देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सुधर जाएगा प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की क्वालिटी मैनेजमेंट पर फोकस कर दिया है। संस्थानों में प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट को सुधारा जाएगा।

रंजीव ठाकुर
September 19 2022 Updated: September 19 2022 18:34
0 36705
नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सुधर जाएगा प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की क्वालिटी मैनेजमेंट पर फोकस कर दिया है। संस्थानों में प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट को सुधारा जाएगा।

 

उत्तर प्रदेश में अब बिना मानक पूरे किए नर्सिंग (nursing institutions) व पैरामेडिकल संस्थानों (paramedical institutions) को संचालित करना आसान नहीं होगा। संस्थानों की जाँच की जिम्मेदारी क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया (QCI) को सौंप दी गई है।

 

चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) विभाग ने प्रवेश (Admission), परीक्षा और प्लेसमेंट में बेहतर सुधार के लिए तैयारियां कर ली है। नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की जाँच क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया करेगा जिससे बिना मानक पूरे किए ऐसे संस्थानों को संचालित करना आसान नहीं होगा।

 

क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया 900 संस्थानों की रेटिंग का कार्य नवंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक पूरा करेगा। भौतिक निरीक्षण पूरा होने के बाद इनकी रेटिंग जारी की जाएगी। काउंसिल संस्थानों में उपलब्ध संसाधन, फैकल्टी (faculty) और पढ़ाई इत्यादि मानकों पर भी पैनी नज़र रखेगा।

 

क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया द्वारा मानकों के हिसाब से रेटिंग होने पर सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थान सामने आएंगे। हाई रेटिंग वाले नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थान दूसरों  के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे।

 

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश के बाद परीक्षा (exams) में भी सख्ती की जाएगी। उड़न दस्ते से निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी और दूसरे संस्थान के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा।

 

प्लेसमेंट (placement) में बेहतर सुधार के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग बड़े कारपोरेट व प्राइवेट अस्पतालों के साथ एमओयू करेगा जिससे कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को  अच्छी नौकरियां मिल सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

तेजी से बदलते मौसम में मुरादाबाद में वायरल फीवर ने पकड़ा जोर

तेजी से बदलते मौसम में मुरादाबाद में वायरल फीवर ने पकड़ा जोर

श्वेता सिंह October 15 2022 37223

सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों को आदेश दिया है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद क्षेत्र के लोगों व प्

शुद्ध और नियमित खान-पान से किडनी रोग की समस्या नहीं होगीः डा. शाही

शुद्ध और नियमित खान-पान से किडनी रोग की समस्या नहीं होगीः डा. शाही

आनंद सिंह April 09 2022 25939

यूरोलाजिस्ट डा. शिव शंकर शाही का मानना है कि उच्च रक्तचाप, हाइपर टेंशन, असमय भोजन, अशुद्ध भोजन, अशु

कद्दू खाने से होते हैं ये फायदे

कद्दू खाने से होते हैं ये फायदे

आरती तिवारी October 19 2022 31094

कद्दू का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कद्दू में विटामिन ए,

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

विशेष संवाददाता June 23 2022 34224

ले क्रेस्ट अस्पताल 250 बिस्तरों वाला चिकित्सा संस्थान है। अविसा के साथ गाँठजोड़ के बाद ले क्रेस्ट अस

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

श्वेता सिंह November 11 2022 26570

खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

विशेष संवाददाता December 28 2022 32192

स्टेट लेवल के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ रमेश कुमार ने बताया कि यहां पर इस तरीके के मरीजों के आने पर ऑक्सी

अन्य रोग के साथ कोविड से होने वाली मौतों को कोविड मृत्यु मना जाये: केंद्र

अन्य रोग के साथ कोविड से होने वाली मौतों को कोविड मृत्यु मना जाये: केंद्र

एस. के. राणा June 20 2021 29383

गृह मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा: "कोविड -19 के निदान के साथ सभी मौतें, सह-रुग्णता के बावजूद, को

धूम्रपान छोड़ने से 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है: डॉ सूर्यकान्त

धूम्रपान छोड़ने से 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है: डॉ सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार March 09 2022 28950

धूम्रपान करने वालों के फेफड़ों तक तो करीब 30 फीसद ही धुँआ पहुँचता है बाकी बाहर निकलने वाला करीब 70 फी

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

लेख विभाग January 15 2023 32583

एसजीपीजीआई की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर होने के कारण यह पाचन सुधारता

डाबर ओडोमॉस का मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री अभियान शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34645

इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में

Login Panel