देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक ऐसे समय में जब हर देश को स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च महत्व देना चाहिए, बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जैसे प्रयास बेहद महत्व रखते हैं। आने वाले समय में, यह अस्पताल स्वास्थ्य की देखभाल से संबंधित क्षमताओं को मजबूत करेगा और इस क्षेत्र में प्रवर्तनकारी अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा।

विशेष संवाददाता
June 20 2022 Updated: June 20 2022 22:56
0 27553
प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया

बेंगलुरु। सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह खुशी इसलिए भी अधिक है क्योंकि मुझे इस परियोजना की आधारशिला रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह सेंटर मस्तिष्क संबंधी विकारों के समाधान से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी साबित होगा। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान के बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास भी किया।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक ऐसे समय में जब हर देश को स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च महत्व देना चाहिए, बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (Bagchi Parthasarathy Multispecialty Hospital) जैसे प्रयास बेहद महत्व रखते हैं। आने वाले समय में, यह अस्पताल स्वास्थ्य की देखभाल से संबंधित क्षमताओं को मजबूत करेगा और इस क्षेत्र में प्रवर्तनकारी अनुसंधान (research) को प्रोत्साहित करेगा।

सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च (Center for Brain Research) को अनुसंधान से संबंधित अपनी तरह की एक अनूठी सुविधा के रूप में विकसित किया गया है और यह सेंटर उम्र से संबंधित मस्तिष्क विकारों (brain disorders) के समाधान हेतु साक्ष्य आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण अनुसंधान करने पर अपना ध्यान केन्द्रित करता है। 


832 बिस्तरों वाला बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science) बेंगलुरु के परिसर में विकसित किया जाएगा और यह अस्पताल इस प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञान, इंजीनियरिंग और चिकित्सा को एकीकृत करने में मदद करेगा। यह अस्पताल देश में नैदानिक ​​अनुसंधान (clinical research) को व्यापक प्रोत्साहन प्रदान करेगा और देश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मदद करने वाले नवीन उपायों को खोजने की दिशा में कार्य करेगा।


गौरतलब है कि बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान ने सुष्मिता एवं सुब्रतो बागची और राधा और एनएस पार्थसारथी के साथ साझेदारी किया था। इस परियोजना के लिए 425 करोड़ रुपये (लगभग 60 मिलियन अमरीकी डालर के बराबर) दान मिला था। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

विशेष संवाददाता September 04 2022 49729

फोर्टिस मधुमेह, मोटापा और कॉलेस्ट्रॉल केंद्र (सी-डॉक) के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि 10 साल के

हेयर कंडीशनर लगाने का सही तरीका जान लें, वरना हो सकती है बड़ी समस्या

हेयर कंडीशनर लगाने का सही तरीका जान लें, वरना हो सकती है बड़ी समस्या

श्वेता सिंह September 27 2022 33121

एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है हेयर कंडीशनर से हेयर फॉल की समस्या बिल्कुल भी नहीं होती

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता April 20 2023 28135

कानपुर नगर के यूएचएम हॉस्पिटल में 8 अप्रैल को मरीज को एजेंट द्वारा बहकाने संबंधी घटना हुई थी। इसमें

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

आरती तिवारी November 11 2022 31928

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गाजियाबाद का दौरा किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य क

विश्व सीलिएक डिजीज अवेयरनेस डे पर मेदांता हॉस्पिटल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर May 17 2022 43427

सीलिएक रोग एक इम्यून रिएक्शन है जो कि ग्लूटेन युक्त आहार ( गेंहू, जौ, और राई ) खाए जाने पर रोग प्रति

द अशोका फाउंडेशन प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस के रोकथाम हेतु सक्रिय है।

द अशोका फाउंडेशन प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस के रोकथाम हेतु सक्रिय है।

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2021 23187

स्क्रीन टाइम (मोबाइल के सामने बीतने वाला वक्त) बढ़ने से आंखों की समस्याओं में वृद्धि हुई है और इसलिए

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

आनंद सिंह April 15 2022 71512

नर्सिंग को प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा सं

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

एस. के. राणा December 22 2021 28606

यह सामने आया है कि कोरोना के स्पाइक जीन में हुए म्यूटेशन की वजह से वैक्सीन की प्रभावशीलता में थोड़ी

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

हे.जा.स. January 15 2023 31957

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जिओ याहुई ने एक प्रेस कॉन्फ्रें

22 अप्रैल को शाम तीन से छह बजे तक डाक्टर से सुनिए बीमारियों का हाल, पूछिये अपने सवाल 

22 अप्रैल को शाम तीन से छह बजे तक डाक्टर से सुनिए बीमारियों का हाल, पूछिये अपने सवाल 

हुज़ैफ़ा अबरार April 17 2022 36309

डाक्टर से सुनिए” कार्यक्रम 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक http://webcast.gov.in/up/heal

Login Panel