देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डा0 सूर्यकान्त को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के नॉर्थ जोन टास्क फोर्स का अध्यक्ष बनाया गया 

जोनल टास्क फोर्स (नॉर्थ जोन) के अन्तर्गत छह प्रदेश और तीन केन्द्र शासित प्रदेश मिला आतें हैं। इस प्रकार डा0 सूर्यकान्त भारत के एक चौथाई भू भाग पर ट्यूबरक्लोसिस के उन्मूलन में अहम भूमिका निभायेगें।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 18 2022 Updated: May 18 2022 23:10
0 23617
डा0 सूर्यकान्त को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के नॉर्थ जोन टास्क फोर्स का अध्यक्ष बनाया गया  डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकान्त को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन प्रोग्राम (National Tuberculosis Elimination Programme) के जोनल टास्क फोर्स (नॉर्थ जोन) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जोनल टास्क फोर्स के नॉर्थ जोन में लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंड़ीगढ़, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश शामिल हैं। 

जोनल टास्क फोर्स (नॉर्थ जोन) के अन्तर्गत छह प्रदेश और तीन केन्द्र शासित प्रदेश मिला कर 9 हैं, वही हमारे देश में कुल 36 राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश हैं। इस प्रकार डा0 सूर्यकान्त भारत के एक चौथाई भू भाग पर ट्यूबरक्लोसिस के उन्मूलन में अहम भूमिका निभायेगें। ज्ञात रहे कि डा0 सूर्यकान्त जो उ0प्र0 स्टेट टास्क फोर्स (क्षय उन्मूलन) के चेयरमैन हैं एवं विगत कई वर्षों से टी.बी. उन्मूलन में प्रदेश के साथ साथ देश में नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री के 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का सपनें की ओर अपना योगदान दे रहें हैं। डा0 सूर्यकान्त के नेत्तृव में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने एक गांव, एक मलिन बस्ती तथा 100 से अधिक टी.बी. के बच्चें गोद लिए गये हैं। इन टी.बी. से ग्रसित बच्चों की पूरी देख भाल की जाती है। 

डा0 सूर्यकान्त (Dr Suryakant) के0जी0एम0यू0 (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं एवं 10 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 19 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक लगभग 700 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं साथ ही 2 अंतर्राष्ट्रीय पेटेन्ट का भी उनके नाम श्रेय जाता है। लगभग 200 एमडी/पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, 50 से अधिक शोध परियोजनाओं का निर्देशन, 19 फैलोशिप, 12 ओरेशन एवार्ड का भी श्रेय उन्हें जाता है। उन्हें अब तक अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा 157 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डा0 सूर्यकान्त कोविड टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 

इसके साथ ही चेस्ट रोगों के विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्थाओं इण्डियन चेस्ट सोसाइटी, इण्डियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एण्ड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी एवं नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (एन0सी0सी0पी0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही इण्डियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के मेडिकल साइंस प्रभाग के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है एवं डा0 सूर्यकान्त आई0एम0ए0, लखनऊ के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 आई0एम0ए0 एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के चेयरमैन रह चुके है एवं वर्तमान में आई0एम0ए0-ए0एम0एस0 के राष्ट्रीय वायस चेयरमेन है। वे पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से अपने लेखों व वार्ताओ एवं टी.वी. व रेडियों के माध्यम से लोगो में टी.बी की बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में जागरूकता फैला रहे है एवं इस महामारी काल में जनमानस को कोरोना जैसी घातक बीमारी के बारे में इलेक्ट्रानिक/प्रिंट/सोशल मीडिया के द्वारा जागरूक करते रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फेफड़ों के कैंसर के निदान के लिए चल रहा हैं लंग कैंसर क्लीनिक

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फेफड़ों के कैंसर के निदान के लिए चल रहा हैं लंग कैंसर क्लीनिक

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 33736

5 ऐसे खाद्य पदार्थ है जो आपके कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं वे मांस, तला हुआ खाना, रिफाइन्ड (परिष्क

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, चार हज़ार पर पहुंचा दैनिक मरीजों का आंकड़ा

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, चार हज़ार पर पहुंचा दैनिक मरीजों का आंकड़ा

एस. के. राणा March 07 2022 123295

देश में आज कोरोना मामलों में मामूली कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 4,36

लोहिया अस्पताल में फार्माकोविजिलेंस पर सीएमई का आयोजन किया गया

लोहिया अस्पताल में फार्माकोविजिलेंस पर सीएमई का आयोजन किया गया

admin August 07 2022 49028

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा फार्माकोविजिलेंस पर वर्तमान प

चीन में कोरोना संक्रमण के डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़े, सरकार सतर्क।

चीन में कोरोना संक्रमण के डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़े, सरकार सतर्क।

हे.जा.स. November 03 2021 21626

बीजिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 9 नए केस सामने आए हैं। मौजूदा वक्त में बीजिंग में कोविड के 3

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

एस. के. राणा December 19 2022 27816

लिवर डेमेज या लिवर फेलियर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्‍मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। लिवर

कोविड प्रभावित फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए योग और एलोपैथी की संयुक्त मुहिम

कोविड प्रभावित फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए योग और एलोपैथी की संयुक्त मुहिम

हुज़ैफ़ा अबरार February 03 2022 29557

जिन रोगियों को कोविड से उबरने के बाद फेफड़े से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं, वह प्रत्येक मंगलवार को केज

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

रंजीव ठाकुर August 26 2022 32399

चिकित्सकों को यूँ ही भगवान का दर्जा नहीं दिया जाता है। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में 9 दिन के शिशु

भारत में दो महीने में सबसे कम  कोविड-19 नए के केस।

भारत में दो महीने में सबसे कम कोविड-19 नए के केस।

एस. के. राणा June 05 2021 23296

जिन 3,380 और लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया उनमें से 1,377 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 364 की कर्

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

एस. के. राणा January 14 2023 25885

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अपनी मानवता की रक्षा करते हुए और ड्यूटी निभाते हुए हमारे कोरोना योद

कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में 14313 नए मामले सामने आए।

Login Panel