देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल्सर होते हैं| आज-कल मानसिक तनाव बढ़ने के कारण भी कई लोगों को अल्सर की तकलीफ हो रही है|

लेख विभाग
March 03 2022 Updated: March 03 2022 22:48
0 29677
डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव प्रतीकात्मक

अल्सर क्या होता है? - What is an ulcer?

अल्सर एक प्रकार के घाव होते हैं जो पेट, आहारनाल (esophagus) या आँतों की अंदरूनी सतह पर विकसित हैं| जिस जगह पर अल्सर होता है उसके आधार पर इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे पेट में होने वाले अल्सर को ‘गैस्ट्रिक अल्सर’ ('gastric ulcer)कहा जाता है, उसी तरह छोटी आंत के अगले हिस्से में होने वाले अल्सर को ‘डुओडिनल अल्सर’ (duodenal ulcer) कहा जाता है|

अल्सर क्यूँ होते हैं? - Why do ulcers occur?

अधिकांशतः पेट (stomach) एवं आँतों (intestines) की अंदरूनी सतह पर अम्ल (एसिड) के दुष्प्रभावों के कारण होते हैं| जब यह एसिड इस सतह के संपर्क में आता है तब वहाँ पर जख्म बनने लगते हैं| यह अल्सर हेलिकोबेक्टर पाइलोरी (Helicobacter pylori) नामक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण भी होता है| इस बैक्टीरिया के संक्रमण के लक्षण शुरुआत में बहुत हल्के होते हैं, इसलिए इसकी पहचान तब तक नहीं हो पाती जब तक कि ये अल्सर बहुत ज्यादा नहीं फैल जाते| लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स (antibiotics), दर्द निवारक दवाइयाँ (NSAIDs), स्टेरॉयड (steroid) की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल्सर होते हैं| आज-कल मानसिक तनाव (mental stress) बढ़ने के कारण भी कई लोगों को अल्सर की तकलीफ हो रही है|

अल्सर के लक्षण - Symptoms of ulcers-

  • रात में, खाली पेट या खाने के कुछ समय बाद तेज दर्द
  • गैस और खट्टी डकार
  • उल्टी
  • पेट के उपरी हिस्से में दर्द
  • पेट का भारीपन
  • भूख में कमी
  • वजन घटना
  • सुबह-सुबह हल्की मितली

अल्सर के गंभीर रूप से बढ़ जाने पर निम्नलिखित जटिल समस्याएँ हो सकती हैं - Complication of Ulser 

  • आंतरिक रक्तस्राव
  • खून की उल्टी
  • मल में रक्त आना
  • पेट या आँतों में सुराख
  • कैंसर

अल्सर का इलाज – Treatment of  Ulcers 

अल्सर की गंभीरता एवं मरीज की स्थिति के आधार पर अल्सर का ईलाज अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है-

  • आहार एवं जीवनशैली में परिवर्तन
  • अम्लरोधी दवाइयाँ
  • एंडोस्कोपी तकनीक से ऑपरेशन

 अल्सर से बचाव – Prevention from Ulcers  

  • संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक आहार लें
  • मिर्च-मसाले एवं तेल का सेवन कम से कम करें
  • साफ एवं स्वच्छ भोजन एवं पानी का सेवन करें
  • खाना आराम से और समय पर खाएं
  • धूम्रपान एवं शराब का सेवन ना करें

दर्द-निवारक दवाओं का सेवन चिकित्सकीय सलाह पर ही करें |


लेखक -  डॉ अभिषेक जैन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी , MMI नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

Maternal consumption of ultra-processed foods and subsequent risk of offspring

Maternal consumption of ultra-processed foods and subsequent risk of offspring

British Medical Journal October 05 2022 27445

Maternal consumption of ultra-processed food during the child rearing period was associated with an

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. November 18 2021 30255

एक अनुमान के अनुसार, सरवाइकल कैंसर से होने वाली हर 10 में से 9 मौतें, निम्न व मध्य आय वाले देशों में

मंकीपॉक्स के संभावित खतरे से प्रदेश सरकार अलर्ट, निर्देश जारी

मंकीपॉक्स के संभावित खतरे से प्रदेश सरकार अलर्ट, निर्देश जारी

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2022 27128

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विशेष सावधानी बरती जाए। इसके लक्षण, उपचार और बचाव आदि के बारे में

अनार के छिलके के गुणों को जानकर हो जाएंगे हैरान

अनार के छिलके के गुणों को जानकर हो जाएंगे हैरान

लेख विभाग June 03 2023 37864

अनार के छिलके में बहुत सारा विटामिन सी होता है, जो हमारे पूरे शारीरिक विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 47 से ज्यादा और ओमिक्रॉन संक्रमण के 9,692 मामले मिले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 47 से ज्यादा और ओमिक्रॉन संक्रमण के 9,692 मामले मिले

एस. के. राणा January 21 2022 32045

देश में बीते 24 घंटे में 3,47,254 नए कोरोना केस मिले। इस दौरान 703 मरीजों की मौत हुई। इस तरह अब तक ठ

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

February 20 2021 33291

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइज

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

हे.जा.स. May 13 2023 36384

बीते 4 दिनों में 3131 ज्यादा लंपी वायरस के मामले दर्ज किए गए। लंपी वायरस इतनी तेजी से फैलता है की एक

शंघाई के बाद चीन के छठें सबसे बड़े शहर में लगा लॉकडाउन

शंघाई के बाद चीन के छठें सबसे बड़े शहर में लगा लॉकडाउन

हे.जा.स. September 05 2022 32567

एक जून को ही शंघाई में लोगों की आवाजाही पर रोक को खत्म किया गया था, जिसका प्रभाव अभी भी वहां के व्या

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में पीएम मोदी ने कहा, "भारत का लक्ष्य साल 2025 तक टीबी मुक्त"

विशेष संवाददाता March 24 2023 27236

पीएम मोदी बोले भारत अब साल 2025 तक TB खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। TB खत्म करने का ग्लोबल ट

दवा कंपनी फाइजर ने 2020 में ही कोविड वैक्सीन तैयार करने का दावा किया

Login Panel