देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

सभी वक्ताओं ने अपनी वार्ता में हम किस प्रकार सकारात्मक स्वास्थ्य पा सकते है इसके सुझाव दिया। सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ रोग मुक्त होना नहीं होता है बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ्य होना होता है।

रंजीव ठाकुर
April 18 2022 Updated: April 18 2022 02:46
0 35027
लखनऊ में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने की चर्चा सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला

लखनऊ। दि रिचमण्ड फेलोशिप सोसाइटी (इण्डिया) लखनऊ शाखा ने अपना सत्रहवॉ वार्षिकोत्सव शिव शान्ति सन्त यसूदाराम आश्रम के प्रॉगण मे मनाया। यह एक मानसिक रोग से पीडि़त व्यक्तियों के पुनर्वास को समर्पित संस्था है। चर्चा का विषय था ‘सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य’।

प्रो0 ए0 के0 अग्रवाल भूतपूर्व विभागाध्यक्ष मानसिक रोग विभाग, के0जी0एम0यू0 लखनऊ ने सभी का स्वागत किया और अपने संबोधन में बताया कि अगर मानसिक रोग से पीडि़त व्यक्तियों का समुचित इलाज हो तो वे एक सम्मानित जीवन जी सकते है। डॉ0 शशि राय संस्था की सचिव ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सभी वक्ताओं ने अपनी वार्ता में हम किस प्रकार सकारात्मक स्वास्थ्य पा सकते है इसके सुझाव दिया। सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ रोग मुक्त होना नहीं होता है बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ्य होना होता है। इसके लिए निम्न लिखित की आवश्यकता होती है।

नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, व्यायाम, सूर्याेदय के साथ उठें और सूर्यास्त के बाद विश्राम करें और सोयें, हर दिन काम करें, उधार की खुशी यानि मादक पदार्थो से मिलने वाली खुशी से बचें, काम शारीरिक या मानसिक कभी भी अधूरा न छोड़े अधूरा छूटा काम चिन्ता और दुख का कारण है, अकेले न रहें, परिवार, मित्रों और समाज से सम्वाद बनाये रखें, दूसरों की सहायता करें और उनके प्रति उदार रहें, खुशमिजाज लोगों की संगत करें,

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने संस्था की स्मारिका का विमोचन किया और अपने आशीर्वचन दिये।

नवउदय परिवार के प्रशिक्षाणिर्थियों ने एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आलोक सक्सेना कोषाध्यक्ष व डॉ0 एल0 के0 महेश्वरी मनोरोगी कल्याण संस्था के उपाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्नल यादव, आर0एफ0एस0 के सदस्य व योगाचार्य ने कार्यक्रम का संचालन किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कानपुर में ‘कोल्ड अटैक’, 25 मरीजों की मौत

कानपुर में ‘कोल्ड अटैक’, 25 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता January 07 2023 27436

गुरुवार को हार्ट अटैक से पीड़ित 41 लोग कार्डियोलॉजी में भर्ती कराए गए। वर्तमान में ह्रदय रोग संस्थान

गोरखपुर में मिले डेंगू के सात नए मरीज, मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

गोरखपुर में मिले डेंगू के सात नए मरीज, मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

श्वेता सिंह October 12 2022 32735

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले 10 बेड बनाए गए थे। अब इसे बढ़ाकर 25 बे

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

एस. के. राणा November 17 2022 38198

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी सहित प्रत्येक श्रेणी के ल

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

रंजीव ठाकुर September 25 2022 25457

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के तीसरे व अंतिम दिन भी मेडिकल

कोविड रोधी टीका:  संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

कोविड रोधी टीका: संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2021 28123

एक्सपर्ट ग्रुप ने कहा है स्तनपान कराने वाली महिला भी कोविड 19 टीकाकरण करा सकती है। कोविड टीकाकरण से

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

लेख विभाग December 25 2022 27815

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, कोरोना वायरस से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण

भविष्य में कोविड-19 से निपटने के लिए एक्शन में डब्ल्यूएचओ

भविष्य में कोविड-19 से निपटने के लिए एक्शन में डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. November 26 2022 24246

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ऐसे 'पैथोजन्स' की पहचान के लिए एक लिस्ट बनाएगा, जो भविष्य में कोरोना जैसी

गुणों से भरपूर है लहसुन।

गुणों से भरपूर है लहसुन।

लेख विभाग July 08 2021 47895

लहसुन कल्क का प्रयोग अनेक व्याधियों की चिकित्सा में किया गया है। लहसुन में अम्ल रस को छोड़कर शेष पाँ

फाइजर के मुकाबले एस्ट्राजेनेका में 30% ज्यादा ब्लड क्लॉटिंग का खतरा: रिसर्च

फाइजर के मुकाबले एस्ट्राजेनेका में 30% ज्यादा ब्लड क्लॉटिंग का खतरा: रिसर्च

हे.जा.स. October 28 2022 24444

साथ ही स्टडी में बताया गया है कि एस्ट्राजेनेका की पहली डोज लेने के बाद 28 दिनों में कुल 862 युवाओं म

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

एस. के. राणा December 09 2021 32729

राजस्थान में ओमिक्रोन के नौ, गोवा में 5, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में एक एक मामले सामने आ चुक

Login Panel