देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत को शामिल करें: अनुराग ठाकुर

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हम यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं प्रत्येक व्यक्ति साइकिल चालन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। साइकिल चालन आपको स्वस्थ रखेगा और स्वच्छ भारत बनाने में मदद देगा।

विशेष संवाददाता
June 03 2022 Updated: June 04 2022 00:03
0 34110
अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत को शामिल करें: अनुराग ठाकुर विश्व साइकिल दिवस पर केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

नयी दिल्ली। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत को शामिल करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। साइकिल चला कर फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया मूवमेंट, क्‍लीन इंडिया मूवमेंट और हेल्दी इंडिया मूवमेंट सभी को पूरा किया जा सकता है। उक्त बातें केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं। वे विश्व साइकिल दिवस (World Cycle Day) पर नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एक साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना कर रहें थें। 

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानते हैं कि देश के लोगों को फिटनेस अभियान (fitness campaign) में शामिल होना चाहिए। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हम यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं प्रत्येक व्यक्ति साइकिल चालन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। साइकिल चालन आपको स्वस्थ रखेगा और स्वच्छ भारत बनाने में मदद देगा।

उन्होंने केन्द्रीय विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) और केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याणमंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) का उदाहरण देते हुए बताया कि इन मंत्रियों ने हमेशा साइकिल को यातायात के साधन के रूप में इस्तेमाल कर इसे प्रोत्साहित किया है और दूसरों को प्रेरित किया है।

साइकिल रैली (cycle rally) का नेतृत्व केन्द्रीय खेल मंत्री ने किया। यह रैली ध्यानचंद स्टेडियम (Dhyan Chand Stadium) से प्रारंभ हुई। उनके साथ अनेक मंत्री और संसद सदस्य रैली में शामिल हुए। दिल्ली में 7.5 किलोमीटर की रैली में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त एनवाईकेएस ने 75 प्रतिष्ठित स्थानों सहित 35 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानियों में 100 से अधिक जगहों पर साइकिल रैली आयोजित की। इस दौरान प्रत्येक रैली में 75 प्रतिभागियों ने 7.5 किलोमीटर की दूरी तय की।   

साइकिल रैली में केन्द्रीय विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याणमंत्री मनसुख मांडविया, विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में देशव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और संसद सदस्य डॉक्टर हर्षवर्धन, संसद सदस्य मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी, युवा कार्य विभाग के सचिव संजय कुमार, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी तथा मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

हे.जा.स. January 29 2023 39064

मोहम्मद आरिफ ने दावा किया कि 2 बच्चों की मौत के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि गोठ में हुई मौतों के का

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार December 05 2022 26782

लाइफ सेल इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और सीईओ मयूर अभय ने कहा हम लखनऊ के लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविध

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 30632

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

कोविड-19 से छात्रों में बढ़ते अवसाद को दूर करने का अभियान चलाएगा शिया पी0 जी0 कालेज।

कोविड-19 से छात्रों में बढ़ते अवसाद को दूर करने का अभियान चलाएगा शिया पी0 जी0 कालेज।

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2021 26418

कनाडा के प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 तक़ी आब्दी कोविड से इलाज के सम्बन्ध में विशेष व्याख्यान, सलाह और इलाज

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

लेख विभाग June 02 2022 54562

यदि थायराइड हार्मोन पर्याप्त न हो, तो शरीर के बहुत से कार्य की गति धीमी हो जाती है। अंडरएक्टिव थायरॉ

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

लेख विभाग October 31 2021 39200

तनाव अंततः शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं को जन्म देता है। यह आपके खाने और आपकी नींद, साथ ही

फाइलेरिया विश्व में दीर्घकालिक दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारण

फाइलेरिया विश्व में दीर्घकालिक दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारण

हुज़ैफ़ा अबरार December 04 2022 46215

डॉ वीपी सिंह संयुक्त निदेशक फाइलेरिया एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया रोगी की देखभ

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी और बॉयोइंफार्मेटिक्स के कट ऑफ किये जारी

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी और बॉयोइंफार्मेटिक्स के कट ऑफ किये जारी

श्वेता सिंह September 06 2022 36509

गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक में दाखिले को लेकर छह सितंबर से प्रारंभ होने वाली काउंसिलिंग को ल

बायोप्सी करवाने से कैंसर नहीं फैलता है: डा. हर्षवर्धन

बायोप्सी करवाने से कैंसर नहीं फैलता है: डा. हर्षवर्धन

लेख विभाग October 04 2022 54086

डॉक्टर द्वारा बायोप्सी का सुझाव देने के दो मुख्य कारण रहते हैं, बेहतर निदान के लिए आपके कैंसर के टिश

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 602

सर्वोदय हेल्थकेयर ने इसे पश्चिमी यूपी के सबसे एडवांस्ड सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में से एक बनाया है।

Login Panel