देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलोमेडिक्स लखनऊ ने शुरू किया क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी विभाग।

रुमेटोलॉजी के प्रदेश के जाने माने विशेषज्ञ प्रोफेसर अनुपम वाखलू ने अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ में बतौर चीफ कंसल्टेंट, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी पदभार ग्रहण किया है।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 18 2021 Updated: February 20 2021 15:03
0 59080
अपोलोमेडिक्स लखनऊ ने शुरू किया क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी विभाग। अपोलोमेडिक्स, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी विभाग के चिकित्सक।

लखनऊ। अपोलोमेडिक्स अस्पताल लखनऊ ने प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी विभाग की शुरुआत की है, जिससे अब यहां आने वाले मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के गठिया और स्व-प्रतिरक्षित (ऑटो इम्म्यून विकारों) के व्यापक इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

रुमेटोलॉजी के प्रदेश के जाने माने विशेषज्ञ प्रोफेसर अनुपम वाखलू ने अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ में बतौर चीफ कंसल्टेंट, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी पदभार ग्रहण किया है।

केजीएमयू और एसजीपीजीआई लखनऊ से गोल्ड मेडलिस्ट प्रो वाखलू क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी के प्रख्यात विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी बतौर चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। मूलतः गठिया और रुमेटोलॉजिकल समस्याओं, स्व-प्रतिरक्षित रोग, रुमेटी और सोरियाटिक गठिया, रीढ़ की हड्डी में होने वाली गतिरोधक सूजन स्पॉन्डिलाइटिस और सिस्टेमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (एसएलई) के विशेषज्ञ डॉ वाखलू क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी के क्षेत्र में एक अनुभवी और जाना माना नाम हैं।

जटिल ऑटोइम्यून विकारों के उपचार हेतु अपोलो अस्पताल लखनऊ में समर्पित ऑटोएंटिबॉडी लैब, एमएसके टोनोलॉजी, उत्कृष्ट फिजियोथेरेपी सेवाओं, बीएमडी सुविधाएं, पीईटी स्कैन और बॉन स्कैन सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने कहा, “प्रो. अनुपम वाखलू का अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रुमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में स्वागत करना बड़े सम्मान की बात है।  यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि उनके जैसा अनुभवी चिकित्सक अब अपोलो अस्पताल का हिस्सा है। उनके निर्देशन में, अपोलो मेडिक्स लखनऊ क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रूमेटोलॉजी रोगियों को सेवाएं प्रदान करने वाला क्षेत्र का एकमात्र निजी संस्थान बन गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

रंजीव ठाकुर July 13 2022 31666

राजधानी के बलरामपुर चिकित्सालय में मंगलवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे

आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी की इजाजत देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब।

आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी की इजाजत देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब।

हे.जा.स. March 16 2021 26063

IMA का कहना है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को पाठ्यक्रम में एलोपैथी को शामिल करने का अधिकार नहीं है।

लखनऊ में आज 40 लोगों की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव

लखनऊ में आज 40 लोगों की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव

श्वेता सिंह November 05 2022 17735

आज लगभग 2225 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “08” घरों में मच्छरजनि

कोरोना थर्ड वेव के प्रभाव से बचाने के लिए आयुर्वेद लाया बाल बलवर्धक चूर्ण : प्रो पी सी सक्सेना

रंजीव ठाकुर June 02 2021 32713

आयुष कवच एप्प डाउनलोड करने की अपील करते हुए प्रोफेसर प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस एप्लिकेशन

कोरोना का खतरा टला नहीं, एक लाख कोरोना योद्धा होंगे तैयार - प्रधानमंत्री 

कोरोना का खतरा टला नहीं, एक लाख कोरोना योद्धा होंगे तैयार - प्रधानमंत्री 

एस. के. राणा June 19 2021 30866

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी लक्ष्य के साथ आज देश में अग्रिम मोर्चे के करीब एक लाख कोरोना योद्धाओं को

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

एस. के. राणा April 28 2022 24653

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। महा

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

हे.जा.स. August 30 2022 32067

चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। यहां पर संक्रमण की दरों में काफी इजाफा देखा गया

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार

आरती तिवारी July 13 2023 31795

यूपी के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार है। वहीं अ

राहत; वैक्सीन के बाद आएगी कोरोना वायरसरोधी गोलियां।

राहत; वैक्सीन के बाद आएगी कोरोना वायरसरोधी गोलियां।

रंजीव ठाकुर August 05 2021 35191

कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन के बाद वायरसरोधी गोलियां भी आ सकती हैं। स्वीडन में एंटीवायरल ओरल

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

हे.जा.स. August 23 2022 30718

पूरी तरह से सख्ती बरतने के बाद भी दुनिया में मंकीपॉक्स कहर बरपा रहा है। इसी बीच न्यूयार्क में मंकीपॉ

Login Panel