देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

स्वदेशी टीका कोवैक्सीन की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ समूह सेज की बैठक 5 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 4 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी।

एस. के. राणा
October 01 2021 Updated: October 01 2021 18:00
0 29817
कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। स्वदेशी कोरोना रोधी टीका कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए आगामी अक्टूबर महीने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से मंजूरी मिलने की संभावना है। भारतीय दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने जानकारी दी है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर कोरोना टीका कोवैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी लेने की कोशिश कर रही है। उधर, खबर यह भी है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन अगले अक्टूबर महीने में स्वदेशी टीका कोवैक्सीन की मंजूरी दे सकता है। 

मीडिया की खबरों के अनुसार, कोरोना वैक्सीन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैज्ञानिकों का विशेषज्ञ समूह स्ट्रेटेजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट (सेज) आगामी 5 अक्टूबर को कोवैक्सीन की मंजूरी देने को लेकर बैठक करेगा. करीब डेढ़ घंटे तक होने वाली इस बैठक के बाद ही विशेषज्ञों का यह समूह टीके की इमरजेंसी यूज पर अपनी मुहर लगा सकता है। 

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वदेशी टीका कोवैक्सीन की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ समूह सेज की बैठक 5 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 4 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी। बैठक में सेज के वैज्ञानिकों के अलावा दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि बैठक में कोवैक्सीन के भारत में हुए ट्रायल के डेटा के आधार पर उसके सुरक्षित और प्रभावी होने पर चर्चा होगी। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन कोवैक्सीन को मंजूरी देने पर कोई अंतिम फैसला करेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अभी फाइजर-बायोनटेक, एस्ट्राजेनेका, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉडर्ना और सिनोफार्म के टीके की मंजूरी दे चुका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

हे.जा.स. August 30 2022 32228

चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। यहां पर संक्रमण की दरों में काफी इजाफा देखा गया

मानसून में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले:डा वैभव

मानसून में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले:डा वैभव

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2026 861

मानसून के दौरान दूषित भोजन और पानी डायरिया संक्रमण का सबसे बड़ा कारण हैं। अक्सर लोग डायरिया को सामान

आर्थराइटिस: लक्षण, कारण, उपचार और दुष्प्रभाव

आर्थराइटिस: लक्षण, कारण, उपचार और दुष्प्रभाव

लेख विभाग October 13 2022 37308

किसी व्यक्ति को आर्थराइटिस है या नहीं, यह समझने के लिए लगातार जोड़ों का दर्द और जकड़न दो सबसे आम लक्

सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे से जानिए फिटनेस के राज़

रंजीव ठाकुर August 24 2022 32041

सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए राजधा

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

आरती तिवारी January 14 2023 44828

डॉ. जीपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में वेंटिलेटर यूनिट में डायलिसिस की सुविधा नहीं ह

कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार: ICMR

कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार: ICMR

विशेष संवाददाता April 10 2022 38131

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक की ओर से जनवरी में यह अध्य

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 784

आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद, गलत इलाज से बच्ची ने गंवाया पैर

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद, गलत इलाज से बच्ची ने गंवाया पैर

आरती तिवारी May 17 2023 33129

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ तत्काल मामले की जांच करें। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 665

जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण संस्थागत प्रसव नियमित टीकाकर

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 1309

ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ने कहा पिछले कुछ समय से कंपनी के कार्यों को लेकर विभिन्न माध्यमों पर भ्रामक

Login Panel