देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आज से प्रवासी व नेवर टेकन को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का विशेष अभियान 

राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ एके चौधरी के अनुसार प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि हर पात्र व्यक्ति फाइलेरिया रोधी दवाएं जरूर खाए। प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतिम दौर में है। इसलिए इस बार नेवर टेकन व रेफ्यूजल (इनकार करने वाले) केसों पर फोकस है। इसके अलावा इस बार एमडीए से पहले दीवाली पड़ने के चलते प्रवासी लोगों को भी दवा खिलाने की सहूलियत मिल रही है। 

हुज़ैफ़ा अबरार
November 04 2026 Updated: November 04 2026 17:37
0 21
आज से प्रवासी व नेवर टेकन को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का विशेष अभियान  Image of Filariasis leg

लखनऊ। प्रदेश के 16 जिलों के 53 ब्लाक में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान 19 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इससे पहले विभाग ने नेवर टेकन यानी अब तक कभी फाइलेरिया रोधी दवा न खाने वालों और दीवाली के अवसर पर घर वापस आ रहे प्रवासी लोगों को दवा खिलाने का फैसला लिया है। यह अभियान गुरुवार से 15 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी चिंहित लोगों के घर जाकर उन्हें अपने सामने दवा खिलाएंगे। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ एके चौधरी के अनुसार प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि हर पात्र व्यक्ति फाइलेरिया रोधी दवाएं जरूर खाए। प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतिम दौर में है।

इसलिए इस बार नेवर टेकन व रेफ्यूजल (इनकार करने वाले) केसों पर फोकस है। इसके अलावा इस बार एमडीए से पहले दीवाली पड़ने के चलते प्रवासी लोगों को भी दवा खिलाने की सहूलियत मिल रही है। उन्होंने बताया कि सभी 16 जिलों में नेवर टेकन व रेफ्यूजल केसों की लाइन लिस्टिंग की जा चुकी है। गुरुवार से 15 नवंबर तक स्वास्थ्य कर्मी उनके घर जाकर अपने सामने उन्हें दवा खिलाएंगे और फाइलेरिया के बारे में जागरूक भी करेंगे। इनमें से जो लोग रह जाएंगे, उन्हें एमडीए अभियान के दौरान कवर किया जाएगा। राज्य फाइलेरिया अधिकारी ने बताया एमडीए अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। सभी 16 जिलों में दवा पहुंच गई है।

अंतरविभागीय सहयोग के तहत प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश राज्य़ ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण हो चुका है। मंगलवार व बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का भी प्रशिक्षण हो गया। सभी अधिकारी-कर्मचारी तैयार हैं। इस बार प्रत्येक ब्लाक में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसमें नेवर टेकन और इनकार करने वाले लोगों की पहचान उनकी पात्रता के अनुरूप दवा सेवन छूटे लोगों का फॉलोअप और समुदाय की भागीदारी पर ध्यान देना आवश्यक है।

इन जिलों में होना है एमडीए

कानपुर नगर उन्नाव कानपुर देहात चित्रकूट, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, प्रयागराज, गोण्डा, हरदोई, कन्नौज, बलिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर व कौशांबी के 53 ब्लाक में एमडीए अभियान होना है। सबसे ज्यादा फतेहपुर में 11 ब्लाक, उसके बाद सीतापुर में 10 व कानपुर देहात में सात ब्लाक हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नदियां और मिट्टी को बचा कर ही स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है: सद्गुरु जग्गी वासुदेव

रंजीव ठाकुर June 08 2022 42283

हेल्थ जागरण ने सद्गुरु से प्राचीन वैदिक मूल स्वास्थ्य सिद्धांतों के तहत पूरी दुनिया को लाने का सवाल

केजीएमयू में एडवांस तकनीक से होगा सिर के ट्यूमर का सटीक ऑपरेशन

केजीएमयू में एडवांस तकनीक से होगा सिर के ट्यूमर का सटीक ऑपरेशन

हुज़ैफ़ा अबरार August 12 2022 46995

 केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग में प्रदेश भर से मरीज आतें हैं। हर महीने ट्यूमर के करीब 40 मरीजों क

सरकार का काम है अराजक तत्वों से निपटना, डाक्टर का काम है इलाज करनाः डा. आरएन सिंह

सरकार का काम है अराजक तत्वों से निपटना, डाक्टर का काम है इलाज करनाः डा. आरएन सिंह

आनंद सिंह April 12 2022 42287

यह देखना प्रशासन का काम है कि अराजक तत्वों पर किस प्रकार की कार्रवाई हो रही है लेकिन यह भी ध्यान में

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 48390

डॉ. शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि प्रदेश को तय समय में टीबी मुक्त बनाने में यह पहल अहम भूमिका निभाए

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र को जल्द मिलेंगे चार नए स्वास्थ्य केन्द्र

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र को जल्द मिलेंगे चार नए स्वास्थ्य केन्द्र

रंजीव ठाकुर August 21 2022 27312

बलरामपुर। सरकार उत्तर प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में जुटी हुई है और अ

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

लेख विभाग May 14 2023 42943

पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ महसूस करना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन बुखार का अनुभव करने से स्थिति औ

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28803

नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदो

भारत बायोटेक बनाएगी कोविड-19 के खिलाफ नाक का टीका।

भारत बायोटेक बनाएगी कोविड-19 के खिलाफ नाक का टीका।

हे.जा.स. January 28 2021 20268

नाक के टीके को कोवाक्सिन सहित किसी भी इंजेक्शन कोविड-19 वैक्सीन से बेहतर करार दिया है और कहा कि नाक

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

एस. के. राणा October 26 2022 23295

दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों

7 साल के बच्चे के पेट में निकलीं 250 पथरी

7 साल के बच्चे के पेट में निकलीं 250 पथरी

आरती तिवारी August 27 2023 31185

राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान में एक सात साल के बच्चे के पेट में पित्त की थैली से 250 ग्राम की 250

Login Panel