












































Imege of filaria Patient
लखनऊ। प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के मद्देनजर अब फोकस उन लोगों पर है, जो अब तक सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान से दूर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रणनीति में इस बार नेवर टेकन (कभी न दवा खाने वाले) श्रेणी के लोगों की पहचान और उन्हें फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने पर विशेष जोर है। यह पहल अभियान को केवल दवा सेवन तक सीमित रखने के बजाय समुदाय के व्यवहार में बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
फाइलेरिया (Filariasis) एक परजीवी कीड़े से होने वाली बीमारी है, जिसे आम भाषा में हाथीपाँव (Elephantiasis) भी कहा जाता है। यह बीमारी संक्रमित मच्छर के काटने से फैलती है। जब कोई संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसके शरीर में फाइलेरिया के परजीवी पहुँच सकते हैं। ये परजीवी शरीर की लसीका प्रणाली (Lymphatic System) को नुकसान पहुँचाते हैं।
फाइलेरिया के प्रमुख लक्षण
हाथ या पैर में सूजन खासकर पैर में बहुत अधिक सूजन हो सकती है। अंडकोष में सूजन पुरुषों में हाइड्रोसील (Hydrocele) हो सकता है। बार-बार बुखार आना कुछ लोगों में बुखार और प्रभावित हिस्से में दर्द हो सकता है। त्वचा मोटी होना लंबे समय तक बीमारी रहने पर त्वचा मोटी और सख्त हो सकती है। शुरुआत में कोई लक्षण न होना कई लोगों में वर्षों तक बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते।
फाइलेरिया का इलाज क्या है?
डॉक्टर की सलाह से फाइलेरिया की दवाएँ ली जा सकती हैं। लंबे समय से पैर में सूजन होने पर विशेष देखभाल और व्यायाम की जरूरत हो सकती है। पैर को साफ और सूखा रखना तथा त्वचा की देखभाल करना संक्रमण से बचाव में मदद करता है।
मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।
फाइलेरिया से बचाव
भारत में फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाता है। इसमें दी जाने वाली दवाएँ स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार लेनी चाहिए।
घर-घर पहुंचकर खोजे जा रहे दवा से दूर रहे लोग
प्रदेश के 16 जिलों के 53 प्लानिग यूनिट (पीयू) में एमडीए अभियान 19 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। जमीनी स्तर पर फाइलेरिया उन्मूलन की सबसे बड़ी चुनौती उन लोगों तक पहुंचना है, जो जागरूकता की कमी, दवा को लेकर आशंका या गलत धारणाओं के कारण अब तक दवा नहीं ले पाए हैं। कुछ लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि फाइलेरिया जैसी बीमारी लंबे समय में गंभीर शारीरिक परेशानी और दिव्यांगता का कारण बन सकती है। कुछ लोग स्वस्थ महसूस करने के कारण दवा सेवन को जरूरी नहीं समझते। ऐसे में आशा कार्यकर्ताओं और अन्य अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अहम हो जाती है। घर-घर संपर्क के दौरान परिवारों से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने पहले फाइलेरिया रोधी दवा ली है या नहीं। इससे उन पात्र लोगों को चिह्नित करने में मदद मिल रही है, जो पिछले अभियानों में लगातार छूटते रहे हैं।
संवाद से दूर हो रहीं भ्रांतियां
फाइलेरिया के खिलाफ इस अभियान में दवा देने के साथ-साथ लोगों को समझाना भी जरूरी है। रोगी हितधारक मंच (पीएसपी) के सदस्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर परिवारों को बीमारी के खतरे, बचाव और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दवा सेवन के महत्व के बारे में समझा रहे हैं। इससे ‘नेवर टेकन’ व्यक्तियों व इनकार करने वालों को अपनी आशंकाओं पर खुलकर चर्चा करने का अवसर मिल रहा है और वे 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे एमडीए अभियान में दवा खाने के लिए तैयार हो गए हैं।
कानपुर के बिधनू ब्लाक के छह गांव में बीते सप्ताह हुए नुक्कड़ नाटक के मंचन के बाद कई ‘नेवर टेकन’ लोग सामने आए और उन्होंने आगामी एमडीए अभियान में दवा खाने की शपथ ली।
रामईपुर गांव की रामश्री ने बताया कि नुक्कड़ नाटक देखने के बाद दवा का महत्व समझाया। अब वे खुद दवा खाएंगी, अपने परिवार को खिलाएंगी और पड़ोसियों को भी प्रेरित करेंगी। मगरासा की शांति ने पहले एक बार दवा खाने पर जी मिचलने और चक्कर आने के कारण दोबारा दवा न खाने का मन बना लिया था लेकिन नाटक देखने के बाद उन्हें सही बात समझ में आई और अब वे खुद भी दवा खाएंगी और बच्चों को भी खिलाएंगी। सीतापुर के परसेंडी ब्लाक के उमरिया गांव के हरिनाम सिंह पहले सोचते थे कि जब बीमारी नहीं है तो दवा क्यों खाएं। नाटक देखने के बाद समझ आया कि भविष्य में बीमारी न हो इसलिए लक्षण न होने पर भी दवा खाना जरूरी है। परसेंडी पुरवा के हाजी कमरुद्दीन ने बताया कि पहले कभी इस तरह की बीमारी न होने के कारण इन्होंने दवा नहीं खाई थी।
नेवर टेकन लोगों का चिंहिकरण व दवा सेवन जरूरी
राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ एके चौधरी के अनुसार एमडीए अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी 16 जिलों में दवा पहुंच गई है। अंतरविभागीय समन्यवय के लिए माध्यमिक व प्राथमिक विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य़ ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण हो चुका है। इसी सप्ताह पंचायतीराज विभाग के साथ भी प्रशिक्षण प्रस्तावित है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने भी एक-एक करके सभी 16 जिलों के अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया इस बार प्रत्येक प्लानिंग यूनिट में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसमें नेवर टेकन और इनकार करने वाले लोगों की पहचान उनकी पात्रता के अनुरूप दवा सेवन छूटे लोगों का फॉलोअप और समुदाय की भागीदारी पर ध्यान देना आवश्यक है।
इन जिलों में होना है एमडीए
कानपुर नगर, उन्नाव, कानपुर देहात, चित्रकूट, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, प्रयागराज, गोण्डा, हरदोई, कन्नौज, बलिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर व कौशांबी के 53 प्लानिंग यूनिट (पीयू) में एमडीए अभियान होना है। सबसे ज्यादा फतेहपुर में 11 पीयू, उसके बाद सीतापुर में 10 व कानपुर देहात में सात पीयू हैं।
• फ्रंटलाइन वर्कर व पीएसपी सदस्य कर रहे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक, सामने आए कई कभी न दवा खाने वाले लोग • आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर कर रहीं पहचान व दवा सेवन के लिए प्रेरित
• जमीनी स्तर पर व्यवहार परिवर्तन की दिख रही नई राह







हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 924
हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 889
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 728
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 602
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6461
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1421
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1400
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1393
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1274
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1113
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 924
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10206
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6461
एस. के. राणा February 01 2026 0 6440
एस. के. राणा January 20 2026 0 6279
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5845
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5754
एस. के. राणा January 13 2026 0 5306
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87652
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35890
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38804
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36288
लेख विभाग March 19 2022 0 35882
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73876
केसर पानी का सेवन वजन को घटाने में मददगार माना जाता है। इतना नहीं इससे पाचन को बेहतर करने और मेटाबॉल
देश में एक्टिव केस 3 लाख के करीब बनी हुई है, जो कुल मामलों का 1 फीसदी से भी कम (0.90 फीसदी) है। देश
18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति जिसका वजन करीब 50 किलोग्राम है, वह स्क्रीनिंग के बाद रक्तदान क
मातृभाषा में पढ़ाई के फायदे बताते हुए अमित शाह ने कहा कि मातृभाषा में व्यक्ति सोचने, समझने, अनुसंधान
डा विशाल श्रीवास्तव व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धीरज सिंह ने मरीज की विधिवत जांच करके पहले इन्टरा एरोटिक ब्
गौरतलब है कि डॉ सूर्यकान्त ने 11 साल पहले 5 अगस्त 2011 को इस विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार
इस कारण बच्चों को पिछले साल आवश्यक टीका नहीं मिल पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ द्वारा जा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाह डॉक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चार चिकित्सकों को बर्खास्त कर
खुशी क्लिनिक एन्ड वेलनेस सेण्टर की होम्योपैथिक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता द्विवेदी ने नि:शुल्क परा
आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी इस लिंक पर जाकर http://uppsc.up.nic.in/Notifications.aspx पर जाकर निर्देशों

COMMENTS