देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुष्मान योजना का लाभ देने में ये जिला है अव्वल

यूपी के कई  जिलों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अस्पतालों में इलाज की मुफ्त सुविधा देने के लिए शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने में बांदा जिला अस्पताल पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है योजना के तहत यहां जिला अस्पताल में अब तक 3500 लोगों को इलाज मिल चुका है। कोरोना काल में भी सबसे ज्यादा इलाज की सुविधा देने में लखनऊ में आयोजित आयुष्मान दिवस पर स्टाफ को सम्मानित किया गया।

आरती तिवारी
October 03 2022 Updated: October 03 2022 02:39
0 28176
आयुष्मान योजना का लाभ देने में ये जिला है अव्वल ज़िला अस्पताल, बांदा

लखनऊ। यूपी के कई  जिलों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अस्पतालों में इलाज की मुफ्त सुविधा देने के लिए शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने में बांदा जिला अस्पताल पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है योजना के तहत यहां जिला अस्पताल में अब तक 3500 लोगों को इलाज मिल चुका है। कोरोना काल में भी सबसे ज्यादा इलाज की सुविधा देने में लखनऊ में आयोजित आयुष्मान दिवस पर स्टाफ को सम्मानित किया गया।

 

वहीं इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि जिला अस्पताल को मिला यह सम्मान पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। योजना में चयनित सभी स्वास्थ्य इकाईयां और निजी अस्पतालों को भी इससे प्ररेणा लेनी चाहिए। उन्होंने जन सेवा केंद्र संचालकों से अधिक से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा है। जिससे राज्य स्तरीय रैंकिंग में सुधार लाया जा सके। जिले में अब तक 8500 मरीज निशुल्क इलाज का लाभ ले चुके हैं।

 

क्या है आयुष्मान भारत योजना? 

आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2018 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और समाज के निचले तबके तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से वह केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित किए गए अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

अनिल सिंह December 09 2022 28651

पहली लहर में एक मार्च तक 2021 तक 21 हजार 700 लोग संक्रमित हो चुके थे और 367 की मौत चुकी थी। दूसरी लह

ओमिक्रॉन की प्रसार और संक्रमण क्षमता ज्ञात सभी वैरिएंट से बहुत ज़्यादा।

ओमिक्रॉन की प्रसार और संक्रमण क्षमता ज्ञात सभी वैरिएंट से बहुत ज़्यादा।

लेख विभाग December 25 2021 34572

ओमिक्रॉन की आर वैल्यू डेल्टा से करीब छह गुना अधिक है, जिसका मतलब है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज 35-

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 28926

कानपुर देहात के ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा समेत आठ गांवों में 26 मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं। प

कोरोना के किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

कोरोना के किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

एस. के. राणा April 02 2023 23976

मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा जरूर है लेकिन, जांच बहुत कम संख्या में हो रही

एम्स के नए निदेशक एम. श्रीनिवास ने जारी किए सख्त निर्देश

एम्स के नए निदेशक एम. श्रीनिवास ने जारी किए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता October 01 2022 39888

एम्स के नए निदेशक एम. श्रीनिवास ने  कई कड़े निर्देश जारी किए है। वहीं एम. श्रीनिवास ने वरिष्ठ कर्मचा

जानिये उपवास से होने वाले फायदे और नुक्सान

जानिये उपवास से होने वाले फायदे और नुक्सान

लेख विभाग October 15 2023 193620

उपवास के दौरान, व्यक्तियों द्वारा सब कुछ या कुछ भोजन छोड़ा जा सकता है। व्रत धार्मिक कर्मकांड के अनुस

साइंस या चमत्कार! 30 साल से जमे भ्रूण से पैदा हुए जुड़वा बच्‍चे

साइंस या चमत्कार! 30 साल से जमे भ्रूण से पैदा हुए जुड़वा बच्‍चे

हे.जा.स. November 23 2022 31596

30 साल पहले इन विट्रो फर्टिलाइजेशन का इस्तेमाल करने वाले एक गुमनाम दाता दंपति ने भ्रूण दान किया था,

डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकला आंत में फंसा स्टील का ग्लास

डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकला आंत में फंसा स्टील का ग्लास

विशेष संवाददाता August 23 2022 31497

खबरों के मुताबिक यह शख्स गुजरात के सूरत में काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ पार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी September 16 2022 31766

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौ

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय September 24 2021 39474

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का

Login Panel