देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रूस में 11 दिन के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान।

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

हे.जा.स.
October 29 2021 Updated: October 29 2021 15:42
0 33871
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रूस में 11 दिन के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान। प्रतीकात्मक

मास्को। कोरोना संक्रमण के खिलाफ दुनिया को पहला टीका देने वाले देश रूस में एक बार फिर संक्रमण ने पैर पसार लिया है। यहां हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए केस आ रहे हैं तो 24 घंटे में हजार से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 40,096 नए केस दर्ज किए गए तो 1,159 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बीच मॉस्को ने 11 दिन के लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान करते हुए सभी गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

यूरोप में इस समय सबसे अधिक नए केस रूस में ही आ रहे हैं। रूस ने भले ही सबसे पहले स्पूतनिक वी और अन्य टीके बना लिए, लेकिन यहां टीकाकरण की दर काफी कम है। हाल के सप्ताह में जिस तेजी से यहां संक्रमण फैल रहा है वह महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। 

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट के साथ ही खेल और मनोरंजन के साथानों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों पर भी ताले लटक गए हैं। खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ दवा और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। 

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार देसी टीके स्पूतनिक वी पर काफी भरोसा जताती रही है, लेकिन रूस में अधिकतर लोग टीके लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। गुरुवार तक देश में अब तक 32 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा हुआ है। पुतिन ने पिछले सप्ताह 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पेड छुट्टियों का ऐलान किया था, ताकि लोग घर से कम निकलें और संक्रमण पर काबू पाया जा सके। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

आरती तिवारी April 22 2023 32168

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो टूक कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

British Medical Journal October 25 2025 4074

Primary outcomes included pain, function, gait performance, and quality of life, assessed at short t

सीएचओ का अंतरराज्यीय सम्मलेन, जुटेंगे 900 से अधिक सीएचओ

सीएचओ का अंतरराज्यीय सम्मलेन, जुटेंगे 900 से अधिक सीएचओ

आरती तिवारी December 10 2022 32136

यूएचसी का उद्देश्य सभी लोगों तक बेहतर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। इसके तहत यह भी

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाएँगें पाँच जरूरी मंत्र : डॉ. सूर्यकांत

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाएँगें पाँच जरूरी मंत्र : डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 36391

ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाव के पाँच जरूरी मंत्र हैं - समय से कोविड टीके की दोनों डोज को लगवाना, टीकाकरण

कोविड के बाद सुपरबग बनेगा खतरा

कोविड के बाद सुपरबग बनेगा खतरा

विशेष संवाददाता January 03 2023 22141

सुपरबग खतरनाक पैथोजन है, जिस पर दवा भी बेअसर हो जाती है। अस्पतालों से इसके फैलने की संभावना अधिक है

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

रंजीव ठाकुर July 01 2022 31265

एसटीएफ तथा ड्रग विभाग ने छापेमारी करके ठाकुरगंज के तहसीनगंज स्थित मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

श्वेता सिंह August 29 2022 29119

एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई समेत अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों क

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 52134

कफ़ सीरप का प्रयोग खांसी को दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन इसमें नशे की मात्रा होने से बहुत से ल

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

हुज़ैफ़ा अबरार August 22 2021 31338

सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्

कोरोना वायरस और इसके वैरिएंट को खत्म करने वाले एंटीबॉडीज की हुई पहचान

कोरोना वायरस और इसके वैरिएंट को खत्म करने वाले एंटीबॉडीज की हुई पहचान

हे.जा.स. December 31 2021 41776

अध्ययन में शामिल वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डेविड वीसलर के अ

Login Panel