देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा प्रयोग से 80% लोग न्यूरॉलजिया के शिकार: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

मोबाइल और लैपटॉप बीते कुछ सालों में एक ऐसी जरूरत बन गई है कि लोगों का काम इनके बिना चलना मुश्किल हो जाता है। एक बड़ी आबादी की इन आदतों ने उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में जकड़ दिया है।

श्वेता सिंह
August 22 2022 Updated: August 22 2022 23:22
0 27619
मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा प्रयोग से 80% लोग न्यूरॉलजिया के शिकार: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। मोबाइल और लैपटॉप बीते कुछ सालों में एक ऐसी जरूरत बन गई है कि लोगों का काम इनके बिना चलना मुश्किल हो जाता है। कोरोना काल के दौरान पिछले दो साल से लैपटॉप और मोबाइल का प्रयोग लगभग दस गुना बढ़ गया है। फोन के एक हद तक इस्तेमाल करने की बात तो ठीक है लेकिन कुछ लोग टॉयलेट तक में फोन लेकर जाते हैं तो खाना खाते हुए भी एक हाथ फोन की स्क्रीन पर होता है। एक बड़ी आबादी की इन आदतों ने उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में जकड़ दिया है। 

 

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) के ऑर्थोपेडिक और एनेस्थीसिया विभाग की स्टडी (study) के अनुसार ज्यादा मोबाइल का प्रयोग करने वाले लगभग 80 फीसदी लोग न्यूरॉलजिया (नसों के दर्द) का शिकार हो चुके हैं। शोध में 170 मरीजों को लिया गया, जिनमें 13 से 17 साल के किशोर और 22 से 49 साल के युवा रहे। ऐसे मरीजों के हाथों और कोहनी में असहनीय दर्द की शिकायतें रहीं। 

शोध से मालूम चला कि लैपटॉप और मोबाइल (Mobile) के अत्यधिक प्रयोग से  लोगों की गर्दन से लेकर कोहनी-पंजे तक में दर्द शुरू हो गया। कंधे में सुन्नता का अहसास होने लगा। बड़ी संख्या में ऐसी दिक्कतों को लेकर डॉक्टरों (doctor) के पास भीड़ पहुंचने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने रिसर्च (research) शुरू की।

 

ऐसे मरीजों को पहले पेन किलर (pain killer) और अन्य दवाएं दी गईं। इसके बावजूद एक महीने तक दर्द खत्म नहीं हुआ। सभी का एमआरआई और सीटी स्कैन कराया गया तो पता चला कि मोबाइल और लैपटॉप में घंटों काम करने से गर्दन की डिस्क बल्ज की वजह से विभिन्न नर्व रूटों पर दबाव पाया गया। सबसे ज्यादा दबाव गर्दन की सी 5-6, सी 6-7 की नर्व रूटों पर मिला।

 

जीएसवीएम के एनेस्थीसिया एंड हेड पेन क्लीनिक के प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि 20 मरीजों की पेन क्लीनिक में हर दिन न्यूरॉलजिया (neuralgia) के दस रोगी आ रहे हैं। अधिकांश की समस्या गर्दन की डिस्क सी 5-6, 6-7 में है पर हर कोई समझ नहीं पा रहा है। लोगों को अलर्ट (alert) होना होगा क्योंकि लंबे समय तक यह बीमारी (disease) दूसरी समस्याएं पैदा करेगी। 

 

ऐसे करें बचाव- To prevent neuralgia

न्यूरॉलजिया से बचाव के लिए लैपटॉप (laptop) के प्रयोग में पोजिशन ऐसी रखें कि गर्दन और कमर एक लाइन में और सीधी रहें। बीच-बीच में उठकर टहलें जरूर। मोबाइल की पोजिशन आंखों के स्तर पर लाकर दर्द कम किया जा सकता है। इसके अलावा नियमित व्यायाम करने से गर्दन और कमर के दर्द से बचा जा सकता है। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

एस. के. राणा November 14 2021 23697

भारत से संक्रमण गुजर गया और अब तीसरी लहर शायद ही आए। इस लापरवाही भरे आलम में आपको यह जान लेना चाहिए

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 1169

सर्वोदय हेल्थकेयर ने इसे पश्चिमी यूपी के सबसे एडवांस्ड सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में से एक बनाया है।

उच्च गुणवत्ता वाली होम्योपैथिक दवाओं का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा "भारत"

उच्च गुणवत्ता वाली होम्योपैथिक दवाओं का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा "भारत"

एस. के. राणा November 15 2025 4242

होम्योपैथिक दवा बनाने वाली कंपनी एडवेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आदेश शर्मा ने इस क्षेत्र में

कोविशील्ड ट्रेडमार्क विवाद में क्युटिस बायोटेक की याचिका ख़ारिज, सीरम को मिली राहत।

कोविशील्ड ट्रेडमार्क विवाद में क्युटिस बायोटेक की याचिका ख़ारिज, सीरम को मिली राहत।

हे.जा.स. January 31 2021 31539

सीरम के वकील हितेश जैन ने कहा कि कोर्ट ने उनकी दलील पर क्यूटिस-बायोटेक की याचिका खारिज कर दी। क्यूटि

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

विशेष संवाददाता April 02 2023 26883

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर बेहतर व निशुल्क इलाज का बड़ा केंद्र मरीजों के लिए माना जाता है, लेकिन इ

कानपुर में 48 घंटे में डेंगू के 60 नए मरीज आए सामने

कानपुर में 48 घंटे में डेंगू के 60 नए मरीज आए सामने

श्वेता सिंह November 03 2022 28313

24 घंटे में डेंगू मरीजों की प्लेटलेट्स एक लाख तक गिर रही हैं। इसलिए शहर में RDP और SDP की मांग 4 गुन

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ को मिला प्रतिष्ठित हेल्थ आइकन अवार्ड।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ को मिला प्रतिष्ठित हेल्थ आइकन अवार्ड।

हुज़ैफ़ा अबरार January 31 2021 34385

रीजेंसी हॉस्पिटल समूह 25 वर्षों से अधिक अवधि में लखनऊ, कानपुर और आसपास के अन्य शहरों, ग्रामीण क्षेत्

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी

अबुज़र शेख़ November 22 2022 34713

नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।जिसमें गर्भवती महिलाओं को जांच समेत

चेहरे को स्लिम करने के लिए करें एक्सरसाइज।

चेहरे को स्लिम करने के लिए करें एक्सरसाइज।

सौंदर्या राय December 02 2021 47312

आप अपने चेहरे की एक्सरसाइज करके अपने चेहरे को पतला दिखा सकतीं हैं। एक्सरसाइज चेहरे की मांसपेशियों को

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

हे.जा.स. March 10 2022 39647

धूम्रपान निषेध दिवस पर डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल चलाने वाले लोगों ने केंद्र सरकार से होटलों,

Login Panel