देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

नशे के सेवन से बुरी संगत, तनाव, अपराध तथा युवावस्था में भटकाव आदि सामाजिक बुराईयों का जन्म होता हैं। डॉ सूर्यकांत ने कहा कि आइए आजादी के अमृत महोत्सव में हम सभी संकल्प लें कि अपने समाज को नशा मुक्त करेंगे और देश को स्वस्थ बनाएंगे।

0 32395
समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

लखनऊ। देश में करीब 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते हैं और 28 करोड़ लोग तंबाकू व अन्य तम्बाकू उत्पादों व धूम्रपान आदि का सेवन करते है। यह जानकारी गांधी जयन्ती पर रविवार को सत्यवादी हरिश्चन्द्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति के तत्वावधान में संचालित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्ष केंद्र खाला बाजार में गाँधी  नशा उन्मूलन गोष्ठी में मुख्य अतिथि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ सूर्यकान्त ने कही।

उन्होने बताया कि छह करोड़ लोग अफीम, गांजा चरस जैसे अन्य नशा (intoxicants) करते हैं। इनमें से बहुत से लोग एक से ज्यादा नशा करते हैं। शराब पीने से लिवर (liver diseases) की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं जबकि तंबाकू के सेवन से 40 तरह के कैंसर (cancer) और 25 तरह की अन्य बीमारियां पैदा होती हैं। डा. सूर्यकान्त ने कहा कुल मिलाकर कोई भी नशा हो उससे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान ही होता है और सिर से लेकर पैर तक हर अंग की तमाम बीमारियां होती हैं जिसमें दिमाग, लिवर, फेफड़ा गुर्दा तथा पित्त की बीमारियां शामिल हैं।

इन सभी मादक पदार्थों के सेवन से प्रतिवर्ष लाखों लोगों की मौत हो जाती है। लाखों परिवार आर्थिक रुप से कमजोर हो जाते है। नशे के सेवन से बुरी संगत, तनाव, अपराध तथा युवावस्था में भटकाव आदि सामाजिक बुराईयों का जन्म होता हैं। डॉ सूर्यकांत (Dr. Suryakant) ने कहा कि आइए आजादी के अमृत महोत्सव में हम सभी संकल्प लें कि अपने समाज को नशा मुक्त करेंगे और देश को स्वस्थ बनाएंगे। 

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मनोवैज्ञानिक परामर्षदाता (Psychological Consultant) डॉ अल्पना रस्तोगी ने कहा कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता की बात है, जिस पर यथाशीघ्र काबू पाना बहुत ही जरूरी है। आज पुरषों की तरह महिलाओं में भी नशे का चलन आम हो गया जो बहुत चिंता का विषय है, महिलाएं नशा कर सड़कों पर अपशाब्दों का इस्तेमाल करती है और अपनी सेहत से भी खिलवाड करती है जिससे समाज व परिवार पर बहुत बुरा असर पढ़ रहा है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ स्वतंत्र कुमार ने कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य युवाओं के कंधे पर टिका है और यदि वही नशे (drugs) के दलदल में फंसते चले गए तो देश का भविष्य अंधकारमय होता चला जाएगा। इसलिए आज की सबसे बड़ी जरूरत उनको नशे से उबारकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ें ताकि हमारा विकसित देश बनने का सपना साकार हो सके। गोष्ठी में राहुल राज रस्तोगी, रजनीश गुप्ता, समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार रस्तोगी, विभा रस्तोगी, धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी डॉ अनिकेत रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

British Medical Journal December 22 2022 34480

Important differences were reported in typing proficiency between age groups, professions, and medic

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

सौंदर्या राय March 07 2022 48389

कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते ह

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

विशेष संवाददाता January 11 2023 31225

इस्तीफे पर डॉ. नागरकर का कहना है कि घर में कोई डॉक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

विशेष संवाददाता August 01 2022 31986

अस्पताल या एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन की कमी से मौत का यह मामला नया नहीं है। तमाम बार ऐसी घटनाएं प्रकाशि

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 105 नये मामले, रिकवरी रेट 98 प्रतिशत।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 105 नये मामले, रिकवरी रेट 98 प्रतिशत।

रंजीव ठाकुर February 16 2021 27677

18 फरवरी, 2021 को वैक्सीन की डोज फ्रंट लाइन कर्मियों को लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि माह मार्च, 2

कोविड वैक्सीनेशन: 10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, पात्र लोग करा सकतें है कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

कोविड वैक्सीनेशन: 10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, पात्र लोग करा सकतें है कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

एस. के. राणा January 09 2022 15508

नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक व अतिरिक्त सचिव विकास शील ने कहा, 'अब सीनियर सिटिजन, फ्रंटलाइन व हेल्थकेय

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

हे.जा.स. October 05 2022 34116

सोमवार को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस

एमबीजे हॉस्पिटल का चेयरमैन अलका सिंह ने किया शुभारंभ

एमबीजे हॉस्पिटल का चेयरमैन अलका सिंह ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी June 30 2023 30900

भव्य एमबीजे कल्याण हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन अलका सिंह ने फीता

लोहिया संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का शैक्षणिक शोभायात्रा से शुभारंभ

लोहिया संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का शैक्षणिक शोभायात्रा से शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2026 0

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के माध्यम से 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरियाँ सफलतापूर्व

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

लेख विभाग April 11 2022 37688

आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसा संगीत जो हमारे मन को शांत कर दे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसा कि हम जानते

Login Panel