देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सभी स्वास्थ्य और कल्याण सेवाओं के लिए परिवार के साथ आएं मेले में, मिलेंगी ये सुविधाएँ

यहाँ, ईसीजी और एक्स-रे सहित 165 नैदानिक सेवाएं और विभिन्न बीमारियों के लिए 170 से अधिक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। अपने परिवार सहित इन स्वास्थ्य मेलों में आएं और इसे सफल बनाएं।

रंजीव ठाकुर
April 18 2022 Updated: April 18 2022 04:36
0 32403
सभी स्वास्थ्य और कल्याण सेवाओं के लिए परिवार के साथ आएं मेले में, मिलेंगी ये सुविधाएँ प्रतीकात्मक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मेला

लखनऊ। 18 से 30 अप्रैल तक देश के प्रत्येक ब्लॉक में एक दिन के लिए ब्लॉक - स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। 

कई बीमारियों, विशेष रूप से गैर-संचारी रोग या जीवनशैली संबंधी विकारों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर को स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम और प्रारंभिक पहचान और उपचार की शुरुआत से किसी व्यक्ति में असंसूचित बीमारियों से उत्पन्न होने वाली जटिलताओं को रोका जा सकता है।

यह ब्लॉक स्वास्थ्य मेले, आवश्यक दवाओं और नैदानिक सेवाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इच्छुक हजारों लोगों को आकर्षित करेगें ।

इन स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ रोगों का शीघ्र पता लगाने और उपचार की सुविधा और जानकारी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी । यहाँ, ईसीजी और एक्स-रे सहित 165 नैदानिक सेवाएं और विभिन्न बीमारियों के लिए 170 से अधिक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। अपने परिवार सहित इन स्वास्थ्य मेलों में आएं और इसे सफल बनाएं।


स्वास्थ्य मेलों  में उपलब्ध सेवाएं:

  • आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा- आई-डी) बनाए जाने का प्रावधान
  • आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जाने का प्रावधान
  • मधुमेह की जांच, उपचार और रेफरल
  • मौखिक कैंसर की जांच, उपचार और रेफरल
  • उच्च-रक्तचाप की जांच, उपचार और रेफरल
  • मुफ्त दवाएं और नैदानिक ​​सेवाएं
  • योग, ध्यान और स्वास्थ्य परामर्श


 टेली-कंसल्टेशन

  • आयुष सेवाएं- आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी
  • प्रसूति, स्त्री रोग और बाल स्वास्थ्य देखभाल
  • माँ और बच्चे का टीकाकरण
  • परिवार नियोजन परामर्श और गर्भ निरोध उपायों का प्रावधान
  • संचारी रोगों के लिए उपचार - मलेरिया; क्षय रोग और कुष्ठ रोग
  • मोतियाबिंद सहित आंखों की जांच
  • विशेषज्ञ सेवाएं- कार्डियोलॉजी, अस्थमा, दंत चिकित्सा, कान,
  • नाक, गला (ईएनटी) और त्वचा की जाँच
  • आरटीआई/एसटीआई की जाँच और उपचार
  • एचआईवी/एड्स की जाँच और परामर्श
  • रक्तदान और अंगदान के लिए पंजीकरण
  • जीवनशैली और आहार परामर्श
  • खाद्य सुरक्षा मैजिक बॉक्स का उपयोग करके खाद्य अपमिश्रण के लिए परीक्षण

आयुष्मान भारत ई-कार्ड मौके पर प्राप्त करें

कार्ड का लाभ उठाने के लिए दस्तावेज लाएं:

राशन कार्ड - अनिवार्य है। निम्नलिखित कोई एक दस्तावेज लाये,

  • आधार कार्ड
  • दत्तक ग्रहण प्रमाणपत्र
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी फोटो वाले
  • पहचान का प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता आई-डी कार्ड / दिव्यांग  चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • स्वतंत्रता सेनानी फोटो कार्ड
  • किसान फोटो आई-डी
  • पासबुक
  • शादी का प्रमाणपत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • फोटो के साथ अन्य सरकारी आई-डी
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पेंशन भोगी फोटो कार्ड
  • वोटर आई-डी कार्ड

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

हे.जा.स. October 13 2025 8289

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोविड संक्रमण के दिमाग और व्यवहार पर पड़ने वाले दीर्घकालीन असर को जांचन

बंथरा में अधूरी साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल के अभाव बीच चल रहा कोविड वैक्सीनेशन

रंजीव ठाकुर August 28 2022 21438

एक तरफ तो प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ मंकी पॉक्स, टोमैटो फ्लू जैसे रोग फैले हुए है वही

नमी से बढ़ा इंफेक्शन का खतरा

नमी से बढ़ा इंफेक्शन का खतरा

आरती तिवारी July 14 2023 28305

बारिश के बीच तेजी लोग तेजी से त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में बीते एक सप्ताह में

मेदांता ट्रामा सेंटर समय से इलाज देकर बचा रहा है मरीजों की जान।

मेदांता ट्रामा सेंटर समय से इलाज देकर बचा रहा है मरीजों की जान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 36216

गोल्डन ऑवर और अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स द्वारा स्थापित एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट (ATLS) प्रोटोकॉल का

ठंड के मौसम में स्किन हो गई है ड्राई तो चेहरे पर लगाएं आंवला फेस पैक

ठंड के मौसम में स्किन हो गई है ड्राई तो चेहरे पर लगाएं आंवला फेस पैक

श्वेता सिंह November 10 2022 159506

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी के लिए बेहतरीन है वहीं ये स्कि

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

आरती तिवारी October 03 2022 30260

RP2 नाम के ड्रग ने एक मरीज के ओरल कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया। लंदन में रहने वाले इस शख्स का कहना

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

एस. के. राणा December 08 2022 29111

दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय विवाहित महिला के 33 सप्ताह यानी करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की

तनाव प्रबन्धन एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

तनाव प्रबन्धन एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 11 2022 30382

हर साल 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर महिला डिग्री

Lead Pharma और Roche Pharma के बीच 260 मिलियन पाउण्ड सहयोग पर समझौता
Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

British Medical Journal December 22 2022 34480

Important differences were reported in typing proficiency between age groups, professions, and medic

Login Panel