देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध: मयंकेश्वर शरण  

यूपी गत दस वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। हम जेई पर काबू पा चुके हैं और पिछले तीन वर्ष में इस बीमारी से प्रदेश में एक भी बच्चे की मृत्यु नही हुई है। इसी तरह सिकल सेल एनीमिया और सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भी जंग जारी है। उन्होंने कहा सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए भी प्रतिबद्ध है। हालांकि रोग से जुड़ा सामाजिक कलंक अब भी चुनौती है। राज्य स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार
October 24 2026 Updated: October 24 2026 20:37
0 728
सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध: मयंकेश्वर शरण   State Health Minister Mayankeshwar Sharan Singh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुष्ठ रोग के नए मामलों की शीघ्र पहचान संक्रमण की रोकथाम दिव्यांगता में कमी और प्रभावित व्यक्तियों के गरिमापूर्ण जीवन के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके तहत प्राथमिकता वाले जिलों और ब्लॉकों की पहचान स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण नियमित समीक्षा और प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम आईएलईपी इंडिया निप्पोन फाउंडेशन और सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं स्वास्थ्य विशेषज्ञों विकास सहयोगियों शिक्षाविदों अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों ने अनुभव साझा किए तथा कुष्ठ उन्मूलन की रणनीतियों पर चर्चा की।

सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार और चिकित्सा शिक्षा कल्याण वी. हेकाली झिमोमी तथा सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष योहेई सासाकावा ने किया। राज्य स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा यूपी गत दस वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। हम जेई पर काबू पा चुके हैं और पिछले तीन वर्ष में इस बीमारी से प्रदेश में एक भी बच्चे की मृत्यु नही हुई है। इसी तरह सिकल सेल एनीमिया और सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भी जंग जारी है। उन्होंने कहा सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए भी प्रतिबद्ध है। हालांकि रोग से जुड़ा सामाजिक कलंक अब भी चुनौती है।

उन्होंने आश्वस्त किया राज्य सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन और सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के साथ मिलकर चिन्हित दस विषयों पर काम करेगी ताकि कुष्ठ-मुक्त उप्र का लक्ष्य हासिल किया जा सके। प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने कहा अधिक मामले वाले जिलों में सघन रोगी खोज अभियान चलाकर शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने सीएचओ और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के नेटवर्क को मजबूत करने, उनकी क्षमता बढ़ाने और कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को सामाजिक बहिष्कार से बचाने पर जोर दिया। उपस्थित सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों ने कुष्ठ उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए लखनऊ डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किये।

कुष्ठ से दिव्यांगता की रोकथाम और प्रभावित व्यक्तियों के लिए सम्मानजनक जीवन है लक्ष्य 
राज्य कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. जया देहलवी ने वैश्विक, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कुष्ठ रोग की स्थिति साझा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में राज्य में 91,783 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि उपचार पूर्ण करने की दर 97 प्रतिशत से अधिक रही। सक्रिय रोगी खोज अभियान के माध्यम से शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। रोगियों के निकट संपर्कों को संक्रमण से बचाव के लिए रिफैम्पिसिन की एकल खुराक दी जा रही है। इसके साथ ही कुष्ठ रोग से दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन, विशेष चप्पल, घावों की देखभाल, शल्य चिकित्सा और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि दिव्यांगता की रोकथाम हो और प्रभावित व्यक्ति सम्मानजनक जीवन जी सकें।

कुष्ठ उन्मूलन में चिकित्सा के साथ मानवाधिकारों पर भी ध्यान जरूरी
सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष योहेई सासाकावा ने कुष्ठ उन्मूलन के लिए फाउंडेशन की पांच दशकों की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग केवल चिकित्सा का विषय नहीं है, बल्कि इससे जुड़े भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार को भी दूर करना जरूरी है। शुरुआती लक्षण स्पष्ट न होने और भेदभाव के डर से कई लोग उपचार के लिए आगे नहीं आते। उन्होंने प्रभावित व्यक्तियों की आवाज और अनुभवों को भविष्य की रणनीति में शामिल करने पर जोर दिया।

भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे.-एफ. हुटिन वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुष्ठ रोग की प्रसार दर प्रति 10,000 आबादी पर 0.34 है, जो राज्य की प्रतिबद्धता दर्शाती है। हालांकि, छिपे हुए मामलों की पहचान और निदान में देरी अब भी चुनौती है। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के साथ कुष्ठ सेवाओं के एकीकरण से शीघ्र पहचान मजबूत करने, साझेदारों के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण देखभाल और सामाजिक समावेशन सुनिश्चित करने तथा संक्रमण और रोग से जुड़े कलंक को समाप्त करने पर जोर दिया। सम्मेलन में शिक्षा महिला एवं बाल विकास पंचायती राज और आयुष विभागों की भूमिका पर चर्चा हुई।

सम्मेलन से प्राप्त सुझावों के आधार पर अगले पांच वर्षों के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सम्मेलन में केंद्र सरकार के केंद्रीय कुष्ठ रोग प्रभाग सात उच्च प्रसार वाले राज्यों के राज्य कुष्ठ रोग अधिकारियों और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला कुष्ठ रोग अधिकारियों ने भाग लिया। बीएचयू केजीएमयू आगरा मेडिकल कॉलेज और एम्स गोरखपुर सहित चिकित्सा संस्थानों त्वचा रोग विशेषज्ञों विभिन्न चिकित्सा संगठनों कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों स्वास्थ्यकर्मियों आशा कार्यकर्ताओं सहयोगी संगठनों और मीडियाकर्मियों ने भी सहभागिता की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

एस. के. राणा October 01 2022 32565

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,45,91,112 तक पहुंच गया है। सक्रिय केसों का आंकड़ा घटकर 38,29

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लेख विभाग November 22 2022 25990

पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को स

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

एस. के. राणा January 14 2022 30075

कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण की नई लहर चल पड़ी है। इसलिए यह महामारी एक बा

सिविल अस्पताल नादौन में चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

सिविल अस्पताल नादौन में चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

विशेष संवाददाता April 29 2023 35551

सिविल अस्पताल में चर्म रोग विभाग में केवल ही एक विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत है। जिसके सहारे पूरा अस्पताल

संचारी रोगों के खिलाफ आज से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

संचारी रोगों के खिलाफ आज से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

आरती तिवारी July 01 2023 39186

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से शुरू हो हो

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

विशेष संवाददाता September 15 2022 28226

मध्यप्रदेश में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में चिकित्सा की पढ़ाई इसी सत्र से हिन्दी में प्रारंभ होगी। इ

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स के गिरने का स्वास्थ्य से क्या है सीधा कनेक्शन

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स के गिरने का स्वास्थ्य से क्या है सीधा कनेक्शन

विशेष संवाददाता August 28 2022 25942

सबके मन में सवाल उठ रहें हैं कि नोएडा में 32 मंजिल और 29 मंजिल के दो सुपरटेक ट्विन टावर्स जब गिरेंगे

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

लेख विभाग March 07 2023 52870

सेक्स के बाद गुप्तांगों को जरूर साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके गुप्तांगों से खराब गंध नहीं आयेगी।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की 8वीं वर्षगांठ पर कार्यशाला  

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की 8वीं वर्षगांठ पर कार्यशाला  

हुज़ैफ़ा अबरार October 16 2026 714

स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक महत्वप

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

सौंदर्या राय December 20 2021 50363

शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते समय बेकार महक महसूस हो सकती है। ये आपके बालों को तोड़ने वाली केमिकल रि

Login Panel