देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

सबसे ज्यादा प्रेम की आवश्यकता रोगियों को होती है- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

देश को 2025 तक क्षय रोग मुक्त किये जाने हेतु सभी लोग जागरुक हों। क्षय ग्रस्त बच्चों को गोद लें और उनका समुचित इलाज कराये। उन्हें पौष्टिक आहार के तहत मूंगफली, चना और फल दें।

हे.जा.स.
February 11 2021
0 29582
सबसे ज्यादा प्रेम की आवश्यकता रोगियों को होती है- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रतीकात्मक फोटो

देवरिया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद देवरिया के पुलिस लाइन में कृषि एवं विकास पर आधारित प्रर्दशनी का अवलोकन किया। इसके पूर्व उन्होंने वहां लगाये गये स्टाल एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। 

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रगतिशील कृषकों, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के लाभार्थियों से संवाद किया तथा आकांक्षा समिति, कृषि, एन0आर0एल0एम0, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण व क्षय रोग से जुड़े विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने कार्यों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। 

उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चे का जन्म न हो, इसके लिये भी लोगों में जागरुकता लायी जाए। राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा इसके लिये 5 हजार रुपये गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के लिये उपलब्ध कराया जाता है, जिसके लिये वे महिलाओं को बतायें और उसका उपयोग करायें।

राज्यपाल ने कहा कि देश को 2025 तक क्षय रोग मुक्त किये जाने हेतु सभी लोग जागरुक हों। क्षय ग्रस्त बच्चों को गोद लें और उनका समुचित इलाज कराये। उन्हें पौष्टिक आहार के तहत मूंगफली, चना और फल दें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सहित सभी प्रबुद्वजन इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि हमें सोच बदलनी चाहिये। बच्चो व रोगियों को पौष्टिक आहार में हम क्या खिलाते है यह देखना चाहिये। सबसे ज्यादा ऐसे रोगियों को प्रेम की आवश्यकता होती है। अगर चिकित्सक ऐसे रोगियों के घर जायेगे तो घर वाले भी इनका ध्यान रखने के लिये प्रेरित होगें।  इस अवसर पर राज्यपाल ने 28 रोगियों को कंबल व दवा किट आदि भी दिया।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है, आगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेने के लिये भी लोगो को आगे आना चाहिये। इसके लिये कालेजों  को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिये। वे आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लें और बच्चों के लिये जो आवश्यकता है उसे उपलब्ध करायेे। उन्होंने 40 वर्ष से ऊपर की महिलाओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसके लिये कैम्प लगाये जाये, महिला चिकित्सक आदि भी उनका अनुश्रवण करें और ऐसी महिलाओं की जो कठिनाइयां हो उसे अस्पतालो में लाकर दूर भी करायें। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

सौंदर्या राय September 06 2021 45348

आंखों दिल की ज़ुबान होती हैं। कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ बयाँ कर जाती हैं। दुनिया की खूबसूरती दिख

एसजीपीजीआई में पहली बार प्रोग्राम्ड शंट से हाइड्रोसेफलस का इलाज हुआ

एसजीपीजीआई में पहली बार प्रोग्राम्ड शंट से हाइड्रोसेफलस का इलाज हुआ

रंजीव ठाकुर July 31 2022 29846

क्या आप जानते है कि दिमाग में लगातार पानी बनता है जो अधिकतर खून के साथ बाहर निकल जाता है। लेकिन कई ब

मासिक धर्म से पहले महिलाएं क्यों हो जाती हैं उदास, जानिए इससे बचाव के उपाय

मासिक धर्म से पहले महिलाएं क्यों हो जाती हैं उदास, जानिए इससे बचाव के उपाय

श्वेता सिंह September 15 2022 29232

मासिक धर्म से पहले शारीरिक परेशानियों के बारे में तो महिलाएं जानती हैं लेकिन उससे जुड़े मानसिक बदलाव

Menopausal hormone therapy and dementia

Menopausal hormone therapy and dementia

British Medical Journal July 09 2023 76441

Menopausal hormone therapy was positively associated with development of all cause dementia and Alzh

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले, कुल एक्टिव केस घटकर 83

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले, कुल एक्टिव केस घटकर 83

हुज़ैफ़ा अबरार November 09 2021 27690

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 और अब तक कुल 16,87,226 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में क

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार January 11 2021 23318

आचार्य मनीष ने कहा, 'हम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित  याचिका दायर करके आयुर्वेद को उ

जानें, जानलेवा होते जा रहे डेंगू से बचाव के कुछ बेहद आसान से उपाय

जानें, जानलेवा होते जा रहे डेंगू से बचाव के कुछ बेहद आसान से उपाय

श्वेता सिंह November 03 2022 45312

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अनुमानतः 500,000 लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होन

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

British Medical Journal December 22 2022 34480

Important differences were reported in typing proficiency between age groups, professions, and medic

नेपाल ने कोरोनिल किट के वितरण पर लगाई रोक।

नेपाल ने कोरोनिल किट के वितरण पर लगाई रोक।

हे.जा.स. June 09 2021 30916

नेपाल सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि कोरोनिल किट में शामिल टैबलेट और नेसल ऑयल Covid-19 को हर

कफ सिरप से 300 बच्चों की मौतों को लेकर डब्ल्यूएचओ अलर्ट

कफ सिरप से 300 बच्चों की मौतों को लेकर डब्ल्यूएचओ अलर्ट

हे.जा.स. January 25 2023 26736

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सोमवार को जारी बयान में दवा निर्माताओं से केवल फार्मास्युटिकल-ग्रेड स

Login Panel