देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नव चयनित नर्सों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

योगी ने नर्सों को प्रेरित करते हुए कहा, “आपको अस्पतालों में दुख-तकलीफ के बजाय एक स्वस्थ माहौल कायम करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जिससे बीमार व्यक्ति भी ऊर्जा प्राप्त कर सके। आपका अच्छा व्यवहार आपको करियर में बहुत लाभान्वित करेगा।

श्वेता सिंह
November 21 2022 Updated: November 21 2022 18:37
0 37108
नव चयनित नर्सों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्टाफ नर्सों को मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण का भाव दिखाने की नसीहत देते हुए कहा कि आपको मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि वे अपनी बीमारी भूल जाएं।

 

योगी ने लखनऊ स्थित लोकभवन में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित 1,354 स्टाफ नर्सों (staff nurse) के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “स्टाफ नर्स स्वास्थ्य विभाग (health department) की रीढ़ होती हैं। आपको (स्टाफ नर्स) अस्पताल में मरीजों के साथ सबसे अधिक समय रहना पड़ता है। आपका व्यवहार मरीजों की तकलीफ को दूर करता है। आपको अपना व्यवहार ऐसा रखना चाहिए कि मरीज भूल जाए कि वह बीमार है।”

 

योगी ने नर्सों को प्रेरित करते हुए कहा, “आपको अस्पतालों  (hospital) में दुख-तकलीफ के बजाय एक स्वस्थ माहौल कायम करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जिससे बीमार व्यक्ति भी ऊर्जा प्राप्त कर सके। आपका अच्छा व्यवहार आपको करियर (career) में बहुत लाभान्वित करेगा।”

 

कार्यक्रम में योगी ने गोरखपुर से ज्योति पांडेय, बाराबंकी से जितेंद्र त्रिवेदी, अलीगढ़ से आसमां, वाराणसी से सोनू सोनकर, मिर्जापुर से शुभम सिंह पटेल, कानपुर देहात से शशि प्रभा, कानपुर नगर से कीर्ति तिवारी, प्रयागराज से वर्तिका एम यू, मुरादाबाद से फराह नाज, बरेली से भावना सागर, लखनऊ से सरिता गौतम और अंकिता सिंह, चित्रकूट से समीक्षा सिंह समेत कई नव चयनित नर्सों को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र (joining letter) दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

समलैंगिक शादियाँ मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

समलैंगिक शादियाँ मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा October 20 2023 284719

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा अगर अदालत एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को विवाह का अधिकार देने के लिए स्पेशल

सुबह खाली पेट चाय पीना, बीमारियों को न्योता देना

सुबह खाली पेट चाय पीना, बीमारियों को न्योता देना

लेख विभाग February 12 2022 30967

चाय में पाए जाना वाला कैफिन शरीर को एनर्जी तो देता है लेकिन खाली पेट चाय पीना कई बीमारियों को न्यौता

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

British Medical Journal October 02 2023 130068

The findings of this study highlight the potential importance of carbohydrate quality and source for

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2022 69664

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

लेख विभाग October 25 2022 92207

पौराणिक मान्यताओं से आधुनिक विज्ञान तक ने सूर्य ग्रहण के दौरान मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर क

डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर करेंगे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर करेंगे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 28 2023 32213

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टरों की कमी की जल्द दूर

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

विशेष संवाददाता March 10 2023 29116

न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव ने दावा किया है कि देश में हर 40 सेकंड में

तिब्बत के पिघलते ग्लेशियरों में मिले प्राचीन वायरस

तिब्बत के पिघलते ग्लेशियरों में मिले प्राचीन वायरस

हे.जा.स. November 01 2022 29150

हाल ही में प्रकाशित एक शोध में खुलासा किया गया है कि तिब्बती पठार के गुलिया आइस कैप से कई खतरनाक वाय

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे 26,346 बेड

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे 26,346 बेड

आरती तिवारी March 22 2023 23881

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संसाधनों का विकास

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35256

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

Login Panel