देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जुलाई में रोज़ आ सकतें हैं 22 से 25 हजार कोरोना संक्रमण के मामले, यूपी रहेगा सुरक्षित: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल

प्रोफेसर मणींद्र के गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर यूपी सबसे सुरक्षित रहेगा। यहां संक्रमण के मामले नहीं के बराबर रहेंगें। राज्यवार निकाले गए आंकड़ों में यह स्थिति स्पष्ट की है। उनका कहना है कि इम्यूनिटी कम होने की वजह से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं।

विशेष संवाददाता
June 25 2022 Updated: June 25 2022 03:41
0 25421
जुलाई में रोज़ आ सकतें हैं 22 से 25 हजार कोरोना संक्रमण के मामले, यूपी रहेगा सुरक्षित: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जुलाई में बढ़ेगी। ऐसा कहना है आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का। उन्होंने अपने गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर यह भविष्यवाणी की है। उन्होंने आशंका जताई है कि देश में रोज़ 22 से 25 हजार संक्रमण के मामले आ सकते हैं। संक्रमण के मामले ज़्यादातर  दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल राज्यों में बढ़ेंगे। 


प्रोफेसर मणींद्र के गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर यूपी सबसे सुरक्षित रहेगा। यहां संक्रमण के मामले नहीं के बराबर रहेंगें। राज्यवार निकाले गए आंकड़ों में यह स्थिति स्पष्ट की है। उनका कहना है कि इम्यूनिटी कम होने की वजह से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। 


प्रो. अग्रवाल कहते हैं कि गणितीय सूत्र मॉडल में कुछ राज्यों कोरोना के केस बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका प्रभाव महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दिल्ली व गुजरात में ही अधिक रहेगा। उप्र, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड आदि प्रदेशों में सामान्य रूप से कोरोना संक्रमण न के बराबर रहेगा। 


प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को एक नई स्टडी जारी की है। जिसमें प्रदेशवार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव का आकलन किया गया है। कोरोना केसों की संख्या रोजाना 25 हजार तक पहुंच सकती है लेकिन ये अधिकतर मरीज सिर्फ पांच प्रदेशों से ही आने की उम्मीद है। अन्य प्रदेशों में मरीजों की संख्या 500 से भी नीचे रहने की उम्मीद है। 


प्रो. अग्रवाल ने कहा कि जब तक कोई बदला हुआ म्यूटेंट नहीं आता तब तक घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक फ्लू की तरह ही ऊपर नीचे जाएगा। जब-जब लोगों में इम्युनिटी कमजोर होगी, कोरोना संक्रमण लोगों को अपनी गिरफ्त में लेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते केसों को कोरोना की लहर कहना गलत होगा। लेकिन कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

एस. के. राणा January 14 2022 29991

कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण की नई लहर चल पड़ी है। इसलिए यह महामारी एक बा

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

हे.जा.स. August 28 2022 28914

जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है, कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता August 27 2022 37646

दिल्ली के नरेला में निर्मित यह संस्थान देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान होने के साथ ही उत्तरी भा

प्रेगनेंसी के दौरान योग दिला सकता है समस्याओं से निजात।

प्रेगनेंसी के दौरान योग दिला सकता है समस्याओं से निजात।

लेख विभाग September 12 2021 33477

गर्भावस्था के दौरान आप जितना एक्टिव रहेंगी, आपके लिए समस्याएं भी उतनी ही कम होंगी। योग करने वाली महि

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

रंजीव ठाकुर August 07 2022 27773

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 लोग

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

आरती तिवारी July 18 2023 41916

कैंसर मरीजों को समय पर जांच और इलाज में सहायक पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए केजीएमयू लगातार प्र

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

विशेष संवाददाता July 14 2023 29819

एक पीड़ित परिवार के द्वारा अपने बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत होने के बाद इलाज के लिए स्वास्थ्य के

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

रंजीव ठाकुर August 22 2022 31673

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

हे.जा.स. March 18 2021 32761

संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की प्रदेश के एयरपोर्ट पर एं

भुवनेश्‍वर एम्‍स में खुला एडवांस्‍ड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर

भुवनेश्‍वर एम्‍स में खुला एडवांस्‍ड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर

विशेष संवाददाता November 28 2022 23312

भुवनेश्‍वर एम्‍स में देश का सबसे बड़ा एडवांस्ड माइकोलॉजी एंड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर खोला गया

Login Panel