देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में काफी प्रॉब्लम होती है। इस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों को पेट की परेशानी होने लगती है।

लेख विभाग
August 27 2022 Updated: August 27 2022 02:37
0 35318
लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय प्रतीकात्मक चित्र

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें दूध आसानी से नहीं पचता है। दूध पीते के साथ उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लग जाती हैं। लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में काफी प्रॉब्लम होती है। इस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों को पेट की परेशानी होने लगती है।  

 

लैक्टोज एक प्रकार का शुगर या शर्करा होती है जो मुख्य रूप से दूध या दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों में पाई जाती है। आमतौर पर लैक्टोज युक्त पदार्थ खाने या पीने के कुछ ही घंटों में लैक्टोज इन्टॉलरेंस (Lactose intolerance) के लक्षण शुरू हो जाते हैं। उनमें शामिल हैं:

 

  • फ्लेचुलंस (पेट में गैस) (flatulence)
  • दस्त (diarrhoea)
  • पेट फूलना (bloated stomach)
  • पेट में दर्द या ऐंठन होना (stomach cramps and pains)
  • पेट में गड़गड़ाहट/रंबलिंग महसूस होना (stomach rumblings)
  • उबकाई

आपको भी अगर ऐसी ही हेल्थ प्रॉब्लम है, तो आप कुछ तरीकों से दूध पी सकते हैं, जिससे आपको आसानी से दूध डाइजेस्ट हो सके। जाहिर-सी बात है कि दूध को कम्पलीट डाइट माना जाता है। ऐसे में विटामिन डी, कैल्शियम जैसे अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति के दूध पीना बहुत जरूरी है। 

 

ये हो सकता है निदान -

लैक्टोज इंटोलेरेन्स का कोई इलाज़ नहीं है, लेकिन अधिकतर लोग अपने आहार में बदलाव कर के अपने लक्षणों को नियंत्रित कर सकते हैं। लैक्टोज इनटॉलेरेंस के कुछ मामले, जो की गैस्ट्रोएंटरायटिस (gastroenteritis) के कारण हों , वे अस्थाई होते हैं और कुछ दिनों या हफ्तों में ठीक हो जाते हैं। 

 

इन तरीकों का करें इस्तेमाल - Use these methods

यदि आप लैक्टोज इंटोलेरेन्ट हैं तो आपको क्रीम (cream), चीज़ (cheese), योगहर्ट (yoghurt), आइस क्रीम (ice cream) और बटर/ मक्खन (butter) जिनमें लैक्टोज होता है, के सेवन से बचना होगा। लेकिन इन पदार्थों में लैक्टोज की मात्रा अलग अलग होती है और कई बार काफी कम होती है, इसलिये आप इनका सेवन कर सकते हैं बिना किसी समस्या के। खाली पेट दूध पीने से भी बार-बार दूध की डकार आ सकती है, जिससे उल्टी आने का रिस्क रहता है। ऐसे में आप दूध को बिस्किट, ब्रेड, पराठे के साथ पिएं। कोशिश करें कि सिर्फ दूध पीकर बाहर न जाएं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि एक बार में काफी दूध पी लेने से आपको पेट दर्द की शिकायत होने लग जाती है। ऐसे में आपको सिप-सिप करके दूध पीना चाहिए। इससे उल्टी या डाइजेशन की प्रॉब्लम होने के चांसेस काफी कम हो जाते हैं।

Edited by Shweta

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

विशेष संवाददाता July 13 2023 35520

जिले में तीन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, उनमे से दो औषधि केंद्र यहां के ट्रॉमा सेंटर में खोले जाएंगे तो

केंद्र सरकार ने 14 दवाइयों पर लगाई रोक

केंद्र सरकार ने 14 दवाइयों पर लगाई रोक

एस. के. राणा June 04 2023 62429

केंद्र सरकार ने 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर रोक लगा दी है। ये दवाएं अब बाजार में नहीं मिलेंगी

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार April 16 2022 34238

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते वर्तमान परिस्थितियों के

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

आरती तिवारी September 14 2022 29701

स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा को हाईटेक करने की तैयारी में है। इसके लिए जिले क

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 28385

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29866

देश के औषधि महानियंत्रक ने कोविड-19 के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए टीको को मंजूरी दी है। अब 5 स

जानिये रात में नींद नहीं आने के चार मुख्य कारण और उनसे बचने के उपाय

जानिये रात में नींद नहीं आने के चार मुख्य कारण और उनसे बचने के उपाय

लेख विभाग January 01 2022 33944

चिंता और डिप्रेशन से कई लोगों की नींद हराम हो जाती है। इसके अलावा, माइग्रेन, गाउट और अर्थराइटिस जैस

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

विशेष संवाददाता December 27 2022 31777

गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी-जुकाम शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई जिसमें चार की रिप

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

लेख विभाग March 19 2021 33165

डब्ल्यूएचओ सभी को टीबी से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति व मदद का भाव रखने के साथ ही, बीमारी को समझ

ताजमहल देखने आए 2 अमेरिकी पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित

ताजमहल देखने आए 2 अमेरिकी पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित

विशेष संवाददाता January 14 2023 27455

दोनों पर्यटक 9 जनवरी को 15 सदस्यीय दल के साथ ताजमहल देखने के लिए वाराणसी से आगरा आए थे। इन दोनों टूर

Login Panel