देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

एक अनुमान के मुताबिक बीते साल 16 लाख लोगों की मौत टीबी से हुई है, जो दो साल में 14 फीसदी की वृद्धि है। 2019 में 14 लाख लोगों की मौत टीबी के कारण हुई थी जबकि 2020 में अनुमानतः 15 लाख लोग इस संक्रामक रोग का शिकार बने।  

हे.जा.स.
October 28 2022
0 30092
टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी प्रतीकात्मक चित्र

जिनेवा। 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि टीबी के मामले बढ़े हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण टीबी का इलाज और निदान बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ, जिसका असर हुआ है कि सालों से लगातार घट रहे टीबी के मामलों में वृद्धि देखी गई।

2021 में टीबी से होने वाली मौतों (TB deaths) में भी बड़ी मात्रा में वृद्धि (huge increase) हुई है। एक अनुमान के मुताबिक बीते साल 16 लाख लोगों की मौत टीबी से हुई है, जो दो साल में 14 फीसदी की वृद्धि है। 2019 में 14 लाख लोगों की मौत टीबी के कारण हुई थी जबकि 2020 में अनुमानतः 15 लाख लोग इस संक्रामक रोग (infectious disease) का शिकार बने।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के वैश्विक टीबी प्रोग्राम (global TB program) की निदेशक टेरेजा कसाएवा (Director Teresa Kasaeva) ने कहा कि एक भयानक रोग के खिलाफ लड़ाई में दुनिया इस वक्त एक अहम मोड़ पर खडी है।  कसाएवा ने कहा, "करीब दो दशक में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने टीबी के रोगियों और मरने वालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की है।”

 

अपनी सालाना ग्लोबल टीबी रिपोर्ट (annual Global TB Report) में डब्ल्यूएचओ ने अनुमान जाहिर किया है कि 2021 में लगभग एक करोड़ लोग टीबी से बीमार हुए, जो कि 2020 के मुकाबले 4.5 प्रतिशत ज्यादा है। बीते साल जिन इलाकों में सबसे ज्यादा लोगों को यह रोग हुआ, उनमें दक्षिण पूर्व एशिया (Southeast Asia) सबसे ऊपर है. दुनिया के कुल मरीजों में से 45 प्रतिशत इसी इलाके से आए। अफ्रीका में 23 फीसदी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 18 प्रतिशत लोग टीबी का शिकार हुए।

 

क्या कोविड के कारण है टीबी का यह उभार ? - Is this rise of TB due to Covid ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि टीबी का यह उभार कोविड-19 (COVID-19 epidemic) महामारी के कारण हुआ है। एक बयान में डब्ल्यूएचओ ने कहा, "इस रिपोर्ट का मुख्य आकलन यह है कि कोविड-19 अब भी टीबी के मूल्यांकन और इलाज तक पहुंच में बड़ी बाधा बना हुआ है और टीबी रोग (TB disease) के असर को और बुरा बना रहा है।”

 

कोविड-19 के कारण कमजोर पड़ी 15 लाख लोगों को बचाने की कोशिश

डब्ल्यूएचओ (WHO) कहता है कि टीबी को खत्म करने की दिशा में दुनिया ने 2019 तक जो प्रगति की थी, वह धीमी पड़ गई है और कई जगह तो उलटी भी हो गई है. संस्था ने कहा, "वैश्विक स्तर पर टीबी के लक्ष्य भटक गए हैं. टीबी पर महामारी के प्रभावों को उलटने के लिए धन उपलब्ध कराते हुए पूरी गहनता के साथ फौरी तौर पर कोशिश करने की जरूरत है.”

 

लगभग दो दशक तक घटने के बाद 2020 और 2021 हर एक लाख लोगों पर टीबी के मामलों की दर में 3.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले दो दशकों में यह सालाना दो प्रतिशत की दर से घट रहा था। टीबी एक संक्रामक रोग है जो एक बैक्टीरिया (bacteria) के कारण होता है. यह बैक्टीरिया सीधा फेफड़ों पर हमला करता है।  कोविड की तरह ही यह भी हवा के माध्यम से एक से दूसरे व्यक्ति में जा सकता है. जैसे कि खांसने से. हालांकि इसका इलाज संभव है और इसे फैलने से भी रोका जा सकता है।  

 

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी युद्ध (ongoing war), वैश्विक ऊर्जा संकट (global energy crisis) और खाद्य संकट के कारण टीबी की स्थिति आने वाले समय में और खराब हो सकती है।  रिपोर्ट कहती है, "टीबी संबंधित सेवाओं की तक मरीजों की पहुंच को दोबारा शुरू करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि टीबी के मामलों का पता लगना और इलाज 2019 के स्तर पर वापस लाया जा सके।”

 

इसमें भारत सबसे ऊपर - India tops this

दुनिया के सिर्फ आठ देशों में टीबी के दो तिहाई से ज्यादा मामले पाए जाते हैं। ये देश हैः भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश और डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 2005 से 2019 के बीच टीबी के कारण होने वाली मौतों की संख्या में कमी देखी गई थी लेकिन अनुमान दिखाते हैं कि 2020-21 में यह चलन पलट गया है।

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

आरती तिवारी June 26 2023 27862

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जापानी बुखार के मामले सामने आए है।

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 28794

कुछ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अभी भी दवाओं के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को चिह

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

विशेष संवाददाता February 28 2023 38191

गढफुलझर के अटल समरसता भवन में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिट

इस पौधे की पत्तियां है कमाल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में है सक्षम

इस पौधे की पत्तियां है कमाल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में है सक्षम

आरती तिवारी October 02 2022 35198

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां है, जो डायबिटीज में असरदार साबित होती है। डब्ल्यूएचओ ने दुनिया में

बच्चों को पिलाया गया स्वर्ण प्राशन ड्रॉप

बच्चों को पिलाया गया स्वर्ण प्राशन ड्रॉप

जीतेंद्र कुमार January 09 2023 27609

अस्पताल के प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि 42 मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

यूपी में 90% से कम कोविड टीकाकरण वाले जिलों पर विशेष फोकस

यूपी में 90% से कम कोविड टीकाकरण वाले जिलों पर विशेष फोकस

रंजीव ठाकुर June 30 2022 27282

कोविड -19 के फिर से बढ़ते संक्रमण से पूरा देश चिन्तित है और टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

आरती तिवारी September 03 2023 28728

थायरॉयड कैंसर के मामले में सर्जरी के बावजूद बार-बार कैंसर उभरने की प्रवृत्ति देखी जाती है। वहीं इसे

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

admin March 25 2023 21306

यूपी के 38 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश भर में 44 नए पॉजिटि

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता February 08 2023 36955

कुमाऊं का सबसे बड़ा महिला अस्पताल हल्द्वानी है। हर रोज यहां सैकड़ों गर्भवती महिलाएं जांच और इलाज के

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

हे.जा.स. February 26 2022 36732

एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाने में मिली सफलता के बाद यह पता किया जा सकेगा कि हमारे पूर्वज कब और कहा

Login Panel