देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

फिट और फाइन रहने की लिए नियमित रूप से ब्रेकफास्ट ज़रूर करें

हल्का ब्रेकफास्ट (नाश्ता ) आपको दोपहर के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे देता है। इससे आपकी कार्य क्षमता पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।  ब्रेकफास्ट का निश्चित समय पर नियमित सेवन बहुत ही फायदेमंद है। 

लेख विभाग
March 27 2022 Updated: March 27 2022 21:40
0 31033
फिट और फाइन रहने की लिए नियमित रूप से ब्रेकफास्ट ज़रूर करें प्रतीकात्मक

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। सुबह के ब्रेकफास्ट से मिली ऊर्जा आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखती है। हल्का ब्रेकफास्ट (नाश्ता ) आपको दोपहर के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे देता है। इससे आपकी कार्य क्षमता पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।  ब्रेकफास्ट का निश्चित समय पर नियमित सेवन बहुत ही फायदेमंद है। 

 

क्यों जरूरी है नाश्ता - Why breakfast is necessary

नाश्ता ऊर्जा प्रदान करने के अलावा नाश्ते के खाद्य पदार्थ कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी, प्रोटीन और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं। शरीर को इन आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और शोध से पता चलता है कि अगर नाश्ता छूट जाए तो बाद में शरीर के लिए जरूरी बहुत सारे पोषक तत्वों की भरपाई होने की संभावना नहीं रहती है।

 

ब्रेकफास्ट के नियमित सेवन के लाभ - Benefits of regular breakfast

  1. कम होता है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा - Less chances of Type-2 diabetes

नियमित रूप से अच्छा नाश्ता कर हम डायबिटीज से दूरी बनाए रख सकते हैं। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से नाश्ता करते हैं, उनमें डायबिटीज का खतरा लगभग 30% कम हो जाता है।

  1. भूख में कमी आती है - loss of frequent hunger

अध्ययनों से पता चला है कि सुबह नाश्ते में पहली चीज का सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती। बहुत सारे लोग अतिरिक्त कैलरी खाने से बचने के लिए नाश्ते को छोड़ देते हैं, लेकिन सुबह-सुबह उच्च फाइबर, पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता खाने से आपको दिनभर भूखे रहने की आशंका कम होती है।

  1. आप कम खाते हैं - Eat less

सुबह नाश्ता करने से भूख कम हो जाती है, जिससे आप भोजन कम करते हैं। 2011 में जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नाश्ता करते हैं, वो दिनभर कम भोजन करते हैं। जो लोग नाश्ता नहीं करते, उन्हें बार-बार खाने का मन करता है, जो ठीक नहीं।

  1. याददाश्त में होता है सुधार - Improves memory

स्वस्थ मस्तिष्क के कामकाज के लिए कार्बोहाइड्रेट आवश्यक है। अपने दिन की शुरुआत करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले नाश्ते का सेवन कर आप अपनी याददाश्त और एकाग्रता के स्तर में सुधार कर सकते हैं, साथ ही अपने मूड और तनाव को भी सुधार सकते हैं। बच्चों के बीच हुए विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि जो बच्चे नाश्ता करते हैं, वे ज्ञान संबंधी कौशल में सुधार करते हैं और स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

  1. मोटापे का खतरा नहीं - No risk of obesity

यूरोप में 2010 में हुआ एक अध्ययन क्रिटिकल रिव्यू इन फूड साइंस एंड न्यूट्रीशन में प्रकाशित किया गया था, जिसके अनुसार, नियमित रूप से नाश्ता करने वालों में मोटापे का खतरा कम होता है।

 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं - What to eat inr breakfast

करें फलों का सेवन - Eat fruits

आप सुबह के नाश्ते में अपने पसंदीदा फलों का सेवन कर सकते हैं। सेब, केला, अनार, संतरा आदि फलों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। आप चाहें तो फलों की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। आपके लिए बनाना शेक भी सर्वोत्तम आहार हो सकता है। इसके लिए केले को ब्लैंड कर उसमें दूध और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

