देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 60 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इससे आंखों में जलन, कीचड़ बनने, आंखें लाल होने, सिरदर्द आदि जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

0 34212
आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन डॉ. प्रत्युष रंजन

वाराणसी। ड्राई आई आंखों की सबसे आम है लेकिन इसको नजरअंदाज कर दिया जाता है।इस समस्या पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। ड्राई आई यानी आंखों का सूखापन किसी भी उम्र में हो सकता है। उक्त जानकारी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रत्युष रंजन ने दी। वे आंखों के बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और समाज से प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस यानी ऐसे अंधेपन की समस्या को खत्म करने के लक्ष्य के साथ प्रयासरत हैं, जिनकी रोकथाम संभव है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रत्युष रंजन

ड्राई आई के बारे में उन्होंने कहा, "आंखें शरीर में कई तरह के संक्रमण का रास्ता भी हैं। पर्याप्त देखभाल के जरिये हम कई गंभीर संक्रमणों से भी बचे रह सकते हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में हम सबने यह देखा है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस महामारी के दौरान पूरी दुनिया वर्चुअल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिस कारण से कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन के सामने ज्यादा वक्त गुजारना पड़ रहा है। जितना ज्यादा समय हम कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं, उससे हमारी आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है और ड्राई आई की समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसकी वजह यह है कि इन पर काम करते हुए एकाग्रता की जरूरत होती है और ऐसे में पलकें कम झपकती हैं, जिससे आंखों को नम करने के लिए आंसू नहीं बनते हैं और आंखें सूखी हो जाती हैं।

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 60 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इससे आंखों में जलन, कीचड़ बनने, आंखें लाल होने, सिरदर्द आदि जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ड्राई आई एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में हो सकती है और इसकी लोग सबसे ज्यादा अनदेखी करते हैं। यह सही नहीं है। इससे पहले की समस्या बढ़ जाए और अन्य परेशानियां होने लगे, इस पर ध्यान देना जरूरी है।"

इन दिनों बच्चे, युवा और कामकाजी लोग ड्राई आई की ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी अनदेखी से उनकी देखने की क्षमता भी जा सकती है।

डॉ. रंजन ने बताया कि ठंड के मौसम में कम तापमान, बाहर की सूखी हवा और घरों में हीटर आदि के कारण सूखी गर्म हवा से आंखों का पानी सूखने लगता है। इससे दर्द, सूजन, धुंधलापन, खुजली और आंखों में पानी आते रहने जैसी परेशानियां होती हैं, क्योंकि हमारा शरीर बाहर के सूखेपन से बचने की कोशिश में लगा होता है।

महिलाओं में मीनोपॉज के बाद ड्राई की समस्या होने की आशंका बढ़ जाती है। हार्मोंस में होने वाला बदलाव कई अन्य शारीरिक बदलाव का कारण भी बनता है, जिससे हमारी ग्रंथियां कम स्राव करती हैं। इससे भी ड्राई आई की समस्या होती है। दूसरी वजह यह भी है कि महिलाएं आंखों पर ज्यादा मेकअप करती हैं। यह भी ड्राई आई की वजह बन सकता है।

ड्राई आई से बचने के लिए डॉ. रंजन ने कुछ उपास सुझाए हैं। स्क्रीन टाइम को कम कीजिए, आंखों को आराम पहुंचाने वाले गतिविधियां बढ़ाइए (जैसे, खेल, वॉकिंग, आई योग और गर्मियों में आई जेल मास्क का प्रयोग), पढ़ते और लिखते समय कमरे में जितनी चटक रोशनी रखते हैं, स्क्रीन पर काम करते समय उससे आधी रोशनी रखिए, स्क्रीन का ब्राइटनेस लेवल भी मध्यम रखिए, सभी स्क्रीन पर ब्लूलाइट फिल्टर लगाकर रखिए, 20-20-20 को आदत में शुमार कीजिए, इसकी मतलब है कि हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड का ब्रेक लेकर 20 फीट दूर देखिए, अगर उपरोक्त सावधानियां नहीं बरती जाएं तो अकेले ब्लू लाइट फिल्टर वाले चश्मे से डिजिटल आई स्ट्रेन (कंप्यूटर विजन सिंड्रोम) कारगर नहीं हो सकता है। इसलिए अपनी आंखों का ख्याल रखिए और किसी भी असामान्य लगने वाले लक्षण को अनदेखा मत कीजिए, क्योंकि वह लक्षण ड्राई आई का हो सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फिट और फाइन रहने की लिए नियमित रूप से ब्रेकफास्ट ज़रूर करें

फिट और फाइन रहने की लिए नियमित रूप से ब्रेकफास्ट ज़रूर करें

लेख विभाग March 27 2022 31635

हल्का ब्रेकफास्ट (नाश्ता ) आपको दोपहर के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे देता है। इससे आपकी कार्य क्षमता पर बह

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

हे.जा.स. November 04 2022 31635

रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक में तेजी लायें: केंद्र

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक में तेजी लायें: केंद्र

एस. के. राणा February 02 2022 32897

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 15-18 वर्ष की

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों को नौकरी से हटाया जाएगा

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों को नौकरी से हटाया जाएगा

हे.जा.स. February 03 2022 30882

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों पर गाज गिर सकती है। जो जवान कोरोना से जुड़े नियमों क

कमर दर्द को कहें अलविदा, आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

कमर दर्द को कहें अलविदा, आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

आरती तिवारी October 24 2022 36099

ठंड से केवल सर्दी-खांसी-बुखार ही नहीं बल्कि कमर दर्द होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में हड्डियों को

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2022 26787

वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 34561

डॉ आलोक गुप्ता, आंकोलॉजिस्ट ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बहुमूल्य जानकारियां दी और कहा

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

आरएमएल हॉस्पिटल्स में रोबोटिक जी.आई सर्जरी प्रोग्राम के बेहतरीन नतीजे  मिल रहे: डॉ. सीएम सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार July 21 2026 1456

400 से अधिक सर्जरी करने के बाद बढ़ते क्लिनिकल अनुभव से हेपेटोबिलियरी, कोलोरेक्टल, अपर जीआई एवं बैरिय

कानपुर में 48 घंटे में डेंगू के 60 नए मरीज आए सामने

कानपुर में 48 घंटे में डेंगू के 60 नए मरीज आए सामने

श्वेता सिंह November 03 2022 28320

24 घंटे में डेंगू मरीजों की प्लेटलेट्स एक लाख तक गिर रही हैं। इसलिए शहर में RDP और SDP की मांग 4 गुन

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

हे.जा.स. February 16 2023 30014

पांच बच्चों को जन्म देने वाली डोमिनिका क्लार्क (Dominica Clarke) का कहना है कि अब वह काफी बेहतर महसू

Login Panel