देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर जानिए, नर्सेज को जमीनी स्तर क्या दिक्कतें आती हैं

फ्लोरेंस नाइटिंगेल से दुनिया भर की नर्सेज प्रेरणा लेती है और आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल सम्पन्न परिवार की होने के बाद भी सेवा और करुणा में विश्वास रखती थी इसलिए युद्ध के दौरान भी वह घायल सैनिकों का उपचार करती रही।

रंजीव ठाकुर
May 13 2022 Updated: May 13 2022 12:16
0 30735

लखनऊ। राजधानी के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एलडीए कालोनी, कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में भी अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) पर नर्सेज की हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें सम्मान दिया गया। इस मौके पर हेल्थ जागरण ने नर्सेज से कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब लिए। 

हेल्थ जागरण - फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) को आधुनिक नर्सिंग का संस्थापक माना जाता है, ऐसा क्यों है?
अरुणा त्रिपाठी (नर्स) - फ्लोरेंस नाइटिंगेल से दुनिया भर की नर्सेज प्रेरणा लेती है और आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल सम्पन्न परिवार की होने के बाद भी सेवा और करुणा में विश्वास रखती थी इसलिए युद्ध के दौरान भी वह घायल सैनिकों का उपचार करती रही। उनकी इसी सेवा भावना से हम लोग प्रेरित होते हैं और मन लगा कर मरीजों की सेवा करते हैं। कभी नर्सिंग के कार्य को समाज अच्छी नजरों से नहीं देखता था लेकिन अब इस रवैए में बदलाव आ चुका है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अरुणा त्रिपाठी ने नर्सिंग को मां की देखभाल जैसा बताया।

हेल्थ जागरण - नर्सेज (Nurses) को जमीनी स्तर पर किन किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है?
अरुणा त्रिपाठी - मरीज और परिजन कई हड़बड़ी में होते हैं और परेशान होने के कारण नर्सेज के साथ उचित व्यवहार नहीं करते हैं। हमारी कोशिश सदैव अच्छा और सही उपचार देने की होती है लेकिन फिर भी दिक्कतें आती है। नर्सेज ने कोविड-19 काल में कोरोना वारियर्स (Corona Warriors) का काम किया था लेकिन सरकार ने हमें वो नहीं दिया जो हमें मिलना चाहिए था। नर्सेज संघ ने मांग रखी है। मांगना हमारा काम है और देना या ना देना सरकार का काम है।

हेल्थ जागरण - आम धारणा है कि नर्स महिलाएं ही होती है लेकिन अब पुरुष भी नर्स के रूप में दिखाई दे रहें हैं, क्या कारण है? इस धारणा को कैसे बदला जा सकता है?
वैभव कुमार (मेल नर्स) - देखिए कई बार ऐसी परिस्थितियां होती है जहां पुरुष ज्यादा क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। डिजास्टर या बड़े एक्सीडेंट के समय भी पुरुष अधिक शक्ति से कार्य कर सकते हैं। रही बात मेल नर्स की तो अब महिला और पुरुष बराबर है और महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। नर्सिंग के सेवा भाव और करुणा होनी चाहिए जो पुरुषों में भी होती है। समय के साथ सोच में परिवर्तन लाना होगा और स्त्री पुरुष को बराबर का दर्जा देना होगा।

हेल्थ जागरण - जमीनी स्तर पर कैसी दिक्कतें आती है?
वैभव कुमार - मरीजों और परिजनों से दिक्कत होती है। हम प्रयास करते हैं कि उनके हित में कार्य हो लेकिन कई बार समस्याएं आ जाती है। परिवार को छोड़कर हम अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ रहते हैं। सरकार की तरफ हम उम्मीद भरी नजरें लगाए बैठे हैं कि हमारी भी सुध ली जाए और हम जैसे संविदा कर्मियों को भी सरकार पर्मानेंट करें। हमारा भी ध्यान रखें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नए एंटीबॉडी से कोविड के नए और ज्यादा संक्रामक स्वरूपों से लड़ने में मदद मिलेगी

नए एंटीबॉडी से कोविड के नए और ज्यादा संक्रामक स्वरूपों से लड़ने में मदद मिलेगी

हे.जा.स. February 15 2022 41974

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए एंटीबॉडी को मौजूदा एंटीबॉडी के कॉकटेल में शामिल किया ज

11 साल की लड़की के पेट से निकाला बालों का गुच्छा

11 साल की लड़की के पेट से निकाला बालों का गुच्छा

एस. के. राणा March 10 2023 32668

11 साल की लड़की के पेट में जब दर्द हुआ तो उसकी जांच में होश उड़ गए। पेट में बालों का गुच्छा देखकर डॉ

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

श्वेता सिंह November 08 2022 27493

नगर निगम ने इसे 25 जोनों में बांटकर काम प्रारंभ किया है। आपको बता दें लार्वा मिलने पर आरआरटी टीम जाक

महापौर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज को लेकर प्रोत्साहित किया

महापौर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज को लेकर प्रोत्साहित किया

रंजीव ठाकुर August 08 2022 34170

आलमबाग स्थित नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र, चन्दर नगर में महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीक

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

हे.जा.स. March 29 2022 25654

भारत में कोरोना के घटते केसों के बाद अब यात्राओं से पाबंदियां हटनी शुरु हो गई है। इसी बीच, यूएस सेंट

पतंजलि समूह हुआ तीस हजारी, 2025 की बड़ी तैयारी।

हे.जा.स. July 13 2021 27589

पतंजलि पहली ऐसी स्‍वदेशी एफएमसीजी कंपनी बन गई है, जिसने हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर जैसी बड़ी वैश्विक कंप

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

हे.जा.स. November 03 2021 38355

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

आरती तिवारी February 10 2023 31158

प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद करीब 25 बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या होने

अमेरिकी डॉक्टरों ने पहली बार एचआईवी संक्रमित महिला  को ठीक किया

अमेरिकी डॉक्टरों ने पहली बार एचआईवी संक्रमित महिला को ठीक किया

हे.जा.स. February 17 2022 26280

अमेरिका में डॉक्टरों ने पहली बार एचआईवी संक्रमित महिला का उपचार कर उसे वायरस से मुक्त करने में सफलता

अस्पताल के फर्श पर पड़े घायल युवक का ह्रदय विदारक वीडियो वायरल

अस्पताल के फर्श पर पड़े घायल युवक का ह्रदय विदारक वीडियो वायरल

अबुज़र शेख़ November 04 2022 30357

डीएम एस राजलिंगम के पास वीडियो पहुंचा तो उन्होंने जांच के बाद वार्ड ब्वाय, स्वीपर, स्टाफ नर्स समेत छ

Login Panel