देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया सीएमओ ने  

अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, नालियों को साफ रखें, पीने के पानी को ढककर रखें तथा भोजन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 23 2026 Updated: October 23 2026 09:27
0 21
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया सीएमओ ने   Dr. Mukesh Kumar Rastogi

बलरामपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 अक्टूबर से संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकासखंड बलरामपुर के ग्राम कटिया मटेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संचारी एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के लक्षण कारण तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। दस्तक अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करने क्षय रोग के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाने तथा कुपोषित बच्चों की पहचान जैसे कार्य किए जाते हैं।

अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, नालियों को साफ रखें, पीने के पानी को ढककर रखें तथा भोजन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी बांह के कपड़े पहनें।

बुखार लगातार खांसी उल्टी-दस्त अथवा अन्य असामान्य लक्षण होने पर लापरवाही न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और अभियान में सहयोग करें ताकि रोगों की समय रहते पहचान कर उनकी रोकथाम की जा सके। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर नही होता कोरोना संक्रमण का असर: शोध

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर नही होता कोरोना संक्रमण का असर: शोध

हे.जा.स. December 06 2021 39368

एक नए शोध में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस गर्भवती महिलाओं के बच्चे के दिमाग को नुकसान नहीं पहुं

केजीएमयू-केसीएच अल्युमिनाई मीट में डॉ सूर्यकान्त ने प्रस्तुत किया 75 साल का व्योरा

रंजीव ठाकुर April 27 2022 30445

डॉ. सूर्यकान्त ने विभाग के पुरातन चिकित्सकों (अल्युमिनाई) को अवगत कराया कि भविष्य में सभी को विभाग क

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

हे.जा.स. August 30 2022 32396

चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। यहां पर संक्रमण की दरों में काफी इजाफा देखा गया

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

सौंदर्या राय May 09 2023 36203

आंवला बालों के लिए एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है। यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ को प्रेरित कर सकता है, बल

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

एस. के. राणा August 12 2021 25264

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला किया कि अब देश में रहने वाले विदेशी भी

बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन आने में अभी लगेगा समय।

बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन आने में अभी लगेगा समय।

एस. के. राणा November 09 2021 22242

बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के डेटा का मूल्यांकन किया जा रहा है। डीसीजीआई से अंतिम मंजूर

एक्सपर्ट्स का दावा, कोविड बूस्टर डोज और हृदय रोगों में कोई संबंध नहीं

एक्सपर्ट्स का दावा, कोविड बूस्टर डोज और हृदय रोगों में कोई संबंध नहीं

एस. के. राणा September 29 2022 28579

पिछले काफी समय से यह चर्चा की जा रही है कि कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज की वजह से हार्ट अटैक के केस ब

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

एस. के. राणा December 17 2022 27436

मेडेन फार्मा की खांसी (कफ) की दवा के नमूने गुणवत्ता में खरे पाए गए हैं। कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स

गले की खराश ठीक करने के घरेलू तरीकों।

गले की खराश ठीक करने के घरेलू तरीकों।

लेख विभाग November 22 2021 34341

मौसम बदलने के साथ ही गले में खराश होना एक आम समस्या बन जाती है लेकिन कुछ ऐसे घरेलू तरीकों से गले की

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

एस. के. राणा December 09 2022 28206

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच का लक्ष्य, “सभी लोगों को आवश्यक उन प्रोत्साहनयुक्त, रोकथामयुक्त, उपचारयुक्त

Login Panel