देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है: सीएम सिंह

कार्यक्रम का उद्देश्य औषधि विज्ञान एवं नवीन औषधि खोज की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन एवं उद्घाटन के साथ हुआ। डॉ. गौतम पालित पूर्व वैज्ञानिक सीडीआरआई लखनऊ द्वारा दवा की खोज: पेप्टिक अल्सर की बीमारी के लिए भारतीय औषधीय पौधों से संभावित दवाएं विकसित करने के वैज्ञानिक तरीके विषय पर अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 19 2026 Updated: August 19 2026 23:23
0 364
बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है: सीएम सिंह Prof. Dr. CM Singh, Director, RMLIMS Lucknow

लखनऊ। बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है।  यह बातें  डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के औषधि विज्ञान विभाग द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस पर संस्थान के निदेशक डा सीएम सिंह ने फार्माकोलाजी-26 का आयोजन पर कहीं। कार्यक्रम का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया। इस वर्ष के राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस का विषय बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का उद्देश्य औषधि विज्ञान एवं नवीन औषधि खोज की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन एवं उद्घाटन के साथ हुआ। डॉ. गौतम पालित पूर्व वैज्ञानिक सीडीआरआई लखनऊ द्वारा दवा की खोज: पेप्टिक अल्सर की बीमारी के लिए भारतीय औषधीय पौधों से संभावित दवाएं विकसित करने के वैज्ञानिक तरीके विषय पर अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत किया।

व्याख्यान में औषधि खोज के वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा पेप्टिक अल्सर रोग के उपचार हेतु नवीन औषधीय विकसित करने में भारतीय औषधीय पौधों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सफ़र का जश्न और भविष्य के लिए प्रेरणा विषय पर पूर्व छात्र विशेष का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के पूर्व छात्रों की व्यावसायिक यात्रा एवं उपलब्धियों को साझा किया तथा विद्यार्थियों और युवा पेशेवरों को औषधि विज्ञान एवं जैव-चिकित्सीय अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. डॉ. सीएम सिंह निदेशक डॉ. लोहिया संस्थान लखनऊ तथा प्रो. डॉ. प्रद्युम्न सिंह डीन डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. अर्पिता सिंह प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष औषधि विज्ञान विभाग ने आयोजन अध्यक्ष के रूप में तथा डॉ. पारुल कमल सहायक आचार्य औषधि विज्ञान विभाग ने आयोजन सचिव के रूप में कार्यक्रम का संचालन किया।


कार्यक्रम ने संकाय सदस्यों विद्यार्थियों पूर्व छात्रों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच शैक्षणिक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। इस अवसर पर औषधि खोज एवं विकास में फार्माकोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका तथा सुरक्षित प्रभावी एवं सुलभ उपचार विकल्पों के विकास के लिए निरंतर वैज्ञानिक अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया गया। यह आयोजन डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ के औषधि विज्ञान विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता वैज्ञानिक अनुसंधान औषधि खोज में नवाचार तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए योगदान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

हे.जा.स. November 04 2022 31600

रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी

कोविड से अप्रैल और मई  2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

कोविड से अप्रैल और मई 2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

एस. के. राणा July 26 2021 21802

देश में अप्रैल और मई में कोरोना से हुई कुल मौतों का 41 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली से आया।

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

एस. के. राणा June 10 2021 24109

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबा

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

हुज़ैफ़ा अबरार March 17 2021 39189

हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, अल्कोहल और नॉन—अल्कोहलिक फैटी लीवर जैसी बीमारियां देश में क्रोनिक लीवर

यूरोप के एक तिहाई डॉक्टर और नर्स अवसाद या चिंता से ग्रस्त हैं: डब्ल्यूएचओ

यूरोप के एक तिहाई डॉक्टर और नर्स अवसाद या चिंता से ग्रस्त हैं: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. October 28 2025 3171

WHO योरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर हैंस हेनरी क्लूगे कहते हैं कि MeND सर्वे के नतीजे याद दिलाते है

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36427

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

आर्थोपेडिक विभाग में आएं नए बदलाव मरीजों के लिए लाभदायक- डॉ नाजिम।

रंजीव ठाकुर February 03 2021 36846

राजधानी स्थित बलरामपुर अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ जमशेद अली नाजिम ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं द

पटना में डेंगू का कहर

पटना में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 10 2022 33221

स्वास्थ्य विभाग (health Department) की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक अलग-अलग करीब 450 इलाकों और घ

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

एस. के. राणा February 25 2022 27883

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 15 हजार से क

एक्स-रे से 10 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना का संक्रमण

एक्स-रे से 10 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना का संक्रमण

हे.जा.स. January 20 2022 36737

श आरटी-पीसीआर परीक्षण से तेज होगा और इसका परिणाम 5 से 10 मिनट के अंदर आ जाएगा। बता दें कि आरटी-पीसीआ

Login Panel