देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

डॉक्टर टैड्रॉस याद करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी उत्पन्न करने वाले वायरस SARS-CoV-2 की प्रथम सीक्वेंसिंग, तीन वर्ष पहले साझा की गई थी, जिसने इस बीमारी के विरुद्ध परीक्षणों और वैक्सीन के आविष्कार को सम्भव बनाया

हे.जा.स.
January 13 2023 Updated: January 13 2023 03:27
0 29612
कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस

जेनेवा। कोविड-19 महामारी में नए वैरिएंट्स का पता लगाने और उनकी निगरानी करने में, वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम है, मगर वैश्विक स्तर पर इस जानकारी को साझा करने में तेज़ी लानी होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने उक्त बातें कहीं। 

डॉक्टर टैड्रॉस (Dr Tedros) ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) की लहर के चरम पर पहुँचने के बाद, सीक्वेंसिंग साझा किए जाने में 90 प्रतिशत तक की कमी आई है, और सीक्वेंसिंग साझा करने वाले देशों की संख्या में एक तिहाई की गिरावट आई है। 

उन्होंने याद करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी (COVID-19 pandemic) उत्पन्न करने वाले वायरस SARS-CoV-2 की प्रथम सीक्वेंसिंग, तीन वर्ष पहले साझा की गई थी, जिसने इस बीमारी के विरुद्ध परीक्षणों और वैक्सीन (vaccine) के आविष्कार को सम्भव बनाया। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय सघन संक्रमण का सामना कर रही है। सभी देश सीक्वेंसिंग बढ़ाने और उन सीक्वेंसिंग्स को साझा करें। 

नए वैरिएंट का विशेषज्ञ आकलन - Expert assessment of the new variant
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक परामर्श समूह ने नए ओमिक्रॉन उप वैरिएंट XBB.1.5 का आकलन प्रकाशित किया है, जो पहली बार अक्टूबर 2022 में उभरा था। वैसे तो 38 देशों से सीक्वेंसिंग सम्मिलित की गई है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) का योगदान स्वागत योग्य है। परामर्श समूह के अनुसार, “अभी तक, आकलन में कुल मिलाकर विश्वास कम है, क्योंकि वृद्धि के अनुमान केवल संयुक्त राज्य अमेरिका से प्राप्त हुए हैं। 

अस्वीकार्य मृत्यु दर - Unacceptable death rate
डॉक्टर टैड्रॉस ने परीक्षण की महत्ता पर भी ज़ोर दिया, जो वैरिएंट्स पर नज़र रखने और उच्च जोखिम वाले लोगों को समुचित देखभाल सुनिश्चित कराने के लिए बहुत अहम है। 

फ़रवरी 2022 के बाद से हर सप्ताह कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या में, 90 प्रतिशत कमी आई है, मगर उनकी संख्या मध्य सितम्बर के बाद से 10 हज़ार से 14 हज़ार के बीच बनी हुई है। विश्व इतनी बड़ी मृत्यु संख्या को स्वीकार नहीं कर सकता, जबकि हमारे पास उन मौतों को रोकने के लिए उपाय मौजूद हैं। 

उन्होंने बताया कि गत सप्ताह, दुनिया भर में कोविड-19 से, साढ़े 11 हज़ार लोगों की मौत हुई, मगर चीन (China) में कोविड सम्बन्धी मौतों की संख्या बहुत कम दर्ज किए जाने के कारण, ये संख्या ख़ासी कम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से, कोविड-19 के फैलाव की मौजूदा लहर से सम्बन्धित और ज़्यादा जानकारी मुहैया कराने की अपील की है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

लेख विभाग October 03 2022 31866

जैसे जैसे हमारी आयु बढ़ती है, हमारे शरीर की कई प्रणालियां जर्जर होने लगती हैं। जैसे कि हमारी आंखे कम

मेरठ में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मरीज।

मेरठ में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मरीज।

हे.जा.स. January 01 2021 24086

करीब एक हजार एक्टिव केस हैं। मौतों का कुल आंकड़ा चार सौ पार कर चुका है, जबकि 354 मरीज होम आइसोलेशन म

भारत में बढ़ रहा टेस्ट पॉजिटिविटी रेट, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,68,833 नए मामले 

भारत में बढ़ रहा टेस्ट पॉजिटिविटी रेट, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,68,833 नए मामले 

एस. के. राणा January 15 2022 28749

इस संक्रमण से अब तक 4,85,752 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 3,49,47,390 मरीज ठीक हो चुके

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

एस. के. राणा June 02 2021 26382

इंजेक्शन के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि एक निर्यातक को अपनी निर्यात

बालों को 20 दिनों तक काला बनाए रखती है ये बेहद सस्ती चीज

बालों को 20 दिनों तक काला बनाए रखती है ये बेहद सस्ती चीज

लेख विभाग October 31 2022 24206

अगर आप घर पर ही बालों को काला बनाने के लिए प्राकृतिक, शाकाहारी और आर्गेनिक तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये

इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामले में डॉक्टर एंटीबायोटिक लिखने से बचें: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामले में डॉक्टर एंटीबायोटिक लिखने से बचें: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

एस. के. राणा March 06 2023 28397

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नोटिस में कहा गया है कि वायु प्रदूषण इन वायरस के लिए बड़ी वजह हो सकता है। ऐ

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता April 03 2023 45813

आशीर्वाद हॉस्पिटल मे निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन बढ़िया वीर स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल पर

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

admin September 27 2022 34279

छात्र ध्यान दें कि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता December 25 2022 25668

जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा, "जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा पंचायतों में शनिवार क

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

हे.जा.स. October 16 2021 27386

10 से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों में सात में से एक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। स्कूल बंद होने और सा

Login Panel