देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

फिर बढ़े कोरोना के मरीज, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यों के साथ बैठक

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज शाम को COVID-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

एस. के. राणा
March 28 2023 Updated: March 30 2023 18:40
0 21255
फिर बढ़े कोरोना के मरीज, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यों के साथ बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

नयी दिल्ली। देश में कोरोना से हालात एक बार फिर से बिगड़ने लगे हैं। आलम ये है कि पिछले सात दिनों के अंदर संक्रमण के मामलों में 78 फीसदी  की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  जिसको लेकर केंद्र सरकार (Central government) ने आज कोविड के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों (health preparedness) और कोविड के मामलों में बढोतरी के मद्देनजर राज्यों के साथ टीकाकरण (vaccination) प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

 

कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10-11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित करने का फैसला लिया है। इस मॉक ड्रिल में कोरोना के कहर से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

 

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को किसी भी तरह की लापरवाही के प्रति आगाह करते हुए सलाह दी कि वे स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग( Department of Health Research) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी परामर्श में बताई गई प्राथमिकताओं का पालन करें। राजेश भूषण ने विशेष रूप से कमजोर वर्गो के लोगों को एहतियाती खुराक दिए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (union territories) में कोविड के मामले औसत से कम है। देश के 24 जिलों में कल समाप्त सप्ताह के दौरान 10 प्रतिशत से अधिक साप्ताहिक सकारात्मकता दर दर्ज की गई, जबकि 43 जिलों में यह दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच रही। श्री भूषण ने राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर (ventilator) और लॉजिस्टिक्स सहित अस्पतालों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 10 और 11 अप्रैल को स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित मॉक ड्रिल करने की सलाह दी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

रंजीव ठाकुर August 22 2022 31589

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

आरती तिवारी August 28 2022 31452

अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बेहोशी का डॉक्टर बाहर से नहीं बुलाना पड़ेगा। नए मिले डॉक्टरों में जिला

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर रद्द हो सकता है प्रतिबंधों में ढील का फैसला। 

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर रद्द हो सकता है प्रतिबंधों में ढील का फैसला। 

एस. के. राणा July 06 2021 30500

अगर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो हम कोरोना प्रतिबंधों में ढील के फैसले को फिर से रद्द कर सकते

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

एस. के. राणा April 10 2023 28083

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज देशभर में मॉकड

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार January 18 2023 33805

सर्दियों मे हर 5 मरीज़ में से एक को अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि का अनुभव हो सकता है। इसका का

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

विशेष संवाददाता June 07 2022 28939

'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के एक प्रतिष्ठित सप्ताह के एक भाग के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रालय ने

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

लेख विभाग March 03 2022 29684

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक

विशेष संवाददाता October 24 2022 34985

रविवार को पटना में 343 नये मामले की पहचान हुई है। बता दें कि सबसे अधिक मरीज शहर के पीएमसीएच, आइजीआइए

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, वर्ष 2050 तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, वर्ष 2050 तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है

हे.जा.स. February 09 2023 30593

विशेषज्ञों ने बताया कि विषाणु, जीवाणु, फफून्दी और अन्य परजीवों में समय बीतने के साथ होने वाले बदलावो

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

अबुज़र शेख़ October 22 2022 26370

वर्तमान में ज़िले में कोरोना के 49 सक्रिय मामले हैं। इस बीच करीब 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वा

Login Panel