देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

भारत में घट रही प्रजनन क्षमता, पितृसत्तात्मक मानसिकता जिम्मेदार 

भारत में लगभग 10.14 प्रतिशत जोड़े इंफरटाइल हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इनफर्टिलिटी न केवल महिलाओं में बढ़ रही है बल्कि पुरुषों में इनफर्टिलिटी की संख्या और भी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 30 2022 Updated: July 30 2022 13:43
0 25199
भारत में घट रही प्रजनन क्षमता, पितृसत्तात्मक मानसिकता जिम्मेदार  प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की रिपोर्ट में पाया गया है कि देश की 10 से 15 प्रतिशत आबादी, प्रजनन क्षमता से संबंधित जटिलताओं से जूझ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में 15 से 20 प्रतिशत इनफर्टिलिटी मौजूद है तथा मेल इनफर्टिलिटी इसमें लगभग 40 प्रतिशत का योगदान देता है। 


इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन (Indian Society of Assisted Reproduction) के अनुसार भारत में लगभग 10.14 प्रतिशत जोड़े इंफरटाइल हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इनफर्टिलिटी (infertile) न केवल महिलाओं में बढ़ रही है बल्कि पुरुषों में इनफर्टिलिटी की संख्या और भी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। इन सभी बातों से यह स्पष्ट होता है कि मेल इनफर्टिलिटी (male infertile) आज के समय में एक बहुत बड़ा मेडिकल मुददा (medical issue) बन चुका है। देश की आबादी 1,3 बिलियन है और हर 7 व्यक्तिओं में से एक व्यक्ति को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। 


डॉ शिप्रा बागची इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट (Infertility Specialist) बागची आईवीएफ सेंटर लखनऊ ने कहा हमारे यहां आने वाले रोगियों की संख्या में 14 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 


डॉ वरादा अरोड़ा डायरेक्टर एवं कंसल्टैंट वैलेंसिया आईवीएफ लखनऊ (Valencia IVF Lucknow) ने कहा पुरुषों में इन्फर्टिलिटी के मामले बढ़े हैं, जो महिलाओं में इन्फर्टिलिटी के मामलों के बराबर हैं। इनफर्टिलिटी के मुददों के लगातार बढऩे के बावजूद भी विशेषकर पुरुषों में अभी भी जागरूकता की कमी है और वह इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि समस्या उनके अंदर भी है। यदि गर्भधारण (pregnancy) में देरी होती है या फि र गर्भधारण नहीं हो पाता है तो ऐसे बहुत ही कम पुरुष हैं जो अपनी स्वेच्छा से जांच के लिए आगे आते हैं।


इस तरह की मानसिकता के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं जिनमें मुख्य रुप से पितृसत्तात्मक मानसिकता, गलत धारणाएं तथा फर्टिलिटी के मामले में पुरुषों का अहंकार आदि शामिल हैं। कुछ सामान्य मिथक इस प्रकार हैं। इनफर्टिलिटी केवल महिलाओं में होती है, उम्र बढऩे से केवल महिलाओं की प्रजनन (fertility of women) क्षमता कम होती है, न कि पुरुष की, मोटापे का प्रजनन क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, यही सारे कारण हैं कि पुरुषों में इनफर्टिलिटी का निदान देर से होता है बल्कि कुछ मामलों में बिल्कुल भी नहीं होता है। हालांकि एक सकारात्मक बात यह है कि कुछ विशेष क्षेत्रों में जागरूकता बढऩे के कारण कई जोड़े गर्भधारण की समस्याओं के विषय में अपने विशेषज्ञों से परामर्ष ले रहे हैं।


मेल इनफर्टिलिटी का अर्थ है कि पुरुषों में स्पर्म काउंट (low sperm count) काफी कम है, स्पर्म की क्वालिटी ठीक नहीं है, कोई जेनेटिक मुद्दा है या फिर कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं जैसे कि डायबिटीज (diabetes), ओबेसिटी (obesity), मालनूट्रिशन (malnutrition), स्ट्रेस, अत्यधिक शराब का सेवन या तंबाकू का सेवन। इसके अलावा तापमान में वृद्धि तथा बहुत टाइट कपड़े पहनना भी अन्य कारक हैं जिससे मेल इनफर्टिलिटी हो सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2022 23132

सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

रंजीव ठाकुर August 16 2022 45643

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते है लेकिन खाली बेड ना मिलने की व

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

विशेष संवाददाता April 24 2023 29535

अयोध्या के मिल्कीपुर में निर्मित 50 बेड के अस्पताल में इलाज शुरू होने से आसपास के मरीजों के साथ ही स

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

रंजीव ठाकुर April 29 2022 38556

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र राजेंद्र नगर पर प

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

हे.जा.स. December 21 2021 22974

कोविड-19 महामारी से इस वर्ष 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आँकड़ा, वर्ष 2020 में एचआईवी,

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

आरती तिवारी November 06 2022 31434

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए गांवों में एंटीलार्वा दवा छिड़काव कराना शुरू कर दिया

यूपी में मंडराया ‘आई फ्लू’ का खतरा

यूपी में मंडराया ‘आई फ्लू’ का खतरा

आरती तिवारी July 28 2023 35106

उमस भरी गर्मी के कारण कंजक्टिवाइटिस के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादा हैं

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

सौंदर्या राय October 16 2023 105498

इस समस्या को दूर करने के लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आता है। आइए आपको बतात

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

February 21 2021 29599

33बार रक्तदान कर, आगे भी जीवन रक्षा का प्रण लिया व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने।

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

लेख विभाग June 12 2021 36388

रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकस

Login Panel