देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

डायबटीज और ब्लड प्रेशर दोनों मिल कर एक और एक ग्यारह हो जाते है: डॉ बी के अग्रवाल

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 में हाइपरटेंशन का डायबटीज से सम्बन्ध को लेकर हेल्थ जागरण ने आगरा के प्रख्यात चिकित्सक डॉ बी के अग्रवाल से खास बातचीत की।

रंजीव ठाकुर
September 11 2022 Updated: December 29 2025 17:12
0 188171

लखनऊ। इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 अटल बिहारी वाजपेई कंवेंशन सेंटर, केजीएमयू में चल रही है। देश भर से आएं डॉक्टर्स हाइपरटेंशन को लेकर गहन चर्चा कर रहे है।

 

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन (Indian Society of Hypertension) की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 (BPCON 2022) में हाइपरटेंशन का डायबटीज से सम्बन्ध (combination of Diabetes and blood pressure) को लेकर हेल्थ जागरण (Health Jagaran) ने आगरा के प्रख्यात चिकित्सक डॉ बी के अग्रवाल से खास बातचीत की।

 

डॉ बी के अग्रवाल ने अटल बिहारी वाजपेई कंवेंशन सेंटर, केजीएमयू (KGMU) में बीपीकॉन 2022 की सराहना करते हुए कहा कि देश में 7.5 से 8 करोड़ के बीच डायबटीज के मरीज (diabetic patients) हैं। इनमे से लगभग आधे लोगों को पता ही नहीं है कि उन्हें डायबटीज है। प्री डायबटीज (pre-diabetes) के मरीज भी लगभग 7.5 से 8 करोड़ हैं जिन्हे हाइपरटेंशन हो सकता है। शहरी क्षेत्र में 12-13% डायबटीज मरीज है और ग्रामीण क्षेत्र में 4-6% लोगों को डायबटीज है।

 

ब्लड प्रेशर (blood pressure) और डायबटीज का गहरा नाता है। अगर डायबटीज है तो लगभग 40% लोगों में ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम होती है। डायबटीज का समय बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम बढ़ती जाती है। अगर डायबटीज और ब्लड प्रेशर दोनों एक साथ है तो एक और एक दो नहीं बल्कि एक और एक ग्यारह होते है। डायबटीज की वजह से होने वाली सभी गम्भीर बीमारियों को ब्लड प्रेशर के रूप में एक वाहक मिल जाता है।

 

डायबटीज (diabetes) और ब्लड प्रेशर दोनों एक साथ होने से स्ट्रोक (brain stroke) के चांसेज बढ़ जाते है। ऐसे ही किडनी की समस्या (kidney problem) बढ़ जाती है। प्रत्येक बीपी की दवा एक नहीं होती मतलब मरीज के साथ बीपी की दवा बदल जाती है। अक्सर देखा जाता है लोग मेडिकल स्टोर (medical store) से बीपी की दवा (BP medicine) खरीद कर खाने लगते हैं जो सरासर गलत है। हो सकता है वो बीपी की दवा उनका ब्लड प्रेशर कम कर दे लेकिन वो किडनी को या अन्य अंग को नुकसान पहुंचा सकती है।

 

लोगों से अपील करते हुए डॉ बी के अग्रवाल ने कहा कि यूँ ही बीपी की दवा मत लीजिए बल्कि डॉक्टर की बताई दवाई ही लें। आपके ब्रेन, हार्ट या किडनी के लिए अलग दवाई हैं जो डॉक्टर ही आपको बता सकता है। यहाँ चर्चा हुई कि तीन दवाइयों का एक कॉम्बिनेशन (Combination of drugs) है जो कारगर साबित होगा। एक साथ कई दवाओं के कॉम्बिनेशन से दवा खाने की आदत बढ़ जाती है।

 

डायबटीज और ब्लड प्रेशर के रोगियों को सलाह देते हुए कहा कि आज कल घर बैठे जाँच आसान हो गई है तो समय-समय पर जाँच करते रहें। होम मॉनिटरिंग (Home monitoring) बहुत जरुरी है। नार्मल आने पर डॉक्टर की बताई दवा खाते रही और बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें कि ये दवा मेरे लिए सही है या नहीं।

 

डॉ बी के अग्रवाल ने कहा कि बीपी की दवा छोड़नी नहीं है क्योंकि ब्लड प्रेशर बढ़ने से अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर लोग शादी या और कामों की वजह से कुछ दिनों के लिए दवा छोड़ देते हैं, ऐसा बिल्कुल भी न करें। रोज के खाने की तरह दवा लेते रहें जो आपको दूसरी बीमारियों से बचाती रहेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

विशेष संवाददाता May 28 2022 27215

आयुष मंत्री ने इस अवसर पर गार्जियन रिंग की घोषणा की, जिसके तहत 21 जून को दुनिया भर में हो रहे योग सम

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

जीतेंद्र कुमार November 23 2022 24659

राज्य सरकार ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 1765 कर दिया था। अब एक बार फिर परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

सौंदर्या राय October 18 2021 53624

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से मसल मास बढ़ता है और Metabolism भी बढ़ता हैं। इसलिए हर भोजन में प्रोटीन

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

को-विन एप्प पर 12 से 14 साल के बच्चों का नहीं दिखा स्लॉट, कल से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों का पता नहीं

आनंद सिंह March 16 2022 27150

कोविन ऐप पर 15 से 18 साल, 18 साल से ऊपर का स्लाट तो दिख रहा है लेकिन 12 से 14 साल के बच्चों वाला स्ल

गिलोय के औषधीय गुण, फायदे और  नुकसान।   

गिलोय के औषधीय गुण, फायदे और  नुकसान।   

लेख विभाग March 31 2021 86237

गिलोय के पत्ते स्वाद में कसैले, कड़वे और तीखे होते हैं। गिलोय का उपयोग कर वात-पित्त और कफ को ठीक किय

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

February 14 2021 31136

रोटरी क्लब के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिला है। यह कार्य सराहनीय है। इसके

गाजियाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही ने ली युवक की जान, परिजनों ने काटा हंगामा

गाजियाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही ने ली युवक की जान, परिजनों ने काटा हंगामा

विशेष संवाददाता April 05 2023 29214

गाजियाबाद के थाना शालीमार के पास एक हॉस्पिटल में पथरी का इलाज कराने गए युवक की अस्पताल प्रबंधक और स्

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

विशेष संवाददाता January 31 2023 34151

सोलन जिले में भी अगस्त माह में लंपी वायरस का मामला सामने आया था, लेकिन अब हिमाचल का सोलन जिला लंपी फ

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

admin October 29 2022 30524

कोरोना वायरस एक बार फिर ब्रिटेन को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके XBB और BQ.1 वेरिएंट से लोग लगातार ब

कोरोनारोधी टीका लगवाने में किशोरों और युवाओं ने दिखाया जोश

कोरोनारोधी टीका लगवाने में किशोरों और युवाओं ने दिखाया जोश

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2022 27857

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 94.54 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है। 15-17 आयु वर्

Login Panel