देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आगरा में डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले निजी लैब को जारी होगा नोटिस

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी करीब 20 लैब ही जांच रिपोर्ट दे रहे हैं, जबकि 100 की रिपोर्ट आनी चाहिए। सभी निजी लैब को निर्देश दे दिया गया है कि वह नियमित रूप से डेंगू की जांच की रिपोर्ट उनके कार्यालय में जरूर उपलब्ध कराएं।

श्वेता सिंह
September 04 2022 Updated: September 04 2022 22:27
0 25251
आगरा में डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले निजी लैब को जारी होगा नोटिस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव

आगरा (लखनऊ ब्यूरो)। आगरा में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद भी निजी लैब संचालक डेंगू की जांच की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिले में डेंगू की दस्तक हो चुकी है और एक मामला सामने आ चुका है। डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच भी कराई जा रही है। 


जिला मलेरिया अधिकारी (District Malaria Officer) डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अभी तक खेरागढ़ की एक बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College) में इलाज चल रहा है। उसके बाद कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियातन रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट किया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ जिला अस्पताल (District Hospital) व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड की व्यवस्था की गई है।  


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी करीब 20 लैब ही जांच रिपोर्ट दे रहे हैं, जबकि 100 की रिपोर्ट आनी चाहिए। सभी निजी लैब को निर्देश दे दिया गया है कि वह नियमित रूप से डेंगू (dengue) की जांच की रिपोर्ट उनके कार्यालय में जरूर उपलब्ध कराएं। जांच रिपोर्ट नहीं भेजने वाले निजी लैब को नोटिस जारी किया जाएगा। 


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जिले में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। 27 अगस्त के बाद और कोई मामला सामने नहीं आया है। निजी लैब (private labs) को भी डेंगू के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए हैं। जिले में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को सक्रिय कर दिया है। टीम मरीज सामने आने पर तत्काल जानकारी देगी और इलाज की व्यवस्था कराएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

आरती तिवारी August 10 2023 26871

केजीएमयू ने 25वां सफल लिवर प्रत्यारोपण करके इतिहास रचा है। इस प्रत्यारोपण के साथ ही केजीएमयू के सर्ज

फोन पर मरीजों से ली जाएगी इलाज और अस्पताल के बारे में जानकारी : ब्रजेश पाठक

फोन पर मरीजों से ली जाएगी इलाज और अस्पताल के बारे में जानकारी : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 525

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एआई आधारित वाइस बॉट का उद्देश्य केवल मरीजों से फीडबैक लेना नहीं है, बल्क

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

हे.जा.स. July 16 2021 24362

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त तक अंत तक देखने को मिलेगा। हालांकि यह दूसरी लहर से कम घातक

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

हे.जा.स. February 10 2022 27909

नतीजे बताते हैं कि 2020 में कोविड-19 से ठीक होने वाले व्यक्तियों में से 32 प्रतिशत लोगों को एक या अध

कोविड-19 टीके: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 5.42 करोड़ से अधिक टीके उपलब्‍ध।  

कोविड-19 टीके: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 5.42 करोड़ से अधिक टीके उपलब्‍ध।  

एस. के. राणा September 01 2021 26713

टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज

राजधानी में अब स्त्रीरोग संबंधी सभी बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे

राजधानी में अब स्त्रीरोग संबंधी सभी बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे

रंजीव ठाकुर April 29 2022 30932

स्त्रीरोग संबंधी सभी बीमारियों का एक साथ एक जगह इलाज अभी तक किसी निजी अस्पताल में नहीं था। महिलाओं क

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 22150

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

विशेष संवाददाता January 24 2023 26953

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को प्रदेश के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक की सौगात देंगे। 27

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

हे.जा.स. March 29 2022 26074

भारत में कोरोना के घटते केसों के बाद अब यात्राओं से पाबंदियां हटनी शुरु हो गई है। इसी बीच, यूएस सेंट

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

हे.जा.स. January 02 2021 21729

20412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 258 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

Login Panel