देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

पेट का अल्सर : कारण, बचाव और इलाज

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल्सर होते हैं|

लेख विभाग
October 29 2021 Updated: October 29 2021 00:36
0 30891
पेट का अल्सर : कारण, बचाव और इलाज प्रतीकात्मक

डॉ अभिषेक जैन, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट,
नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर 

अल्सर एक प्रकार के घाव होते हैं जो पेट, आहारनाल या आँतों की अंदरूनी सतह पर विकसित हैं| जिस जगह पर अल्सर होता है उसके आधार पर इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे पेट में होने वाले अल्सर को ‘गैस्ट्रिक अल्सर’ कहा जाता है, उसी तरह छोटी आंत के अगले हिस्से में होने वाले अल्सर को ‘डुओडिनल अल्सर’ कहा जाता है|

अल्सर क्यूँ होते हैं?

अधिकांशतः पेट एवं आँतों की अंदरूनी सतह पर अम्ल (एसिड) के दुष्प्रभावों के कारण होते हैं| जब यह एसिड इस सतह के संपर्क में आता है तब वहाँ पर जख्म बनने लगते हैं| यह अल्सर हेलिकोबेक्टर पाइलोरी नामक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण भी होता है| इस बैक्टीरिया के संक्रमण के लक्षण शुरुआत में बहुत हल्के होते हैं, इसलिए इसकी पहचान तब तक नहीं हो पाती जब तक कि ये अल्सर बहुत ज्यादा नहीं फैल जाते| लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल्सर होते हैं| आज-कल मानसिक तनाव बढ़ने के कारण भी कई लोगों को अल्सर की तकलीफ हो रही है|

अल्सर के लक्षण–

  • रात में, खाली पेट या खाने के कुछ समय बाद तेज दर्द
  • गैस और खट्टी डकार
  • उल्टी
  • पेट के उपरी हिस्से में दर्द
  • पेट का भारीपन
  • भूख में कमी
  • वजन घटना
  • सुबह-सुबह हल्की मितली

अल्सर के गंभीर रूप से बढ़ जाने पर निम्नलिखित जटिल समस्याएँ हो सकती हैं-

  • आंतरिक रक्तस्राव
  • खून की उल्टी
  • मल में रक्त आना
  • पेट या आँतों में सुराख
  • कैंसर

 अल्सर का ईलाज–

अल्सर की गंभीरता एवं मरीज की स्थिति के आधार पर अल्सर का ईलाज अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है-

  1. आहार एवं जीवनशैली में परिवर्तन
  2. अम्लरोधी दवाइयाँ
  3. एंडोस्कोपी तकनीक से ऑपरेशन

 अल्सर से बचाव–

  • संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक आहार लें
  • मिर्च-मसाले एवं तेल का सेवन कम से कम करें
  • साफ एवं स्वच्छ भोजन एवं पानी का सेवन करें
  • खाना आराम से और समय पर खाएं
  • धूम्रपान एवं शराब का सेवन ना करें

दर्द-निवारक दवाओं का सेवन चिकित्सकीय सलाह पर ही करें |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमर हुए पूर्व बीएसएफ जवान, उनके अंगदान से तीन मरीज़ों को मिला नया जीवन 

अमर हुए पूर्व बीएसएफ जवान, उनके अंगदान से तीन मरीज़ों को मिला नया जीवन 

एस. के. राणा October 09 2022 62952

राकेश कुमार के भतीजे जो एम्स ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन चिकित्सा विभाग में जूनियर रेजिडेंट हैं, उन्ह

गोरखपुर मंडलायुक्त ने इंसेफेलाइटिस रोकथाम के लिए दिए जरूरी निर्देश

गोरखपुर मंडलायुक्त ने इंसेफेलाइटिस रोकथाम के लिए दिए जरूरी निर्देश

आरती तिवारी October 13 2022 33907

कमिश्नर सभागार में इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के प्रगति की समीक्षा करते समय उन्

चीन से फिर बजी खतरे की घंटी, BQ.1 वैरिएंट के कारण बढ़े केस

चीन से फिर बजी खतरे की घंटी, BQ.1 वैरिएंट के कारण बढ़े केस

हे.जा.स. November 24 2022 29012

चीन में फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। नेशनल हेल्थ ब्यूरो द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार क

दिल्ली के अस्पतालों में ऑनलाइन होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन

दिल्ली के अस्पतालों में ऑनलाइन होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन

एस. के. राणा October 08 2022 41081

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने के मुताबिक उसमें जरूरी जानकारियां जैसे-नाम, आयु, पि

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2022 33251

इस अवसर आयुष मंत्री ने NUDWA द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों में जनहित के कार्यक्रमों के सं

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

अनिल सिंह October 15 2022 41236

गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे क

भारतीय कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन की अमेरिकी बाज़ार में उम्मीद कायम 

भारतीय कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन की अमेरिकी बाज़ार में उम्मीद कायम 

हे.जा.स. February 20 2022 27346

टीका विनिर्माता भारत बायोटेक ने कहा कि उसकी कोवैक्सीन का परीक्षण अमेरिका में कोविड-19 वैक्सीन के लिए

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30205

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

कोरोना का साया, सिविल अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर जांच

कोरोना का साया, सिविल अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर जांच

आरती तिवारी April 24 2023 27635

यूपी में कोरोना से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार अब तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 567 न

फिर पाँव पसार रहा कोरोना वायरस, तीन और मरीजों ने तोड़ा दम

Login Panel