देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बढ़ती बीमारियों को लेकर नगर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जारी हुआ टोल फ्री नंबर

नगरों की साफ-सफाई, संचारी रोग एवं डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव, जलभराव वाले स्थानों की साफ-सफाई एवं जल निकासी के साथ सड़कों व गलियों की मरम्मत का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आरती तिवारी
November 10 2022 Updated: November 10 2022 22:19
0 29071
बढ़ती बीमारियों को लेकर नगर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जारी हुआ टोल फ्री नंबर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर सेवा पखवाड़ा अभियान को अपने-अपने क्षेत्रों में युद्धस्तर पर चलायें, जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

 

उन्होंने कहा कि 01 नवम्बर से 15 नवम्बर, 2022 तक नगर सेवा पखवाड़ा अभियान (campaign) पूरे प्रदेश के शहरी इलाकों में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान नगरों की साफ-सफाई, संचारी रोग एवं डेंगू (dengue), मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग (fogging), एण्टीलार्वा (antilarvae) का छिड़काव, जलभराव वाले स्थानों की साफ-सफाई एवं जल निकासी के साथ सड़कों व गलियों की मरम्मत का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित किया कि डेंगू एवं संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और प्रभावित इलाकों की पूरी मुस्तैदी और सर्तकता के साथ साफ-सफाई, फॉगिंग व एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार (government) के प्रयासों से बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष डेंगू के मरीज (patients) कम आये हैं। प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ में कुछ ज्यादा ही समस्या थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि शहरों में लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री (toll free) नं0 1533 सभी निकायों में संचालित किया गया है। जरूरत पड़ने पर इस पर अपनी समस्याएं बतायें। शीघ्र ही आपकी समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा। नगर विकास मंत्री ने लोगों से भी अनुरोध किया है कि डेंगू और संचारी रोग से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। हो सके तो अपने आसपास जलभराव न होने दें। घरों में रखे गमलों, फ्रिज, एसी, पानी की टंकी की सफाई करते रहें और जल संग्रह से बचें। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के नमी वाले स्थानों पर चूना का छिड़काव करें।

 

अनुपयोगी वस्तुओं का घर में संग्रह करने से बचें। घर के आसपास के कूड़ा-कचरे, झाड़-झंखाड़ को भी साफ करें। उन्होंने कहा कि पार्कों एवं बगीचों में साफ-सफाई रखें, वहां पर घूमते समय पूरे बदन के कपड़े और जूते पहनकर जाएं। मच्छर (mosquito) जनित बीमारियों से बचने के लिए घर में मच्छरदानी जरूरी है और रात में सोते समय इसका प्रयोग करें। बीमार व्यक्ति को मच्छरदानी लगाकर रखें, जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के फैलाव को रोका जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

खराब फेफड़ों की बीमारी में इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड थेरेपी कारगर: डॉ आकाश पंडिता

रंजीव ठाकुर July 28 2022 69635

आईएनओ की यह थेरेपी पुरानी फेफड़ों की बीमारी (बीपीडी) की रोकथाम में भी मदद करेगी। समय से पहले बच्चे,

मानसिक स्वास्थ्य पर नौकरी का सबसे ज़्यादा असर 

मानसिक स्वास्थ्य पर नौकरी का सबसे ज़्यादा असर 

लेख विभाग March 10 2023 31317

सर्वेक्षण के विवरण के अनुसार दुनिया भर में पांच कर्मचारियों में से एक का मानना है कि उनकी नौकरी का उ

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार January 07 2021 21363

बैरियाट्रिक मरीज दूसरे मरीज़ों की तुलना में अधिक खास हैं क्योंकि उनमें हाइपरटेंशन, टाइप-2 डायबिटीज़,

लोकबन्धु अस्पताल में फिजीशियन और सर्जरी की ओपीडी शुरू, उमड़ी भीड़।

लोकबन्धु अस्पताल में फिजीशियन और सर्जरी की ओपीडी शुरू, उमड़ी भीड़।

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2021 29903

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित करने की वजह से यहां छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं के

स्ट्रेस दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

स्ट्रेस दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

आरती तिवारी June 25 2023 32307

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है अगर आप तनाव की समस्या से परेशान हैं और हर छ

मंकीपॉक्स के संभावित खतरे से प्रदेश सरकार अलर्ट, निर्देश जारी

मंकीपॉक्स के संभावित खतरे से प्रदेश सरकार अलर्ट, निर्देश जारी

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2022 27016

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विशेष सावधानी बरती जाए। इसके लक्षण, उपचार और बचाव आदि के बारे में

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

रंजीव ठाकुर May 16 2021 28169

सिद्धार्थनगर और गोरखपुर प्रत्येक जिले में 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 2 अशोक लीलैंड निर्मित वेंटिलेटर

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से किडऩी के मरीज सावधान रहे: डॉ दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2022 28796

जिन लोगों में हृदय, श्वसन और किडनी की बीमारी और डायबिटीज होती है उन्हें गर्मी से संबंधित बीमारी का ख

देश में नासूर बनती जा रही है टाइप 1 मधुमेह

देश में नासूर बनती जा रही है टाइप 1 मधुमेह

आरती तिवारी September 22 2022 24938

डायबिटीज की बीमारी दिन- प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। दुनिया भर में डायबिटीज से पीड़ित मर

अमेरिका में टेक्सास प्रांत की सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिक में गर्भपात पर लगायी रोक

अमेरिका में टेक्सास प्रांत की सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिक में गर्भपात पर लगायी रोक

एस. के. राणा July 02 2022 34321

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड मामले से संबंधित फैसले को पलटते हुए गर्भपात कराने के महिलाओं

Login Panel