देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ फार्मेसी की फ्रेशर्स पार्टी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों उत्साह और उमंग से सराबोर इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं संस्थान के उच्च अधिकारियों द्वारा गौतम बुद्ध एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं उपहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 04 2026 Updated: November 04 2026 10:25
0 56
गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ फार्मेसी की फ्रेशर्स पार्टी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम Grand Event ‘SPARK 2026’ Held at Gautam Buddha College of Pharmacy

लखनऊ। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के गंभीर खतरे के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ फार्मेसी (GBCP) बिजनौर लखनऊ में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘स्पार्क (SPARK) 26’ का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों उत्साह और उमंग से सराबोर इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं संस्थान के उच्च अधिकारियों द्वारा गौतम बुद्ध एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं उपहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

स्पार्क-26 के मंच पर नवागंतुक विद्यार्थियों ने रैंप वॉक एकल एवं समूह नृत्य गायन और शेरो-शायरी जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के बढ़ते खतरे और इसके प्रति जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित किया। भविष्य के फार्मासिस्टों के लिए यह संदेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा कि एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग एवं जनजागरूकता, प्रतिरोधी संक्रमणों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं।विभिन्न प्रतियोगिताओं के राउंड एवं निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर ‘मिस्टर फ्रेशर’ एवं ‘मिस फ्रेशर’ का चयन किया गया।

बी.फार्मा. प्रथम वर्ष से वशिष्ठ भट्ट एवं आशना खान तथा डी.फार्मा. प्रथम वर्ष से मोहम्मद साजिद एवं प्रीति को क्रमशः मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर गौतम बुद्ध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन सोमिल कुमार कुशवाहा एवं संस्थान के निदेशक डॉ. अभिषेक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने फार्मेसी को एक प्रतिष्ठित एवं अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने तथा अपने व्यावसायिक कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सभी नवागंतुक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके पश्चात भव्य नृत्य प्रस्तुतियों एवं सायंकालीन भोज के साथ समारोह का समापन हुआ। आयोजन में संस्थान के समस्त शिक्षकगण कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्पार्क 26 ने जहां नवागंतुक विद्यार्थियों को संस्थान के साथ जुड़ने का यादगार अवसर प्रदान किया, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनके आत्मविश्वास प्रतिभा एवं आपसी समन्वय को भी प्रोत्साहित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

विशेष संवाददाता May 29 2023 40988

म्यूटेंट-6 वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

सौंदर्या राय March 28 2022 26163

जॉगिंग करने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। जिससे त्वचा को ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वो

महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक

महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 03 2026 966

मातृ एवं नवजात मृत्यु को रोकना केवल स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे

डेंगू मरीजों को अब नहीं होगी प्लेटलेट्स की दिक्कत

डेंगू मरीजों को अब नहीं होगी प्लेटलेट्स की दिक्कत

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 36640

स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक डॉ. वेदव्रत सिंह के मुताबिक 43 जिलों में भी ब्लड सेपरेटर यूनिट बनेगी। ये य

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

विशेष संवाददाता July 28 2022 27434

ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के सागर में गोपालगंज थाने में स्थित जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे कोविड

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

हे.जा.स. September 16 2022 37006

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए नयी दिशा-निर्देश दिए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नयी गाइड

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

हे.जा.स. August 02 2021 26312

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर भारत और ब्रिटेन मिलकर अध्ययन करेंगे। परीक्षण यदि सफलतापूर्वक पूर

OKCredit ने कोविड की देखभाल के लिए बनाया वेबसाइट। 

OKCredit ने कोविड की देखभाल के लिए बनाया वेबसाइट। 

हे.जा.स. May 13 2021 25603

ये स्टोर और कारोबारी कोविड-19 मरीजों के लिए फेबिफ्लूटेबलेट, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन बेड, नॉर्मल बेड, स्टी

डब्ल्यूएचओ ने कोविड से इतर गरीब देशों को प्रभावित करने वाले 20 रोगों को ख़तम करने की योजना बनायी। 

डब्ल्यूएचओ ने कोविड से इतर गरीब देशों को प्रभावित करने वाले 20 रोगों को ख़तम करने की योजना बनायी। 

हे.जा.स. January 29 2021 31985

ऐसा माना जाता है कि ये बीमारियां विकसित देशों में समाप्त हो गयीं हैं लेकिन गरीब देशों के 170 करोड़ लो

निरंकारी मिशन का मेगा रक्तदान शिविर आयोजित

निरंकारी मिशन का मेगा रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार April 25 2022 32442

लखनऊ जोन सहित पूरे भारतवर्ष में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। सभी निरंकारी श्रृद्धालुओं न

Login Panel