देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

संक्रमण से करना है अपने आपको सेफ, तो डाइट से इन चीजों को करें दूर

बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है, ज्यादा तला भूना खाने से आपकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है, इसके अलावा कई हेल्दी चीजें भी होती है इस मौसम में जिसके खाने से आप बीमांर पड़ सकते है, इसलिए इस मौसम में हमें अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए।

लेख विभाग
July 09 2023 Updated: July 10 2023 14:06
0 42514
संक्रमण से करना है अपने आपको सेफ, तो डाइट से इन चीजों को करें दूर मानसून में अपनी सेहत का रखें खास ख्याल

बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है, ज्यादा तला भूना खाने से आपकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है, इसके अलावा कई हेल्दी चीजें भी होती है इस मौसम में जिसके खाने से आप बीमांर पड़ सकते है, इसलिए इस मौसम में हमें अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए।

1-हरी सब्जिया- Green vegetables

हेल्दी रहने के लिए हर कोई अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करते है, क्योकि सेहत के लिए हरी सब्जियां जरूरी होती है। वहीं इस मौसम में जरा संभलकर ही हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। बरसात के मौसम में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। नमी के चलते हर चीज में बहुत जल्दी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में कई सब्जियां हैं जिनके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। पत्तेदार सब्जियों के बीच कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं। इसलिए हरी सब्जियां जैसे पत्ता गोभी, साग, पालक नहीं खानी चाहिए। बारिश के मौसम में इनको खाने से पेट खराब हो सकता है।

2- ऑयली चीजें ना खाएं- Do not eat oily things

खास तौर से बारिश के मौसम में तली और मसालेदार खाने से बचना चाहिए, क्योंकि तलाभुना खाना हमारी सेहत को बिगाड़ देता है, मसालेदार चीजे खाने से हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है और हमारी सेहत भी खराब हो जाती है। इस तरह का भोजन शरीर में फैट और पित्त बढ़ाता है जो कि शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है।

3- मशरूम- Mushroom

बारिश होते ही हमारे मन में कई तरह के व्यंजन आते है कि, आज कुछ स्पेशल पकाया जाए, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस मौसम में ऐसी कई सब्जियां है जिनका सेवन हमें नहीं करना चाहिए। उन्हीं में से एक सब्जी है मशरूम। मशरूम गीली मिट्टी पर उगने वाली सब्जी है, जिसके चलते लोग ऐसा मानते हैं कि इसके जरिए कई तरह के बैक्टीरिया आपके शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

4- दही- Curd

कई लोगों की खाने के बाद दही खाने की आदत होती है और दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है लेकिन क्या आप जानते है कि बरसात के मौसम में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए? दही में भी बैक्टीरिया होता है जो इस मौसम में सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते। आयुर्वेद के अनुसार, मानसून सीजन में बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं, इसलिए बारिश में दही का अधिक सेवन सेहत बिगाड़ सकती है।

 

5- नॉनवेज- Nonveg

रोजाना नॉनवेज खाने से हमें कई तरह की समस्याएं हो सकती है। खासतौर पर जिन लोगों को दिल के संबंधित समस्याएं होती हैं उनके लिए भी नॉनवेज अच्छा नहीं होता है क्योंकि नॉनवेज को बनाने के लिए कई मसालों का और ज्यादा मात्रा में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर बार करें बारिश के मौसम की तो इस मौसम में हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है इसलिए ज्यादा भारी भोजन पचने में मुश्किल होती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

नवजात शिशु और अंडर पांच मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। 2023 की तुलना में 2024 में नवजात मृत्यु दर

 योग भारतीय संस्कृति को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति

 योग भारतीय संस्कृति को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति

विशेष संवाददाता June 21 2022 29650

योग का प्राचीन विज्ञान विश्व के लिए भारत का अमूल्य उपहार है और उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीव

लापरवाही: अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो माह बाद भी नहीं किया एमबीबीएस की नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित

लापरवाही: अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो माह बाद भी नहीं किया एमबीबीएस की नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2025 86279

मेडिकल यूनिवर्सिटी के छत्रों ने बताया कि एमबीबीएस की नियमित परीक्षाएं दिसंबर 2024 में हुई थीं। दो मा

सुल्तानपुर में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना प्रदर्शन

सुल्तानपुर में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना प्रदर्शन

विशेष संवाददाता May 16 2023 36009

प्रदर्शन के दौरान के के पांडे ने कहा कि कर्मचारियों का 2 महीने से वेतन नहीं मिला है और अधिकारी केवल

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

एस. के. राणा May 15 2023 44264

देश में कोरोना के 1223 नए केस सामने आए थे जबकि 3 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही देश में कुल कोरोना संक्

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 14 2022 35870

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग के गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर के अधिकारियों की टीम ने ट

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

आरती तिवारी May 05 2023 34190

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 168 मरीज मिले है। इसी के

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 27874

फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी

ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट्स से चीन में हड़कंप

ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट्स से चीन में हड़कंप

हे.जा.स. October 11 2022 44361

ओमिक्रॉन के BF.7 वैरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ की ओर से चेतावनी जारी की गई है। खबरों के मुताबिक यह सब व

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी 'हमारा स्वास्थ्य, हमारी पृथ्वी'

आनंद सिंह April 07 2022 33296

कल योग करेंगे चिकित्सक, साइकिलिंग भी करेंगे, पौधे भी लगाएंगे। कुल मिलाकर संदेश यह देना है कि प्रकृति

Login Panel