देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री के दौरे के बाद बदल गई सिविल अस्पताल की तस्वीर

लगभग एक महीने बाद सिविल अस्पताल में लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे लगे दिखाई दिए। मेन गेट के पास स्ट्रेचर और व्हील चेयर दिखाई दी। पूछताछ काउंटर के पास भी स्ट्रेचर थे। पीने का ठंडा पेयजल मुख्य द्वार तथा इमरजेंसी के सामने दिखाई दिया।

रंजीव ठाकुर
May 06 2022 Updated: May 06 2022 01:58
0 26513

लखनऊ। पिछले शनिवार को हेल्थ जागरण ने आपको केजीएमयू का मुआइना कर उपमुख्यमंत्री के दौरे के बाद का हाल दिखाया था आज सिविल अस्पताल पहुंच कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने राजधानी के सिविल अस्पताल का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, पीने का ठंडा पेयजल, व्हील चेयर, स्ट्रेचर और मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखने के खास निर्देश दिए थे।

लगभग एक महीने बाद सिविल अस्पताल में लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे लगे दिखाई दिए। मेन गेट के पास स्ट्रेचर और व्हील चेयर दिखाई दी। पूछताछ काउंटर के पास भी स्ट्रेचर थे। पीने का ठंडा पेयजल मुख्य द्वार तथा इमरजेंसी के सामने दिखाई दिया। सभी पर्चा काउंटर्स और दवा वितरण काउंटर खुले हुए थे।

सीसीटीवी कैमरों की बात करें तो मेन गेट, इमरजेंसी, मुख्य लॉबी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी हाल, विभिन्न डिपार्टमेंट्स के ऊपर कैमरें लगे हुए हैं। 

कुल मिलाकर व्यवस्था चाक चौबंद दिखाई दी। अब बारी डायरेक्टर साहब से बातचीत करने की। निदेशक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद ओझा के कक्ष में सीसीटीवी कैमरों से पूरे अस्पताल पर नजर रखी जा रही थी। हेल्थ जागरण ने डॉक्टर साहब से खास बातचीत की।

हेल्थ जागरण - डॉक्टर साहब उपमुख्यमंत्री के दौरे को लगभग एक महीना होने को आ गया है। उनके निर्देश के अनुसार सिविल अस्पताल में क्या क्या कार्य करवाएं गए हैं?
डॉ आनंद ओझा - उपमुख्यमंत्री की प्राथमिकता थी कि सभी मरीजों को ठंडे पेयजल की सुविधा मिलनी चाहिए तो हर गेट और वार्ड्स में यह व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। उनकी दूसरी प्राथमिकता थी कि मरीजों को स्ट्रेचर और व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध हो। तो हर इंट्री और इमरजेंसी पर हेल्प डेस्क पर यह सुविधा उपलब्ध है और इसका संचालन हमारे स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। हमारी कोशिश रहती है कि मरीज को इंट्री के साथ ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। तीसरे कुछ सिविल वर्क करवाने के लिए उन्होंने कहा था क्योंकि बिल्डिंग पुरानी है तो यह कार्य भी करवा दिया गया है। इसके अलावा भी बीच बीच में जो निर्देश प्राप्त होते हैं उन पर तुरंत एक्शन लिया जाता है।

हेल्थ जागरण - सीसीटीवी कैमरों के लिए जो निर्देश दिए गए थे उनका क्या अपडेट है?
डॉ आनंद ओझा - सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, आप देख सकते हैं। लगभग सभी कार्नर्स और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

तो ये था सिविल अस्पताल का हाल जहां व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त दिखाई दी। हेल्थ जागरण का प्रयास है कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगातार अस्पतालों का दौरा कर उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश दे रहे हैं लेकिन उनके जाने के बाद उनके निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं, मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध हो रही है कि नहीं। जिससे कि उपमुख्यमंत्री की मेहनत और स्वस्थ प्रदेश का सपना साकार हो सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32633

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

अखण्ड प्रताप सिंह January 29 2021 26044

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

बिना सर्जरी के पर्फेक्ट लुक की राह आसान

बिना सर्जरी के पर्फेक्ट लुक की राह आसान

आरती तिवारी July 17 2023 28930

शरीर के किसी हिस्से पर होने वाले गड्ढ़े और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने की प्रक्रिया अब बगैर सर्जरी पूरी

चंदौली में 2.71 लाख पशुओं को लंपी से बचाव के लिए लगा टीका

चंदौली में 2.71 लाख पशुओं को लंपी से बचाव के लिए लगा टीका

आरती तिवारी October 28 2022 30513

पशुओं में लंपी वायरस रोधी टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक जिले में 2.71 लाख गोवंश को लंपी वायरस रोधी ट

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

आरती तिवारी October 28 2022 29074

यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं। सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर

न्यू आनंद लोक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

न्यू आनंद लोक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी July 04 2023 28962

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियों को आज बड़ी सौगात दी है। जहां बुधवार को सीएम योगी ने न्यू आनंद लोक सुपर स

कोविड-19  वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

कोविड-19 वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

एस. के. राणा January 17 2023 30006

विदेश से अपने देश आने वाली इंपोर्टेड कोविड-19 वैक्सीन की कीमते कम होने की उम्मीद है। कस्टम ड्यूटी मे

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर जानिए, नर्सेज को जमीनी स्तर क्या दिक्कतें आती हैं

रंजीव ठाकुर May 13 2022 30847

फ्लोरेंस नाइटिंगेल से दुनिया भर की नर्सेज प्रेरणा लेती है और आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होत

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

हे.जा.स. May 09 2023 30090

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, सीएसआईआर-इमटेक चंडीगढ़ और आईआईटी रोपड़ की ओर से

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

आरती तिवारी October 03 2022 29973

RP2 नाम के ड्रग ने एक मरीज के ओरल कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया। लंदन में रहने वाले इस शख्स का कहना

Login Panel