देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

सफेद दाग छूआछूत की बीमारी नहीं: डॉ ए के गुप्ता

सफेद दाग के बहुत से कारण होते हैं लेकिन संयुक्त रुप से इसे ल्यूकोडर्मा कहा जाता है। जब शरीर में रंग कम पड़े तो इसे सफेद दाग कहते हैं जिसके विभिन्न कारण होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा जो पाया जाता है उसे विटिलिगो कहा जाता है।

रंजीव ठाकुर
June 11 2022 Updated: June 11 2022 03:47
0 59015

लखनऊ। सफेद दाग को लेकर समाज में बहुत सी मिथ्या धारणाएं हैं। सड़कों पर जगह जगह तम्बू लगा कर या बस तथा रेलवे स्टेशन के पास वॉल राइटिंग अथवा पोस्टर चिपका कर खानदानी नुख्सा होने का प्रमाण दिया जाता है और सफेद दाग को जड़ खत्म करने की बात की जाती है। इन्ही सब महत्वपूर्ण सवालों को लेकर हेल्थ जागरण ने वरिष्ठ चर्म, गुप्त एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ ए के गुप्ता से खास बातचीत की। 

 

हेल्थ जागरण - डॉ साहब सफेद दाग को लेकर समाज में बहुत सी भ्रांतियां हैं, आम जनता के लिए क्या संदेश देंगे?

डॉ ए के गुप्ता - देखिए सफेद दाग के बहुत से कारण होते हैं। इसे संयुक्त रुप से ल्यूकोडर्मा (leucoderma) कहा जाता है। जब शरीर में रंग कम पड़े तो इसे सफेद दाग कहते हैं जिसके विभिन्न कारण होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा जो पाया जाता है उसे विटिलिगो कहा जाता है। कई बार चोट लगने से या जल (burns) जाने से सफेद दाग हो जाते हैं लेकिन विटिलिगो (vitiligo) का कारण अलग होता है। कुछ सफेद दाग फंगल इंफेक्शन से भी हो जाते हैं। भ्रांति की बात करें तो सबसे ज्यादा कहा जाता है कि यह छूआछूत (untouchability) की बीमारी है तो यह सरासर ग़लत है। सफेद दाग की बीमारी छूआछूत से नहीं होती है। सफेद दाग के मरीजों को मोरल स्पोर्ट की जरूरत होती है। कुछ सफेद दाग की बीमारियां ठीक हो जाती है कुछ नहीं भी ठीक होती लेकिन मरीज को मोरल स्पोर्ट की बहुत जरूरत होती है। 

 

हेल्थ जागरण - क्या सफेद दाग का कोढ़ (leprosy) से कोई सम्बन्ध होता है?

डॉ ए के गुप्ता - बिलकुल नहीं। सफेद दाग का कोढ़ से कोई सम्बन्ध नहीं है। ये हर व्यक्ति पर अलग अलग निर्भर करता है कि किस पर कौन सी दवा कितनी रिएक्ट कर रही है। कोई छ: महीने में ठीक होता है कोई दो तीन साल में ठीक होता है तो किसी को ठीक होने के बाद फिर से मर्ज हो जाता है। 

हेल्थ जागरण - विटिलिगो (Vitiligo) का क्या कारण होता है?

डॉ ए के गुप्ता - जब शरीर में रंग बनाने वाली कोशिका (melanocytes) कम हो जाती है तब सफेद दाग हो जाते हैं। इसके बाद शरीर की कोशिकाओं में कुछ ऐसे कारक उत्पन्न हो जाते जो मिलैनोसाइट्स को ही मारने लगते हैं। विटलिगो में शरीर का रंग सफेद हो जाता है क्योंकि रंग बिल्कुल बनता ही नहीं है। 

 

हेल्थ जागरण - सफेद दाग का क्या इलाज है, क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है?

डॉ ए के गुप्ता - यह ठीक भी हो जाता है, नहीं भी ठीक होता और कभी कभी ठीक होने पर दुबारा हो जाता है। इलाज तो बहुत सारे हैं लेकिन कंफर्म इलाज कोई नहीं है। इसको ठीक करने का दावा करना बिल्कुल ग़लत है।

 

हेल्थ जागरण - क्या सफेद दाग आनुवांशिक (genetic) होते हैं?

डॉ ए के गुप्ता - कुछ हद तक आनुवांशिक होते हैं, लेकिन यह कहा जा सकता है कि सफेद दाग आनुवांशिक होते हैं। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ब्रिटेन 22 नवंबर से देगा कोवैक्सीन को मान्यता।

ब्रिटेन 22 नवंबर से देगा कोवैक्सीन को मान्यता।

हे.जा.स. November 09 2021 25845

22 नवंबर से यूके भारत की कोवॉक्सिन (Covaxin) को भी आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करेगा। इसके बाद दो

स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ है नर्सिंग का पेशा- डा बिपिन पुरी

स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ है नर्सिंग का पेशा- डा बिपिन पुरी

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 23070

कोविड महामारी वर्ष 2020 के दौरान नर्सो का अति महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया विश्व स्वास्थ सं

ये हैं गर्मियों में टैनिंग दूर भगाने के घरेलू रामबाण उपाय

ये हैं गर्मियों में टैनिंग दूर भगाने के घरेलू रामबाण उपाय

आरती तिवारी August 17 2022 33324

सूरज की यूवी किरणों के कारण त्वचा पर टैन हो जाता है और इस कारण त्वचा सुस्त और बेजान नजर आने लगती है,

एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ी, 100 मरीज प्रतीक्षा सूची में

एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ी, 100 मरीज प्रतीक्षा सूची में

हुज़ैफ़ा अबरार February 11 2022 109816

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन का कहना है कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ गई है। एक रोबोट से ऑ

मेडिकल कॉलेज में लगेगी एमआरआई मशीन

मेडिकल कॉलेज में लगेगी एमआरआई मशीन

जीतेंद्र कुमार February 17 2023 40441

भरतपुर के 5 मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में अगले वित्तीय वर्ष में जल्दी ही एमआरआई की मशीन लगेगी। राज

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

लेख विभाग May 03 2022 26523

अस्थमा एक सांस की बीमारी है जिसको हिंदी में दमा कहते है। इस बीमारी में फेफड़े में जाने वाले हवा के ट

नेल पॉलिश से हाथों को बनायें खूबसूरत।

नेल पॉलिश से हाथों को बनायें खूबसूरत।

सौंदर्या राय October 01 2021 34703

इसके पहले कि आप अपने नेल्स पर नेल पॉलिश लगाएँ, अपने नेल्स पर नेल पॉलिश के निशान पड़ने से रोकने के लि

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ही ले सकेंगे एन्टी कोविड 2-डीजी दवा: डीआरडीओ

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ही ले सकेंगे एन्टी कोविड 2-डीजी दवा: डीआरडीओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2021 33102

अनियंत्रित ब्लड शुगर, हृदय की बीमारी, एक्यूट रेसिप्रेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस), लिवर और किडनी

कोरोना-रोधी टीका आने से मरीज़ों का भय हुआ खत्म, ओपीडी में बढ़ी संख्या - डॉ एस के नंदा  

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2021 34562

हमलोग उनको सोशल डिस्टैन्सिंग, मास्क और सैनिटाइज़र के बारे में बताते थें। जिससे उनका भय काम हो। लॉकडाउ

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर:  डा.आर.एन सिंह

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर: डा.आर.एन सिंह

आनंद सिंह April 04 2022 44654

डा. अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण में असली गुनाहगार अभी भी पकड़े नहीं गए। डा. अर्चना के पति भी पुलिस क

Login Panel