देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमारी के बाद महारानी लंदन के बजाय स्काटलैंड में रहने लगी थीं। आइए आपको इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

हे.जा.स.
September 10 2022 Updated: September 10 2022 17:13
0 35876
इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत  महारानी एलिजाबेथ, फ़ाइल फ़ोटो

लंदन। 70 सालों तक ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अब दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 96 साल की उम्र में गुरुवार को अंतिम सांस ली। बंकिघम पैलेस की ओर से एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि गुरुवार दोपहर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु हो गई है। वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी (episodic mobility) नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमारी के बाद महारानी लंदन के बजाय स्काटलैंड में रहने लगी थीं। आइए आपको इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 

क्या होती है एपिसोडिक मोबिलिटी - What is episodic mobility

जिस एपिसोडिक मोबिलिटी से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जूझ रही थीं उसमें इंसान चल-फिर नहीं पाता। कुर्सी पर बैठने और उठने में भी परेशानी होने लगती है। ये ज्वाइंट (joint) प्रॉब्लम को भी बढ़ाती है। इससे ग्रसित इंसान की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जोड़ों के दर्द की परेशानी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं ये बीमारी मस्तिष्क (brain) से जुड़ी समस्याएं (problem) भी बढ़ाती है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये बीमारी सिर्फ बुजुर्गो में ही नहीं बल्कि अन्य आयु को लोगों को भी हो सकती है।

 

पुरानी समस्याओं को बूस्ट करती है एपिसोडिक मोबिलिटी - This disease boost the old problems 

जानकारी के अनुसार एपिसोडिक मोबिलिटी नाम की बीमारी कई समस्याओं को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। इससे ग्रसित होने पर पुराना दर्द उभर आना, जोड़ों में सूजन (swelling) होने लगती है। अगर बॉडी (body) के किसी हिस्से में चोट है तो उसका दर्द भी बढ़ सकता है। डाक्टर्स (doctor) बताते हैं कि इस बीमारी का कोई औपचारिक इलाज नहीं है। सरल भाषा में समझें तो इससे पीड़ित मरीजों को तरह-तरह की परेशानियां अंतराल में आती हैं यानी की एपिसोड (episode) में। यही वजह है कि इस बीमारी को एपिसोडिक मोबिलिटी कहते हैं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

 ब्रिटेन से भारत आने-वाले विमानों पर 7 जनवरी तक बढ़ाया गया प्रतिबंध।

 ब्रिटेन से भारत आने-वाले विमानों पर 7 जनवरी तक बढ़ाया गया प्रतिबंध।

हे.जा.स. December 30 2020 16669

कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

लेख विभाग May 13 2022 79920

फाइलेरिया एक परजीवी रोग है जो फाइलेरियोइडिया टाइप राउंडवॉर्म के संक्रमण से होता है। वे खून चूसने वा

हांगकांग में एक बार फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले  

हांगकांग में एक बार फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले  

हे.जा.स. February 21 2022 33178

हांगकांग में अधिकारियों ने बढ़ते मामलों को देखते हुए आइसोलेशन यूनिट और इलाज केंद्रों की संख्या बढ़ान

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

हे.जा.स. December 25 2021 31590

इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से

दिल्ली में डेंगू के मरीज 1200 के पार

दिल्ली में डेंगू के मरीज 1200 के पार

एस. के. राणा October 11 2022 36104

राजधानी में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1258 हो गई है। वहीं एनसीआर और दिल्ली के आसपास सटे रा

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

अबुज़र शेख़ October 22 2022 33006

संस्थान के चिकित्सकों ने कालमेघ के इस्तेमाल से फैटी लीवर रोग को दूर करने में सफलता हासिल की है। इससे

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 24249

लखनऊ में नीट पीजी के उमीदवारों के लिए उनके ऑफ लाईन रैपिड रिविजऩ बूटकैम्प लॉन्च के 13 दिनों के अंदर ब

एसपी, डीएसपी समेत नालंदा पुलिस के कई जवानों ने किया रक्तदान

एसपी, डीएसपी समेत नालंदा पुलिस के कई जवानों ने किया रक्तदान

विशेष संवाददाता February 28 2023 39162

एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है, हमारे दिए गए खून से किसी एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकत

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 19 2022 26029

उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को अचानक बाराबंकी सरकारी अस्पताल पहुंचे

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

सौंदर्या राय February 08 2022 33802

इस लेख में हम योगासन के 12 तरीके बताएँगे जिससे वे अपने शरीर को बेहद आकर्षक आकार में ढालना सकती हैं।

Login Panel