देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

गोमती नगर विस्तार में राम आसरे पुरवा, खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की देखिए व्यवस्थाएं

देश कई स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों से जूझ रहा है, कई तरह के वायरस देश में कहर बरपा रहे हैं। दूसरी ओर डेंगू और डायरिया का प्रकोप भी धीरे-धीरे राजधानी में बढ़ रहा है। बारिश की वजह से कई तरह की बीमारियां हो रही है।

आरती तिवारी
August 26 2022 Updated: August 26 2022 03:21
0 105059

लखनऊ। देश कई स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों से जूझ रहा है, कई तरह के वायरस देश में कहर बरपा रहे हैं। दूसरी ओर डेंगू और डायरिया का प्रकोप भी धीरे-धीरे राजधानी में बढ़ रहा है। बारिश की वजह से कई तरह की बीमारियां हो रही है। इसी से संबंधित जानकारी के लिए हेल्थ जागरण गोमती नगर विस्तार के राम आसरे पुरवा, खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां डॉ अनीता यादव से खास बातचीत की। 

 

हेल्थ जागरण - इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Ram Asare Purva, Khargapur CHC) में किस प्रकार की व्यवस्थाएं हैं?
डॉ अनीता यादव - इस सामुदायिक केंद्र में सभी तरह की व्यवस्थाएं हैं सभी सुचारु रूप से कार्य कर रही है। सामान्य बीमारियों (Common diseases) का इलाज, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं (pregnant women) का प्राथमिक उपचार किया जाता है। 

 

हेल्थ जागरण - इस समय किस प्रकार के मरीज ज्यादा आ रहें हैं क्योंकि बारिश का मौसम है और कई तरह की बीमारियां फैली हुई हैं?
डॉ अनीता यादव - इस समय फीवर (fever), कोल्ड, टायफाइड (typhoid) और डेंगू (dengue) के मरीज ज्यादा आ रहें हैं। 

 

हेल्थ जागरण - गर्भवती महिलाओं के लिए इस अस्पताल में किस प्रकार की व्यवस्थाएं हैं?
डॉ अनीता यादव - यहाँ प्राथमिक उपचार और टीकाकरण इत्यादि किया जाता है और बाकि की सुविधाओं के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। 

 

हेल्थ जागरण - डेंगू का प्रकोप एक बार फिर लखनऊ में देखने को मिल रहा है, यहाँ इस तरह मामले आएं हैं?
डॉ अनीता यादव - हाँ, डेंगू के मामले पहले आएं हैं लेकिन हाल ही में कोई मामला नहीं आया है। 

 

हेल्थ जागरण - कोरोना (corona) के बाद मंकी पॉक्स (monkey pox) आया और फिर टोमैटो वायरस (tomato virus) आ चुका है। इसको देखते हुए यहाँ कैसी तैयारियां हैं?
डॉ अनीता यादव - हाँ, तैयारियां हैं। कोविड (covid-19) के दौरान भी यहाँ सारी व्यवस्थाएं थी, टेस्ट हो रहें थे, दवाई दी जा रही थी और बाद में टीकाकरण (vaccination) भी शुरू हो गया था। अब बूस्टर डोज (booster dose) लगाई जा रही है। 

 

हेल्थ जागरण - क्या यहाँ बच्चों का टीकाकरण होता है? किस प्रकार की मशीन्स या सुविधाएं यहाँ उपलब्ध है?
डॉ अनीता यादव - हाँ, यहाँ बच्चों का टीकाकरण होता है। यहाँ बीपी, शूगर और खून की जांचे की जाती हैं। यहाँ सारी जांचे निःशुल्क होती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

श्वेता सिंह August 25 2022 123965

अब तक शहर में बरसात में फैलने वाली बीमारियों से 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज स्वाइन

चूहों के दिमाग में इंसानी ब्रेन सेल्स

चूहों के दिमाग में इंसानी ब्रेन सेल्स

हे.जा.स. October 19 2022 32372

मानव मस्तिष्क को समझने और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए, वैज्ञानिक नए नए प्रयोग करते

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

हुज़ैफ़ा अबरार February 13 2021 26797

सभी मेडिकल कॉलेजों में अब ओपीडी और आइपीडी सेवाएं पूरी तरीके से संचालित की जाएगी। मरीजों को पहले की त

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 27389

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

लेख विभाग December 11 2021 29895

डॉ. अभिनीतगुप्ता ने सावधानी बरतने के मामले मेंबतातें हैं कि ठंड के मौसम में कई परतों में कपड़े पहने।

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

हे.जा.स. December 25 2021 31744

इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 31593

चिकित्सा अधीक्षक ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे कोविड टीकाकरण के प्रति  लोगों को जागरूक करने को आगे

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा March 28 2022 43972

सीरम इंस्टीट्यूट ने आरबीसीजी टीके आपात उपयोग की मंजूरी मांग की है। ये टीके उन्नत तकनीक से निर्मित हो

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

रंजीव ठाकुर April 20 2022 37766

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े फैसले किए है। इनमे कोरोना वायरस से स

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सौंदर्या राय February 20 2022 51838

सलाद शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ सुन्दर भी बनाये रखता है। फलों और सब्ज़ियों में विटामिन, खनिज, फाइबर

Login Panel