देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आशा के माध्यम से उसके क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के पात्र लाभार्थी द्वारा फाइलेरिया  रोधी दवाओं का सेवन प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों  के सामने ही सुनिश्चित किया जाये। 

हुज़ैफ़ा अबरार
May 13 2022 Updated: May 13 2022 12:58
0 38394
फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत  मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन वर्चुअल उद्घाटन में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

लखनऊ। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण रूप से प्राप्त करने के लिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी लाभार्थी फाइलेरिया रोधी दवा खाने से न छूटे, इसके लिए प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर के अंतिम छोर तक गहन करनी होगी। साथ ही जनपद से लेकर ब्लॉक स्तर के समस्त फाइलेरिया रोगियों की सूची बनाकर उनके इलाज का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाये। 

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज से प्रदेश के 19 जनपदों  में शुरू होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Mass Drug Administration) कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा। 

डॉ. नूपुर रॉय ने कहा कि प्रदेश में सभी सहयोगी संस्थाएं, सरकार के साथ जिस तरह समन्वय बनाकर कार्य कर रहीं हैं, पूरी आशा है कि प्रदेश से फाइलेरिया का उन्मूलन (eradication of filariasis) बहुत जल्दी होगा। उन्होंने कहा कि गत 3 वर्षों में उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम में  अभूतपूर्व प्रगति हुई है। 

निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आशा के माध्यम से उसके क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के पात्र लाभार्थी द्वारा फाइलेरिया रोधी दवाओं (anti-filaria drugs) का सेवन प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों  के सामने ही सुनिश्चित किया जाये। 
 
इस अवसर पर, संयुक्त निदेशक फाइलेरिया एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी फाइलेरिया डॉ. वी.पी.सिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ने कहा कि आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम (damages the lymphatic system) को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। 

 उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश  सरकार राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 19  जनपदों यथा, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, सुल्तानपुर, रायबरेली और कौशाम्बी में 12 मई 2022 से 27 मई 2022 तक  मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (M.D.A./IDA) कार्यक्रम शुरू किया गया है। 

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन वर्चुअल उद्घाटन में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर विधायक बलरामपुर, पलटूराम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, भारत सरकार की निदेशक डॉ. तनु जैन  एवं अपर निदेशक डॉ. नूपुर रॉय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह, संयुक्त निदेशक फाइलेरिया एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी फाइलेरिया डॉ. वी.पी.सिंह, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कंट्री प्रतिनिधि केला लार्सन एवं डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पाथ , प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल, सीफार, ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज के प्रतिनिधियों के साथ ही उन जनपदों के जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और मीडिया सहयोगियों के अतिरिक्त  ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी वर्चुअल रूप से भाग लिया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

रंजीव ठाकुर August 02 2022 28564

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉलेजज़ के प्राचार

45 साल से अधिक उम्र वाले आज से कराएं टीकाकरण।

45 साल से अधिक उम्र वाले आज से कराएं टीकाकरण।

एस. के. राणा April 01 2021 26443

आप एडवांस में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहते हैं तो फिर आपको दोपहर तीन बजे के बाद अपने नजदीकी अस्पताल

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

एस. के. राणा March 11 2023 34437

देश में अब H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण ने दस्तक दे दी है। वहीं ये वायरस जानलेवा होता जा है। हरियाणा और

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

रंजीव ठाकुर September 05 2022 23562

प्रो एसएन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध के लिए 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। पहल

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

विशेष संवाददाता July 06 2023 41000

बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। भारी बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है, इसके अलावों अस्पतालों में

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 18130

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

विशेष संवाददाता May 23 2023 33161

अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। बीते दिन 1500 के करीब मरीज लखीमपुर जिला अस्पताल पहुंचे। ह

आइए जानते है ब्लैक टी पीने के फायदे

आइए जानते है ब्लैक टी पीने के फायदे

आरती तिवारी November 27 2022 45884

रिसर्च के मुताबिक खाली पेट दूध वाली चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। लेकिन वहीं चाय को ब

केवल टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं रुकेगा: डब्ल्यूएचओ

केवल टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं रुकेगा: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. June 28 2021 33803

"लोग सिर्फ इसलिए सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते कि टीके के दो खुराक लगवा लिए हैं। उन्हें अभी भी खुद को

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

February 21 2021 30430

पढ़ाई काल से ही लोगों की सेवाभाव को अपना धर्म बना लिया था। उन्होंने सेवा पेशे को चुना। जीएनएम का कोर

Login Panel