देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

ताज नगरी में आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स की दो दिवसीय कार्यशाला में दवा कारोबार में आ रही गिरावट के विरोध में सरकार को चेतावनी दे दी गई है। दवा व्यापारियों का कहना हैं कि इससे सीधे तौर पर लगभग तीन करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

रंजीव ठाकुर
August 22 2022 Updated: August 22 2022 22:52
0 24649
ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ  देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल आगरा में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के पदाधिकारी

आगरा (लखनऊ ब्यूरो)। ताज नगरी में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की दो दिवसीय कार्यशाला में दवा कारोबार में आ रही गिरावट के विरोध में सरकार को चेतावनी दे दी गई है। दवा व्यापारियों का कहना हैं कि इससे सीधे तौर पर लगभग तीन करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

 

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (Organization of Chemists and Druggists) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने आगरा (Agra) की दो दिवसीय कार्यशाला में बोलते हुए कहा कि डॉक्टर्स से संपर्क कर दवा कंपनियों (pharmaceutical companies) द्वारा सीधे हास्पिटल और क्लीनिक में दवाओं (medicines) की सप्लाई की जा रही है। 72 प्रतिशत कम दर पर आनलाइन दवाओं की बिक्री (Online medicines) हो रही है। 

 

जेएस शिंदे ने कहा, तो ऐसे में लगभग तीन करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर गम्भीर सवाल खड़ा हो गया है। दवा कारोबार में आ रही गिरावट (decline in pharmaceutical business) के विरोध में कारोबारियों ने एक दिन के लिए भारत बंद रखने की बात कही हैं जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। 

 

सचिव राजीव सिंघल ने कहा कि आनलाइन की आड़ में नकली दवाओं (spurious medicines) की बिक्री की जा रही है, इस पर रोक लगनी चाहिए। इसके साथ ही नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं (intoxication) और दवाओं के अवैध कारोबार (illegal drugs trade) से जुड़े लोगों पर भी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। 

 

राजीव सिंघल बोले कि, आनलाइन दवाओं की बिक्री पर नजर नहीं रखी जा रही है। प्रतिबंधित दवाएं लोगों को मिल रही हैं, फार्मासिस्ट (pharmacist) की जरूरत नहीं है, एक आनलाइन दवा बिक्री कर रही कंपनी द्वारा एक प्रोडक्ट एमआरपी (MRP) से 72 प्रतिशत कम रेट पर बाजार में बेचा गया है।

 

यूपी के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि डॉक्टर्स ने अपने स्वजनों के नाम से हास्पिटल और क्लीनिक में दवा की दुकान (drugstores in hospitals) के लाइसेंस ले लिए हैं और कंपनी से सीधे दवाएं खरीद रहे हैं। इससे भी असर पड़ा है। ऐसी कंपनियों का विरोध किया जाएगा। ताज नगरी में आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स की दो दिवसीय कार्यशाला में बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों (drug dealers) ने भाग लिया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए पोलियो का कारण, बचाव और इलाज़।

जानिए पोलियो का कारण, बचाव और इलाज़।

लेख विभाग October 24 2021 58719

पोलियो को एक बहुत ही घातक बीमारी के रूप में माना जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से एक व्यक्ति से दूसरे

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

विशेष संवाददाता February 03 2023 31454

नोडल अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने बताया कि उनके साथ डॉ. अमिता मालाकार ने कायाकल्प के मानकों के आ

मातृ स्वास्थ्य की मजबूत रीढ़ बना एफसीएम एनीमिया के खिलाफ नई पहल 10 हजार डोज लगाए गए

मातृ स्वास्थ्य की मजबूत रीढ़ बना एफसीएम एनीमिया के खिलाफ नई पहल 10 हजार डोज लगाए गए

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 427

एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार में केवल आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां ही पर्याप्त नहीं होती

कटी, फटी या जली स्किन को जल्दी ठीक करने के लिए आईआईटी बीएचयू ने तैयार किया स्किन लोशन

कटी, फटी या जली स्किन को जल्दी ठीक करने के लिए आईआईटी बीएचयू ने तैयार किया स्किन लोशन

रंजीव ठाकुर July 19 2022 31787

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज के वैज्ञानिक

उप केन्द्रों पर मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस। 

उप केन्द्रों पर मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 08 2021 42355

महिलाओं को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी कि अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अव

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1029

केवल 350 मिलीलीटर खून बहा और खून चढ़ाने की नौबत नहीं आई। मरीज़ को 8 दिन में छुट्टी मिल गई और दो हफ़्

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

एस. के. राणा March 17 2022 25386

जांच के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि अगर कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौ

कोरोना को मात और कोविशील्ड दोनों टीक लगने  से डेल्टा वैरिएंट असरहीन।

कोरोना को मात और कोविशील्ड दोनों टीक लगने से डेल्टा वैरिएंट असरहीन।

एस. के. राणा August 05 2021 28149

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जो लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और कोविशील्ड की दोनों टीके लगवा च

जानिए कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट के दौरान क्या होता है

जानिए कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट के दौरान क्या होता है

श्वेता सिंह September 22 2022 38817

जब एक व्यक्ति तेज चलता है या अधिक व्यायाम करता है तो हृदय को खून की अधिक मात्रा पंप करने की आवश्यकता

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 19 2023 28066

तम्बाकू निषेध कार्यक्रम और तमन्ना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान को राहवेद परिसर में एक सेमिनार का आयो

Login Panel