देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

देशी कोरोनारोधी कोवैक्सीन को 'द लैंसेट' ने अत्यधिक प्रभावकारी' माना है।

द लैंसेट ने कहा कि सिम्पटॉमिक कोरोना मरीजों के खिलाफ भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 77.8% असरदार पाई गई है।

हे.जा.स.
November 12 2021 Updated: November 12 2021 23:48
0 29823
देशी कोरोनारोधी कोवैक्सीन को प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। भारत की देसी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' के लिए एक और खुशखबरी है। पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन से मंजूरी मिली और अब द लैंसेट ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 'अत्यधिक प्रभावकारी' माना है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट के एक नए अध्ययन में गुरुवार को कहा गया कि भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोविड-1919 वैक्सीन 'अत्यधिक प्रभावकारी' है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। कोवैक्सीन के फेज तीन ट्रायल डेटा में किसी तरह की सुरक्षा के चिंता की बात नहीं कही गई है।

द लैंसेट ने कहा कि सिम्पटॉमिक कोरोना मरीजों के खिलाफ भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 77.8% असरदार पाई गई है। द लैंसेट ने एक बयान में कहा कि कोवैक्सीन की दोनों खुराक दिए जाने के दो सप्ताह बाद यह टीका एक मजबूत एंटीबॉडी रिस्पॉन्स उत्पन्न करता है। मेडिकल जर्नल ने कहा कि भारत में नवंबर 2020 और मई 2021 के बीच 18-97 वर्ष की आयु के 24419 वॉलंटियर्स को शामिल करने वाले कोवैक्सीन के ट्रायल के दौरान वैक्सीन से संबंधित मौत या कोई भी गंभीर प्रतिकूल घटनाएं दर्ज नहीं की गईं।  

द लैंसेट ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के फेज तीन का डेटा जारी किया है। इसके मुताबिक, भारत की देसी वैक्सीन न सिर्फ कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षित और असरदार है, बल्कि यह डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ भी 65.2 फीसदी असरदार है। इतना ही नहीं, गंभीर सिम्टोमेटिक कोविड-19 के खिलाफ कोवैक्सीन 93.4 फीसदी असरदार है। बता दें कि कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने मिलकरर डेवलप किया है। 

बता दें कि हाल ही में कोवैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमरजेंसी अप्रूवल लिस्ट में शामिल हुआ है और इसके इस्तेमाल को अब तक 17 देशों ने मंजूरी दे दी है। इस तरह से कोवैक्सीन, विश्व स्वास्थ्य द्वारा अनुमोदित सूची में फाइजर/बायोएनटेक, मॉडर्न, एस्ट्राजेनेका, जॉनसन एंड जॉनसन, सिनोफार्म और सिनोवैक द्वारा निर्मित एंटी-कोविड टीकों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

आरती तिवारी July 03 2023 33657

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरैनिया गांधीनगर भरतपुर हजारा से है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने

प्राइवेट डॉक्टर ने जिंदा मरीज़ को मृत घोषित किया

प्राइवेट डॉक्टर ने जिंदा मरीज़ को मृत घोषित किया

विशेष संवाददाता July 22 2023 45936

जिले के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल मलखान में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। जहा

Covid-19: कनाडा ने भारत के लिए डायरेक्ट फ्लाइट पर 21 अगस्त तक लगाई रोक। 

Covid-19: कनाडा ने भारत के लिए डायरेक्ट फ्लाइट पर 21 अगस्त तक लगाई रोक। 

हे.जा.स. July 20 2021 27743

कनाडा ने 22 अप्रैल 2021 को पहली बार भारत के लिए विमान यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था, तब से ये चौथी बार

रोबोटिक सर्जरी: बहुत ही सुरक्षित और नपी तुली सर्जरी होती है - डॉ रिची खंडेलवाल

एस. के. राणा January 13 2026 5733

सभी की यह धारणा रहती है कि रोबोटिक सर्जरी कौन करता है? रोबोट या सर्जन? तो इस प्रश्न का सही उत्तर है

लोहिया संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का शैक्षणिक शोभायात्रा से शुभारंभ

लोहिया संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का शैक्षणिक शोभायात्रा से शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2026 0

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के माध्यम से 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरियाँ सफलतापूर्व

टीबी के सम्पूर्ण उन्मूलन हेतु लखनऊ में चार दिवसीय कार्यशाला

टीबी के सम्पूर्ण उन्मूलन हेतु लखनऊ में चार दिवसीय कार्यशाला

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 34563

40 प्रतिशत आबादी में टीबी के वैक्टीरिया होते हैं, लेकिन सही खान पान और पोषण से वह बीमारी के रूप में

श्रीहास ताम्बे बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्रबंध निदेशक बने 

श्रीहास ताम्बे बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्रबंध निदेशक बने 

विशेष संवाददाता December 06 2022 32566

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने बयान में कहा कि श्रीहास ताम्बे अरुण चंदावरकर की जगह लेंगे। वह अरुण चंदावरकर क

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

विशेष संवाददाता May 28 2022 27586

आयुष मंत्री ने इस अवसर पर गार्जियन रिंग की घोषणा की, जिसके तहत 21 जून को दुनिया भर में हो रहे योग सम

नालंदा के सदर अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर

नालंदा के सदर अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर

आरती तिवारी July 01 2023 34363

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले जिसकी वजह से मरीजों को इलाज

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

विशेष संवाददाता October 12 2022 29148

अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालय, शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक

Login Panel