदाहरण है।

 

हेल्थ एटीएम (ATM) के जरिये शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान (temperature), शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच करा सकेंगे। इसमें पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे, जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी हो सकेगी।

 

भविष्य में इसके जरिये डेंगू, मलेरिया (Malaria), चिकनगुनिया, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, एचआईवी ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी जैसे जांचें (test) हो सकेंगी। सीएचसी चरगांवा के बाद सरदारनगर, जंगल कौड़िया, उरुवा और कौड़ीराम के स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।

 

सीएम योगी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम (ATM) लगने के बाद गांव का व्यक्ति भी केंद्र पर जाकर 5 मिनट में 50 से अधिक जांच करा सकेगा, वह भी निशुल्क, बिना भागदौड़ के। उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम आज की आवश्यकता है। सरकार की मंशा है कि अगले दो से तीन महीने में गोरखपुर के सभी स्वास्थ्य केंद्र (health centers) हेल्थ एटीएम से आच्छादित हो जाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बीएचयू ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार

बीएचयू ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार

रंजीव ठाकुर September 18 2022 37560

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मेरुदण्ड के टढ़ेपन का उपचार हो रहा है। ट्रामा सेंटर में आधुनिक मश

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

रंजीव ठाकुर July 01 2022 31237

एसटीएफ तथा ड्रग विभाग ने छापेमारी करके ठाकुरगंज के तहसीनगंज स्थित मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

एस. के. राणा March 12 2023 32708

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए वायरस को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

विशेष संवाददाता February 08 2023 38108

कोंडागांव जिला अस्पताल में नक्सल प्रभावित कुधूर गांव की गुमियापाल निवासी 20 वर्षीय पार्वती नाग के पे

सहारा हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित। 

सहारा हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित। 

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2021 56037

इस तरह की प्रतियोगिताएं जागरूकता ही नहीं, वरन अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्हों

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

आरती तिवारी September 06 2022 28819

जिला जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

एस. के. राणा June 11 2021 24598

देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

एस. के. राणा December 27 2022 23940

केंद्र सरकार भी कोरोना को लेकर एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। वहीं इस महामारी को लेकर पहले केंद्रीय स्

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

विशेष संवाददाता December 31 2022 30472

गाजियाबाद के हर्ष अस्पताल में ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस सामने आया है। डॉक्टर्स भी उनकी हालत प

केजीएमयू के डॉ. शैलेन्द्र ने सांस की नली कटे मरीज़ को दी नयी जिंदगी

केजीएमयू के डॉ. शैलेन्द्र ने सांस की नली कटे मरीज़ को दी नयी जिंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2022 81715

एक पशु को बचाने के चक्कर में 28 वर्षीय युवक तारों की रेलिंग से रगड़ गया था। इससे युवक की खाने और सां

Login Panel