देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

जेनेरिक दवाओं के एक ओमनी-चैनल रिटेलर मेडकार्ट के अनुमान से पता चलता है कि इंसुलिन के बिना, घर में एक भी डायबिटीज रोगी को इलाज के लिए कम से कम 1,000 रुपये प्रति माह खर्च करना पड़ता है। वही यदि रोगी इंसुलिन पर निर्भर है तो यह खर्च प्रति माह 3,000 रुपये तक जाता है।

विशेष संवाददाता
November 12 2022 Updated: November 13 2022 14:28
0 32531
उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं प्रतीकात्मक चित्र

अहमदाबाद। भारत में डायबिटीज कितना आम है?  इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुरुष वयस्क आबादी का 16.8 प्रतिशत और महिला वयस्क आबादी का 14. प्रतिशत डायबिटीज से ग्रस्त है।

भारत में लगभग 12.28 करोड़ पुरुष और 10.01 करोड़ महिलाएं इसकी चपेट में है। इसका मतलब है कि 15.7 प्रतिशत भारतीय डायबिटीज रोगी हैं! बढ़े हुए डायबिटीज रोगियों की संख्या यह दर्शाती है कि इसकी पहचान और समय पर इलाज के मामलो में बढ़ोतरी हुई है फिर भी स्वास्थ्य देखभाल के साधनों तक लोगों की पहुंच एक प्रमुख चिंता का विषय है।

 

इसलिए इस वर्ष विश्व डायबिटीज दिवस (World Diabetes Day) की थीम ' सबकी पहुंच में डायबिटीज केयर ' है। परिवारों पर एनसीडी (NCD) के बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए, डायबिटीज की देखभाल में होने वाला खर्च महत्वपूर्ण हो जाता है। बड़े पैमाने पर प्रचार और जेनेरिक दवाओं को अपनाकर इस गंभीर परेशानी को आसानी से हल किया जा सकता है।

 

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (International Diabetes Federation) के अनुसार डायबिटीज की देखभाल के साधन दुनिया भर में डायबिटीज से पीड़ित लाखों लोगों की पहुंच से बाहर है। आईडीएफ के अनुसार, निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 4 में से 3 व्यक्ति डायबिटीज (diabetes) से पीड़ित होते हैं।

जेनेरिक दवाओं के एक ओमनी-चैनल रिटेलर मेडकार्ट (Medkart) के अनुमान से पता चलता है कि इंसुलिन के बिना, घर में एक भी डायबिटीज रोगी (diabetes patient) को इलाज के लिए कम से कम 1,000 रुपये प्रति माह खर्च करना पड़ता है। वही यदि रोगी इंसुलिन पर निर्भर है तो यह खर्च प्रति माह 3,000 रुपये तक जाता है।

 

“मेडकार्ट आईडीएफ की बात से सहमत है कि डायबिटीज से जूझ रहे सभी लोगों को उनकी आवश्यक्ता अनुसार दवा, टेक्नोलॉजी, सहायता और देखभाल उपलब्ध कराई जानी चाहिए। डायबिटीज के उपचार को सुलभ बनाने की दिशा में उसका कम खर्चीला होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

यदि ब्रांडेड दवाओं के बजाए जेनेरिक विकल्प चुने जाते हैं, तो दवा के खर्च पांच गुना तक कम हो सकता है। मेडकार्ट के को-फाउंडर पराशरन चारी (Medkart co-founder Parasharan Chari) ने कहा कि मेडकार्ड के अनुसार इंसुलिन पर निर्भर डायबिटीज रोगियों के लिए, ब्रांडेड की तुलना में जेनेरिक विकल्प 190 प्रतिशत सस्ते हो सकते हैं।

 

डायबिटीज के इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में सीताग्लिप्टिन, डैपाग्लिफ्लोज़िन, ग्लिमेपाइराइड और मेटफॉर्मिन एसआर (sitagliptin, dapagliflozin, glimepiride and metformin SR) शामिल हैं। मेडकार्ट के अनुसार, इनमें से प्रत्येक के जेनेरिक विकल्प की कीमत ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में पांच गुना कम होती है।

 

पराशरन चारी ने कहा कि खानपान की खराब आदतों और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के कारण वयस्कों के साथ बच्चों में भी डायबिटीज की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। कुल मिलाकर डायबिटीज की दवाओं की बिक्री बढ़ रही है क्योंकि ये बीमारी अधिक लोगों में हो रही है और इसकी पहचान भी आसानी से हो रही है। लेकिन डायबिटीज के ज्यादा केस सीधे तौर पर घरों पर एक बड़े आर्थिक बोझ में तब्दील हो जाते हैं।

 

मेडकार्ट में, हम मानते हैं कि स्वास्थ्य देखभाल की लागत के लगातार बढ़ने के कारण भारतीय परिवारों पर हानिकारक प्रभाव पड़ेगा और इसलिए, लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के तरीके को बदलना बहुत जरुरी है। पिछले आठ वर्षों में मेडकार्ट जेनरिक विकल्पों के साथ हेल्थकेयर के खर्चे को कम करके लोगों के जीवन को बदल रहा है।

 

विश्व डायबिटीज दिवस पर, मेडकार्ट का संदेश डायबिटीज के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों के इलाज के लिए जेनेरिक दवाओं (generic medicines) के उपयोग को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

12-14 आयु वर्ग के 84 लाख 64 हजार बच्चों को सुरक्षा कवच दिया जाएगा: योगी आदित्यनाथ

12-14 आयु वर्ग के 84 लाख 64 हजार बच्चों को सुरक्षा कवच दिया जाएगा: योगी आदित्यनाथ

हुज़ैफ़ा अबरार March 16 2022 33451

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में कोविड बूथ पर पहुंचकर जायजा लिया। सीएम योगी ने बच्चों

गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते

गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते

एस. के. राणा October 16 2023 178449

शीर्ष अदालत ने कहा कि एम्स रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे में कोई असमान्यता नहीं है। तय समय पर एम्स डिलीवर

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

एस. के. राणा June 21 2021 23330

एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इस अधि में महामारी से 1,576 और लोगों के जान गंवा

बहराइच में लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि

बहराइच में लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि

श्वेता सिंह September 29 2022 34616

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मौके का निरीक्षण कर लंपी से ग्रसित गायों को अलग रखन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

रंजीव ठाकुर April 29 2022 38738

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र राजेंद्र नगर पर प

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आनंद सिंह April 14 2022 34806

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच हुआ करार, आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान

ओमिक्रॉन वैरिएंट कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन की तुलना में 70 गुना अधिक तेजी से संक्रमण फैला सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन की तुलना में 70 गुना अधिक तेजी से संक्रमण फैला सकता है: शोध

लेख विभाग December 16 2021 26604

अध्ययन में ओमिक्रॉन वैरिएंट को संक्रामक तो अधिक पाया गया लेकिन इसे बहुत खतरनाक नहीं माना जा रहा है।

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, मरीजों को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, मरीजों को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

admin April 05 2023 33437

अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर छापेमारी जारी है। वहीं इस छापेमारी में कई खामियां निकल कर सामने आयी

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

एस. के. राणा October 01 2021 29838

स्वदेशी टीका कोवैक्सीन की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ समूह सेज की बैठक 5 अक

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

रंजीव ठाकुर August 02 2022 28571

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉलेजज़ के प्राचार

Login Panel