अंडे का सैंडविच - Egg sandwich

सुबह के नाश्ते में अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर का स्टेमिना बढ़ता है। अंडे में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह मसल्स को मजबूत बनाता है। नाश्ते के तौर पर आप अंडे का सैंडविच खा सकते हैं। इसके लिए आप अंडे को पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे ब्राउन ब्रेड पर रखें। इसके बाद ऊपर से जरा सा नमक मिला लें। इसके ऊपर आधा चम्मच शहद डालें। आप चाहें तो थोड़ी मेयोनीज भी मिला सकते हैं।

ब्रेड जैम के साथ पीनट बटर - Peanut Butter with Bread Jam

कई बार आप घर से जल्दी निकलने के चक्कर में नाश्ता नहीं करते या भूल जाते हैं। ऐसा करना सेहत के प्रति नाइंसाफी है। अगर आपके पास समय कम है, तो आप झटपट नाश्ते का भी विकल्प रख सकते हैं। इसके लिए आप दो ब्रेड लें, एक पर मूंगफली का मक्खन (पीनट बटर) लगाएं और दूसरे ब्रेड पर जैम लगाएं। दोनों को जोड़ दें। अब आपका सुबह का सबसे आसानी से बनने वाला और हेल्थी नाश्ता तैयार है।

ओट्स - Oats

ओट्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। ये घुलनशील फाइबर आंतों के संक्रमण की आशंका घटाने और ग्लूकोज अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं। ओट्स में बीटा ग्लूकेन भी होता है, जो एक लिपिड कम करने वाला एजेंट होता है। नाश्ते का स्वस्थ विकल्प है यह। इसे आप फलों व मेवों के साथ भी ले सकते हैं।

उपमा और पोहा - Upma and Poha

गुजरातियों में ये आहार काफी प्रचलित हैं। उपमा या पोहा बहुत हेल्दी नाश्ते हैं। इसको पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें मटर, प्याज, आलू व अपनी पसंद की अन्य सब्जियां डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपको स्वाद और पोषण दोनों मिलेंगे। इससे सुबह आपका पेट भरा रहेगा और आप पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम कर सकेंगे।

लो कैलरी ब्रेकफास्ट - Low calorie breakfast

सप्ताह के पहले दिन आप लो कैलरी नाश्ते से शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए मैक्सिकन खाना सही माना गया है, क्योंकि इसमें कैलरी और वसा की मात्रा काफी कम होती है। आप चाहें तो ब्रेकफास्ट बरीटो से दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आप अंडे की सफेदी को रैप करके खा सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

विशेष संवाददाता December 30 2022 26136

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी के बारे में 1937 में पहली बार अमेरिका में पता चला था। यह एक ऐसी बीमा

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

विशेष संवाददाता September 04 2022 79152

पाली जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मि

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

एस. के. राणा February 24 2022 22431

इस समय देश में 1,48,359 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केसों की दर 0.35% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.2

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सुझाया सर्दी से बचने का माँ वाला नुस्‍खा।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सुझाया सर्दी से बचने का माँ वाला नुस्‍खा।

हुज़ैफ़ा अबरार February 22 2021 35230

इस मौसम में एक हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के लिये वह डॉक्‍टरों द्वारा बताये गये कुछ आसान से उपायों को अपनाक

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 1855

नेपाल में कई अस्पतालों में दिखाने के बावजूद बच्चे की कम उम्र और बीमारी की जटिलता को देखते हुए सर्जरी

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता April 20 2023 27855

कानपुर नगर के यूएचएम हॉस्पिटल में 8 अप्रैल को मरीज को एजेंट द्वारा बहकाने संबंधी घटना हुई थी। इसमें

भारत में प्रति माह तेजी से बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार।

भारत में प्रति माह तेजी से बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार।

admin August 09 2021 24954

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके लगने की स

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

लेख विभाग November 10 2022 35672

सर्दियों में भले ही ठंड और प्रदूषण की वजह से आपको बाहर निकलने का मन ना हो तो आप घर में ही कुछ देर के

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

हे.जा.स. June 20 2022 26534

मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंसेल ने कहा कि हम रोमांचित हैं कि एफडीए ने बच्चों और किशोरों के

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

आरती तिवारी August 28 2022 21555

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया

Login Panel