देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय करियर वर्कशॉप आयोजित

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय करियर वर्कशॉप आयोजित की। 40 दिव्यांगजनों ने लिया हिस्सा कॉर्पोरेट सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं और कार्यस्थल की जरूरतों को समझा संस्था का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इनेबल इंडिया के साथ यह साझेदारी दिव्यांग युवाओं को निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने में मददगार साबित होगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 04 2026 Updated: November 04 2026 23:40
0 70
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय करियर वर्कशॉप आयोजित Awareness Program on Persons with Disabilities

लखनऊ। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जयति भारतम् ने इनेबल इंडिया के सहयोग से जानकीपुरम स्थित आवासीय परिसर में तीन दिवसीय करियर अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें 40 दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग कर करियर निर्माण, कौशल विकास और रोजगार प्राप्त करने की विभिन्न तकनीकों की जानकारी हासिल की। जयति भारतम् की चीफ फंक्शनरी डॉ. रेनू अग्निहोत्री ने इस पहल के बारे में कहा संस्था का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इनेबल इंडिया के साथ यह साझेदारी दिव्यांग युवाओं को निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने में मददगार साबित होगी।


वर्कशॉप में इनेबल इंडिया की ओर से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों दिनेश कुमार आशीष कुमार सुश्री दक्षायिनी और नरेंद्र ने प्रतिभागियों को करियर परामर्श देने के साथ कॉर्पोरेट सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं कार्यप्रणाली और आवश्यक कौशलों से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को उनकी क्षमताओं और रुचि के अनुरूप करियर चुनने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने और जॉब प्लेसमेंट की संभावनाओं को समझाने के लिए लूलू मॉल का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों ने निजी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न जॉब रोल और कार्यस्थल की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। साथ ही उन्होंने यह भी जाना कि सुगम एवं समावेशी कार्यस्थल पर बेहतर ढंग से काम करने के लिए किस तरह के वर्कप्लेस सॉल्यूशंस की आवश्यकता होती है।

इस तीन दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से दिव्यांग प्रतिभागियों को रोजगार के प्रति जागरूक करने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। डॉ. रेनू अग्निहोत्री ने कहा दिव्यांगजनों को शिक्षा रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय करियर अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दिव्यांग प्रतिभागियों को करियर के विभिन्न विकल्पों रोजगार की संभावनाओं कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उनकी रुचि योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

साथ ही सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों प्रतियोगी परीक्षाओं व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा दिव्यांगता किसी व्यक्ति की प्रतिभा और क्षमताओं की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। उचित मार्गदर्शन प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर दिव्यांगजन भी समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। तीन दिनों तक चली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को आत्मविश्वास बढ़ाने साक्षात्कार की तैयारी संचार कौशल और रोजगार प्राप्त करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य दिव्यांगजनों को करियर के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

आरती तिवारी February 26 2023 62558

एक महिला ने अपने 22 वर्षीय बेटे को अपनी एक किडनी दान कर दी। इससे उसे नया जीवन मिला। किंग जॉर्ज मेडिक

स्त्री और पुरुष में आखिर कौंन ज्यादा निभाता है दोस्ती

स्त्री और पुरुष में आखिर कौंन ज्यादा निभाता है दोस्ती

सौंदर्या राय August 25 2022 45948

महिलाएं अपने दोस्तों से ज्यादा भावनात्मक और निजी विषयों पर बात करने के लिए उत्सुक रहती हैं। वहीं पुर

आईएमए की बैठक में  चिकित्सकों की सुविधा-सुरक्षा तथा बेहतर स्वास्थ सेवा पर चर्चा  

आईएमए की बैठक में  चिकित्सकों की सुविधा-सुरक्षा तथा बेहतर स्वास्थ सेवा पर चर्चा  

हुज़ैफ़ा अबरार August 24 2026 630

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात सकारा

कोविड-19 के मामलों में कमी के कारण प्रतिबंधों में ढील न दी जाए- डब्लयूएचओ प्रमुख

कोविड-19 के मामलों में कमी के कारण प्रतिबंधों में ढील न दी जाए- डब्लयूएचओ प्रमुख

रंजीव ठाकुर February 14 2021 24072

अभी यह समय नहीं आया है कि कोई भी देश प्रतिबंधों में ढील दे। अब यदि किसी की मौत होती है, तो यह और भी

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 32402

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण कर रहे ह

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

आरती तिवारी October 27 2022 28371

डेंगू से पीड़ित एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ा दिया था। पीडीए की ओर से

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2022 44728

यदि त्वचा पर हल्के या तांबई रंग के धब्बे हों और उनमें संवेदनहीनता हो तो यह कुष्ठ रोग हो सकता है | हा

भारत को 2030 तक स्वास्थ्य क्षेत्र में 1.3 अरब वर्ग फुट अतिरिक्त जगह की जरूरत: सीबीआरई

भारत को 2030 तक स्वास्थ्य क्षेत्र में 1.3 अरब वर्ग फुट अतिरिक्त जगह की जरूरत: सीबीआरई

एस. के. राणा June 02 2022 29314

सीबीआरई की रिपोर्ट ‘द इवॉल्विंग इंडियन हेल्थकेयर इकोसिस्टम: व्हाट इट मीन्स फॉर द रियल एस्टेट सेक्टर’

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

आनंद सिंह March 24 2022 34035

यह तो सर्वविदित है कि देश में कुल कार्यबल की संख्‍या में लगभग 93 प्रतिशत कामगार असंगठित क्षेत्र के ह

जानकीपुरम ट्रामा सेंटर को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

जानकीपुरम ट्रामा सेंटर को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

आरती तिवारी July 18 2023 35795

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, ट्रामा सेंटर में 24 घंटे एंबुलेंस समेत ICU और वेंटिलेटर की सुविधा

Login Panel