देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राजकीय नर्सेस संघ का मांगों को लेकर महानिदेशालय पर धरना-प्रदर्शन  

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश को आशा है कि शासन एवं संबंधित विभाग नर्सिंग संवर्ग की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक आदेश जारी करेंगे, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नर्सिंग कर्मचारियों को उनका वाजिब अधिकार मिल सके। जब तक नर्सिंग संवर्ग की मांगों के संबंध में शासनादेश अथवा आवश्यक आदेश निर्गत नहीं हो जाते, तब तक प्रदेश के सभी संबंधित चिकित्सालयों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 23 2026 Updated: October 23 2026 20:37
0 1190
राजकीय नर्सेस संघ का मांगों को लेकर महानिदेशालय पर धरना-प्रदर्शन   State Nurses Association Stages Protest at the Directorate General Lead by Ashok Kumar

लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश द्वारा नर्सिंग संवर्ग की 13-सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य भवन लखनऊ स्थित महानिदेशालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के दौरान महानिदेशालय के मुख्य द्वार को खुलवाने के लिए आधे घंटे तक प्रयास करना पड़ा। इसके बाद महानिदेशक से अनुरोध के बाद द्वार खोला गया, जिसके उपरांत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। महानिदेशक के आमंत्रण पर संघ के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सहित पदाधिकारियों ने अधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान महानिदेशक ने नर्सिंग संवर्ग की पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

गृह जनपद में तैनाती एवं स्थानांतरण संबंधी शासनादेश जारी किए जाने के लिए शासन को पुन: प्रस्ताव भेजने हेतु निदेशक नर्सिंग को निर्देशित किया गया। साथ ही नर्सिंग संवर्ग की अन्य लंबित मांगों के संबंध में भी आवश्यक प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक नर्सिंग संयुक्त निदेशक नर्सिंग शुभम चौधरी एएसपी चौक लखनऊ वजीरगंज के इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संघ से प्रदेश अध्यक्ष शर्ली भंडारी गीतांशु वर्मा राजेन्द्र शुक्ला अशोक कुमार सत्येंद्र कुमार राधारानी सतीश कुमार त्यागी पवन मिश्रा रमा सिंह शशि लता कामिनी सिंह संयुक्त मंत्री विनय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अध्यक्ष वीना त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग संवर्ग के उच्च पद रिक्त हैं तथा एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) से संबंधित लाभ भी अभी तक लंबित हैं। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। संघ ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। जब तक नर्सिंग संवर्ग की मांगों के संबंध में शासनादेश अथवा आवश्यक आदेश निर्गत नहीं हो जाते, तब तक प्रदेश के सभी संबंधित चिकित्सालयों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। संघ ने सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एकजुटता बनाए रखने तथा आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने की अपील की।

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश को आशा है कि शासन एवं संबंधित विभाग नर्सिंग संवर्ग की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक आदेश जारी करेंगे, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नर्सिंग कर्मचारियों को उनका वाजिब अधिकार मिल सके। जब तक नर्सिंग संवर्ग की मांगों के संबंध में शासनादेश अथवा आवश्यक आदेश निर्गत नहीं हो जाते, तब तक प्रदेश के सभी संबंधित चिकित्सालयों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

श्वेता सिंह September 03 2022 61325

अभियान के अंतर्गत इस माह में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा, स्कूल केन्द्रित गतिविधियां, पोषण पंचायत,गृह

MP नीट पीजी राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

MP नीट पीजी राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

विशेष संवाददाता October 15 2022 25605

छात्र ध्यान दें कि उन्हें एडमिशन के लिए 14 अक्टूबर से 1 अक्टूबर तक अलॉट किए गए स्कूल में विजिट करना

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

कानपुर में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 500 के पार हुए मरीज

श्वेता सिंह November 08 2022 31500

मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड फुल होते जा रहे हैं। रेफरल केस अभी भी आ रहे हैं। उर्सला अस्पताल की ओर

आंखों के नीचे की डार्क सर्कल्स को कैसे दूर करें?

आंखों के नीचे की डार्क सर्कल्स को कैसे दूर करें?

सौंदर्या राय August 03 2021 41176

डार्क सर्कल या पेरियोरबिटल डार्क सर्कल एक त्वचा की चिंता है जो तब उत्पन्न होती है जब आपकी आंखों के आ

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. January 06 2022 30300

जिस रफ्तार से ओमिक्रॉन बढ़ रहा है, उतना ही यह प्रसारित हो रहा है। इसलिए इस बात की संभावना भी बहुत ज्

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 27745

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 01 2022 29269

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा र

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

सौंदर्या राय December 14 2021 41906

गहराई तक नमी पहुँचाने के लिए अपने होंठों पर बादाम तेल की मालिश करें। होंठों को नमी देने और भरा-पूरा

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2025 28004

डा वासिफ रज़ा ने कहां कि मल में खून आने को अधिकतर लोग बवासीर मानक इलाज करते हैं या इसे अंदेखा कर देत

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

हे.जा.स. April 25 2023 28838

राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। बता दें कि राज्य में ओमिक्रॉन (

Login Panel